ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: सोए हुए मजदूर के मुंह पर किया पेशाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: सोए हुए मजदूर के मुंह पर किया पेशाब

By Om Prakash Verma
Published: June 4, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
यह कैसी मानसिकता है जो गरीब इंसान को जानवरों से भी तुच्छ समझती है। इधर कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे रील्स और शाट्र्स आ रहे हैं जिसमें कुछ पैसे वाले लोग गरीबों का मजाक बनाते दिखाई दे रहे हैं। वे गरीबों को उनकी गरीबी के लिए जलील करते हैं। पर ये स्क्रिप्टेड स्टोरी होती है जिसमें अंत-पंत पीडि़त कोई बड़ा आईएएस या किसी कंपनी का मालिक निकल आता है। मजाक उड़ाने वालों को सबक मिल जाता है और वो शर्मिंदा हो जाते हैं। पर हकीकत इससे काफी अलग है। एक ऐसी ही घटना तहजीब के शहर लखनऊ से आई है। यहां एक युवक ने सो रहे मजदूर को जगाने के लिए उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। जब मजदूर ने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई भी कर दी गई। युवक ने इस घटना का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल भी कर दिया। मजदूर की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक ऐसी ही घटना पिछले साल मध्यप्रदेश के सीधी जिले से सामने आई थी। वहां नशे में धुत्त एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता ने सीढिय़ों पर बैठे एक आदिवासी युवक पर पेशाब कर दिया था। अपनी पार्टी के नेता की इस हरकत के लिए मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और फिर आरोपी के घर पर बुलडोजर भी चलवा दिया। ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से सामने आई थी जिसमें एक व्यक्ति ने शराब पीने के बाद पहले अपने दोस्त की पिटाई कर दी औऱ फिर उसके कान में पेशाब कर दिया। दरअसल, यह वर्ण व्यवस्था का ही एक विकृत रूप है जिसमें कुछ लोग इस ऐंठन में रहते हैं कि वे मानव श्रेष्ठ हैं। उन्हें लगता है कि अपनी इन ऊलजलूल हरकतों से वो गरीब, विशेषकर नीची जाति के लोगों को उनकी जगह दिखा रहे होते हैं। दरअसल, यही वह मानसिकता है जिसे समय-समय पर न केवल समाजसुधारकों ने, बल्कि सरकारों ने भी तोडऩे की कोशिशें की हैं। समाज सुधार की इन कोशिशों को ब्रिटिश कालीन भारत में भी नकारने की कोशिशें हुई हैं और आजाद भारत का संविधान भी ऐसी हरकतों के खिलाफ मुखर है। अब तक तो कई पीढिय़ां बदल गईं पर लगता है कि यह दोष अब भी उनकी डीएनए से गया नहीं है। ऐसी घटनाओं पर सर्वाधिक मुखर तो स्वयं हिन्दू समाज के पैरोकारों और सनातन को श्रेष्ठ बताने वालों को होना चाहिए। पर आश्चर्य कि वो खामोश हैं। क्या उनके मौन को ऐसी घटनाओं का समर्थन मान लिया जाए? यदि ऐसा ही है तो जो लोग हिन्दुओं को एकजुट करने का सपना देख रहे हैं, उन्हें सतर्क हो जाना चाहिए। जड़ें कमजोर होती हैं तो पेड़ों के गिरने का कारण बन जाती हैं। नींव खोखली हो जाए तो अट्टालिकाएं भी ध्वस्त हो जाती हैं। क्या फायदा शिक्षा के इतने प्रचार प्रसार का। ऐसे लोगों का हुक्कापानी बंद होना चाहिए।

कोरोना की दूसरी लहर का कहर छत्तीसगढ़ में… केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने किया दुर्ग जिले का जिक्र… सभी के लिए वेक्सीनेशन पर कही यह बात
Pahalgam Attack: पंचतत्व में विलीन हुए दिनेश मिरानिया, बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि
27 लाख की धोखाधड़ी, बैंक में दूसरे की फोटो चिपका कर ले ली लोन, जब खाते से कटे एक साथ रुपए तब हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सामाजिक एकजुटता को बनाए रखना जरूरी : मंत्री गुरु रूद्रकुमार
बीच चौराहे पर पीट-पीट कर फूफा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कॉल रिसीव नहीं किया तो टहल रहे युवक को चाकू मारा, सुपेला पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 231 # 04 June 2024

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?