ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: सम्मान समारोह के प्रति बेजारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: सम्मान समारोह के प्रति बेजारी

By Om Prakash Verma
Published: April 1, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
देश में सम्मान समारोहों की बाढ़ आई हुई है। अधिकांश समारोह चीफ गेस्ट की जान पर बन आते हैं। बुजुर्ग मुख्य अतिथि को अपने कर कमलों से 50-100 लोगों को सम्मानित करना भारी पड़ता है। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथियों के हाथों को ‘कर कमलÓ ही कहा जाता है। बुजुर्गवार बीच-बीच में थक कर बैठ जाते हैं। पर उन्हें मजबूरी उन्हें दोबारा खड़ा कर देती है। इसलिए अब सम्मान समारोह का मुख्य अतिथि बनने का न्यौता लेकर जाने वालों से लोग पहले ही पूछ लेते हैं कि कितने लोगों का सम्मान करना है। यदि यह सूची लंबी हो तो वे टिप्स भी देते हैं। आयोजकों से कह देते हैं कि स्कूल-कॉलेज की भांति सम्मानित होने वालों को अलग से बैठाया जाए और उन्हें उसी क्रम में बुलाया जाए ताकि दो लोगों के मंच पर आने के बीच ज्यादा अंतराल न हो। कुछ आयोजक सर्टिफिकेट पर नाम भी नहीं लिखते। जो मंच पर आता है उसे एक कोरा हस्ताक्षरित सर्टिफिकेट दे दिया जाता है जिसपर वह अपना नाम खुद भर सकता है। इससे सर्टिफिकेट ढूंढने और सही सर्टिफिकेट नहीं मिलने पर उसकी अदला-बदली में लगने वाला वक्त भी बच जाता है। असली परेशानी तब शुरू होती है जब मंच पर एक से ज्यादा कद्दावर अतिथि होते हैं। मंच पर 4-5 अतिथि एक साथ खड़े होते हैं और उन्हें आपस में काम बांटना पड़ता है। जब एक सम्मान दे रहा होता है तो बाकी ताली बजाते हैं। यह सवाल आज इसलिए कि सोशल मीडिया पर फिर से एक फोटो वायरल हो रही है। यह फोटो पूर्व उप प्रधानमंत्री और अयोध्या राममंदिर आंदोलन के सूत्रधार रहे लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान दिये जाने की है। वयोवृद्ध आडवाणी अब कहीं आने-जाने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए उन्हें यह सम्मान देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके निवास पर पहुंची थीं। मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे। सम्मान बैठे-बैठे नहीं दिया जाता इसलिए राष्ट्रपति खड़ी थीं। सम्मान देने का दायित्व भी उनका ही था। इसलिए प्रधानमंत्री बैठे रहे। बस फिर क्या था, मोदी जी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। लोगों ने इसकी खूब आलोचना की। कांग्रेस कहां यह मौका हाथ से जाने देती। कांग्रेस ने इसे मोदी का अहंकार और भाजपा का गुरूर बताया। इसे इमोशनल टच देने के लिए राष्ट्रपति के आदिवासी महिला होने का जिक्र भी किया। वैसे तो राष्ट्रपति केवल राष्ट्रपति होता है पर चूंकि भाजपा ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने का श्रेय लिया था इसलिए यह जिक्र भी शायद जरूरी हो गया था। दरअसल, इसी को मल्टिपल चीफ गेस्ट फैक्टर कहा जाता है। जब मंच पर एक से ज्यादा वीआईपी होते हैं तो ऐसी स्थिति बन ही जाती है। एक देता है, एक लेता है, बाकी सब खड़े होकर यही सोचते रह जाते हैं कि अपने हाथों का वो क्या करें। कोई लगातार ताली बजाता रहता है तो कुछ लोग हथेलियां रगड़ रहे होते हैं।

128 करोड़ की कर चोरी: कागजों में 650 करोड़ का कारोबार, जीएसटी चोरी में एफआईआर दर्ज
भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केन्द्रों में लगेंगे इकोफ्रेंडली टेंट, कलेक्टर ने कहा- पानी व कूलर की भी करें व्यवस्था
हादसा : गोकलपुरी में आग लगने से सात लोगों की मौत, 30 झोपडिय़ां जलीं
shreekanchanpath 29 # 12 November 2024
मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल : अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु औद्योगिक क्षेत्रों में 10 प्रतिशत भू-खंड आरक्षित किए जाएंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : रामनवमी पर शोभायात्रा में शामिल 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान
Next Article जगदलपुर में विधायक रिकेश का जगह जगह स्वागत, बोले- डबल इंजन की सरकार बढ़ाएगी बस्तर के विकास की गति
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?