ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: हनी ट्रैप में उलझे आईपीएस के आईएएस पति
Share
Notification Show More
Latest News
बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड
October 25, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग :  5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया
October 25, 2026
तीजन बाई के नाम पर इसी वर्ष से दिया जाएगा लोककला अलंकरण
October 25, 2026
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
October 24, 2026
फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और सॉफ्ट टेनिस की विभिन्न आयु वर्गों में होंगी प्रतियोगिताएं
सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर किया चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ
October 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: हनी ट्रैप में उलझे आईपीएस के आईएएस पति

By Om Prakash Verma Published September 8, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ कैडर के एक आईएएस अफसर कथित “हनी-ट्रैप” में उलझ गए हैं. उनकी एक पुरानी मित्र ने उनके खिलाफ प्यार में धोखा देने की एफआईआर दर्ज कराई है. अफसर ने भी काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह उसे ब्लैकमेल कर रही है. अफसर ने हाल ही में एक आईपीएस अफसर से आदर्श विवाह किया है. मामले में कौन सही है और कौन गलत, इसका खुलासा तो विवेचना के बाद ही होगा पर फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय जरूर बना हुआ है. आईएएस अफसर पर आरोप लगाने वाली महिला तलाकशुदा है. वह विवाह करने या फिर 1.5 करोड़ रुपए देने के लिए दबाव बना रही है. वह उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे रही है. दरअसल, यह कोई “हनी ट्रैप” का मामला नहीं है. हद से हद इसे “सेक्सटॉर्शन” का केस माना जा सकता है. इसमें महिलाएं लोगों को अपने करीब आने देती हैं, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाती हैं, फ्लर्ट करती हैं, फोन पर गंदी बातें करके उसे टेप करती हैं और बाद में इन सबूतों के आधार पर उसे ब्लैकमेल करती हैं. इस तरह के मामले पिछले कुछ दशकों में बहुत तेजी से बढ़े हैं. सोशल मीडिया ने इस आग में घी डालने का काम किया है. “हनी-ट्रैप” में खूबसूरत महिलाओं का इस्तेमाल जाल बिछाने के लिए किया जाता है. जासूसी में इन महिलाओं के जरिए उन लोगों से सम्पर्क स्थापित किया जाता है जिनके पास महत्वपूर्ण सूचनाएं हो सकती हैं या फिर जिनका इस्तेमाल करके अपना उल्लू सीधा किया जा सकता है. इतिहास में मार्गरेटा गीर्टुइडा मैकलियोड का नाम प्रसिद्ध हुआ है. उन्हें “माता हारी” के नाम से बेहतर जाना जाता है. उनकी खूबसूरती और शोहरत का इस्तेमाल फ्रांस और जर्मनी दोनों देशों ने किया और फिर डबल एजेंट होने के आरोप में उन्हें मृत्युदंड दे दिया गया. पामेला बोर्डेस भी “हनी ट्रैप” का हिस्सा थी. भारत में “हनी ट्रैप” का इतिहास वैदिक कालों तक जाता है. जब क्रोध में ऋषि विश्वामित्र ने एक नए दिव्य स्वर्गलोक का निर्माण प्रारंभ कर दिया तो देवराज इंद्र घबरा गए. उन्होंने विश्वामित्र की तपस्या भंग करने के लिए अपनी सबसे सुन्दर अप्सरा मेनका को भेज दिया. पर आधुनिक नारी जागरूक और सशक्त है. वह अपनी क्षमताओं का उपयोग स्वयं अपने लिए करना भी खूब जानती है. वह चाहे तो चुटकियों में किसी का भी करियर तबाह कर सकती है. पिछले दो दशकों में ऐसे मामले तेजी से बढ़े हैं जहां कथित प्रेमिकाओं ने अपने बॉयफ्रेंड से तगड़ी रकम वसूली और फिर अपने ओरिजिनल बॉयफ्रेंड से ब्याह रचा लिया. ऐसे भी मामले सामने आए हैं जहां युवतियां विवाह के तुरन्त बाद जेवर नगदी लेकर फरार हो गई हैं. शमा परवाने का यह रिश्ता जितना दिलचस्प है, उतना ही खतरनाक भी. शायर जिगर मुरादाबादी ने खूब लिखा है – ‘ये इश्क नहीं आसां, बस इतना समझ लीजिए, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है.’

You Might Also Like

बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग :  5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया

तीजन बाई के नाम पर इसी वर्ष से दिया जाएगा लोककला अलंकरण

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर किया चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

Om Prakash Verma September 8, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इलाज के नाम पर बनाए संबंध, तंत्र-मंत्र से परिवार को खत्म करने की धमकी देते सालों तक की हैवानियत इलाज के नाम पर बनाए संबंध, तंत्र-मंत्र से परिवार को खत्म करने की धमकी देते सालों तक की हैवानियत
Next Article विधायक देवेन्द्र ने लगाए विजय बघेल पर गंभीर आरोप, कहा- टंकी ढहने के जिम्मेदार हैं सांसद… तीन दिन बाद भी नहीं ली सुध

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?