ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: लू के थपेड़े और बियाबान में परीक्षा केन्द्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-Bhilai

Gustakhi Maaf: लू के थपेड़े और बियाबान में परीक्षा केन्द्र

By Om Prakash Verma
Published: June 20, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षाओं में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी केन्द्रों तक नहीं पहुंचे। नौकरी के लिए आयोजित परीक्षाओं में रिकार्ड अनुपस्थिति के लिए मुफ्त आवेदन को जिम्मेदार माना जा रहा है। शासकीय औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थाओं के लिए प्रशिक्षण अधिकारी की भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल परीक्षाएं ले रहा है। इन परीक्षाओं में 13 प्रतिशत, 15 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पहुंच रहे हैं। 17 जून को हुई सहायक पशु क्षेत्राधिकारी भर्ती परीक्षा में 74 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। व्यापमं का कहना है कि परीक्षा केंद्र बनाने में उसे काफी खर्च करना पड़ता है। केंद्र व्यवस्थापक को एक हजार रुपये, शिक्षकों को पांच सौ रुपये देने पड़ते हैं। चपरासी को भी मानदेय दिया जाता है। इसके अलावा स्टेशनरी, प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाओं की छपाई तथा परिवहन पर भी खर्च होता है। एक केंद्र बनाने में कम से कम आठ से 10 हजार रुपये का खर्च आता है। पर यही स्थिति प्री-बीएड और प्री-डीएलएड परीक्षाओं की भी रही। दरअसल, बात सिर्फ मुफ्त आवेदन की नहीं है। जून का महीना चल रहा है। तापमान आसमान छू रहा है। जिन बियाबानों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं वहां ठहरने के लिए छांव तो दूर, पीने के लिए पानी तक का इंतजाम नहीं है। जो भी इंतजामात हैं वो परीक्षा केन्द्र के भीतर हैं। अधिकांश केन्द्रों तक आवागमन के साधन तक नहीं हैं। इसलिए पेरेन्ट्स को बच्चों के साथ वहां जाना पड़ रहा है। अभी कुछ दिन पहले बीएड और डीएलएड के लिए प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया गया। अकेले बिलासपुर में बीएड के 7,704, डीएलएड के 6,733 प्रवेशार्थी अनुपस्थित रहे। बालोद में आयोजित इन्हीं परीक्षाओं में 4,657 में से 1134 अनुपस्थित रहे। पशु पक्षी और जानवर तक जिस गर्मी से बचने के लिए अपनी सारी गतिविधियों को रोक लेते हैं, वहां इंसान अकेला ऐसा होशियार प्राणी है जो अपनी जिजीविषा को साबित करने के लिए निकल पड़ता है। इधर, अखबारों में कभी गर्मी से मृत पशुओं की तो कभी पक्षियों की खबरें छप रही हैं। 80-90 के दशक तक ये महीने छुट्टियों के होते थे। स्कूल कालेज की परीक्षाएं खत्म हो जाती थीं। रिजल्ट आने तक छुट्टियां लग जाती थीं। बावजूद इसके शिक्षण की गुणवत्ता आज से बेहतर थी। आज जो भी वरिष्ठ शिक्षक, व्याख्याता और प्राध्यापक स्कूल कालेज में बचे हुए हैं, वो सब इसी दौर में पढ़ाई करके निकले हैं। पर सरकार की जिद है बारहों महीने पढ़ाई होनी चाहिए। परीक्षाएं ऐसे मौसम में होनी चाहिए जब अस्पताल लोगों को बिना जरूरी काम के बाहर नहीं निकलने की सलाह दे रहे हों। अगर यह जरूरी भी है तो रेवड़ी की तरह परीक्षा केन्द्र बांटने से पहले सरकार इसे भी सुनिश्चित कर ले कि वहां एक्जाम हॉल के बाहर भी छांव और पानी का इंतजाम हो। वरना किसी दिन लू से 10-20 लोगों के मरने की खबर आ गई तो लेने के देने पड़ जाएंगे।

नववर्ष की जश्न की कर रहे हैं तैयारी, तो हो जाओ सावधान, हुड़दंगियों के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेगा प्रशासन
CG Board Revaluation : बदल गए सैकड़ों छात्रों के रिजल्ट, 912 फेल छात्र हो गए पास… मेरीट लिस्ट भी बदलेगी
केन्द्रीय बजट पर बोले सीएम बघेल-  निर्मला जी का निर्मम बजट, न युवाओं के लिए कुछ और न किसानों का भला
नए सिरे से बनेगा 154 साल पुराना बांके बिहारी मंदिर, थ्री डी डिजाइन का हुआ अनावरण, स्वतंत्रता आंदोलन का रहा है साक्षी
तान नदी पर दायीं तट का कटाव रोकने 4.23 करोड़ रूपए स्वीकृत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Weather Update: इन राज्यों में मानसून की आहट, बारिश का दौर शुरू, लेकिन छत्तीसगढ़ में जारी रहेगा लू का प्रकोप Weather Update: इन राज्यों में मानसून की आहट, बारिश का दौर शुरू, लेकिन छत्तीसगढ़ में जारी रहेगा लू का प्रकोप
Next Article मांसपेशियों में है ऐंठन? उपचार के लिए अपनाएं ये आसान और प्रभावी घरेलू नुस्खे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?