ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग से पीछे न हटने पर फिर अड़ा चीन, बोला- जितना मिला उतने में खुश रहे भारत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग से पीछे न हटने पर फिर अड़ा चीन, बोला- जितना मिला उतने में खुश रहे भारत

By @dmin
Published: April 18, 2021
Share
चाइना की दोहरी चाल...बाहर शांति का सुर और सीमा पर सीनाजोरी
चाइना की दोहरी चाल...बाहर शांति का सुर और सीमा पर सीनाजोरी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। बीते साल जून में एलएसी पर शुरू हुआ भारत और चीन का विवाद आज भी नहीं थमा है। बार-बार अपनी ही बात से मुकर जाने वाले चीन ने फिर वही रवैया दिखाया है। दरअसल चीन ने पूर्वी लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग के संघर्ष वाले क्षेत्रों में सैनिकों के पीछे हटाने से इनकार कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि चीन ने तेवर दिखाते हुए यह तक कह डाला है कि ‘भारत को जो कुछ हासिल हुआ है, उसे उससे खुश होना चाहिए।

पिछले हफ्ते दोनों देशों के बीच 11वें दौर की सैन्य वार्ता 13 घंटे तक चली जिसमें चीन ने इन इलाकों से पीछे हटने पर मना कर दिया है। चीन के साथ विवाद सुलझाने में शामिल रहे एक उच्च सूत्र ने बताया है कि चीन ने पहले हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा के पैट्रोलिंग पॉइंट 15 और पैट्रोलिंग पॉइंट-17ए से सेना पीछे हटाने पर सहमति जताई थी। लेकिन बाद में उसने इससे इनकार कर दिया। इससे साफ है कि चीन चाहता है कि भारतीय सेना अब एलएसी के पास पट्रोलिंग पॉइंट 15 और 17ए पर उसकी नई स्थिति को स्वीकार करे और वह इन इलाकों में अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति पर जाने में भी आनाकानी कर रहा है।
भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स इलाकों में चीन के करीब 60 सैनिक अप्रैल 2020 की स्थिति से आगे मौजूद हैं और इस इलाके को खाली करने की प्रक्रिया तब तक पूरी नहीं मानी जाएगी जब तक चीन अपने सैनिक नहीं हटाएगा। एक बार यह चरण पूरा हो जाए इसके बाद देपसांग इलाके में भारतीय सेना के पट्रोलिंग अधिकारों के मुद्दे पर आगे बढ़ा जाएगा। यह मुद्दा साल 2013 से बना हुआ है।
दरअसल ये इलाके भारत और चीन, दोनों के लिए रणनीतिक तौर पर बेहद अहम है। चीनी सेना गोगरा, हॉट स्प्रिंग और कोंगका ला क्षेत्र से इलाके में तैनात अपने सैनिकों के लिए भारी मात्रा में रसद पहुंचा पाती है। दसवें दौर की सैन्य वार्ता 20 फरवरी को हुई थी। दोनों देशों की सेनाएं पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से अपने-अपने सैनिक और हथियारों को पीछे हटाने पर राजी हुईं थीं। हालांकि, अब चीन इसमें आनाकानी कर रहा है।

राहत की खबर: प्रदेश के सभी जिलों में बढ़ी रिकवरी दर… प्रदेश की औसत रिकवरी दर भी बढ़कर 92 प्रतिशत हुई
पल्स पोलियो एवं कोरोना योद्धाओं का महापौर नीरज पाल ने किया सम्मान
फारुक अब्दुल्ला के खिलाफ याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सरकार से अलग विचार होना देशद्रोह नहीं
नसंबदी के बाद बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप… केस दर्ज
कबीर से गांधी तक के आदर्शों को लेकर निकला मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनसैलाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Boil on agricultural laws…. Demonstrators set fire to tractor on Rajpath in Delhi कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन का संकट….. ऑक्सीजन की कमी से शहडोल मेडिकल कॉलेज में 12 मरीजों की मौत
Next Article कोरोना का खौफ: जेईई मेन 2021 के अप्रैल सेशन की परीक्षाएं टलीं, जानें कब होगा नई तारीख का एलान कोरोना का खौफ: जेईई मेन 2021 के अप्रैल सेशन की परीक्षाएं टलीं, जानें कब होगा नई तारीख का एलान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?