ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: यही बीमारी ले डूबेगी कांग्रेस को
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: यही बीमारी ले डूबेगी कांग्रेस को

By Om Prakash Verma Published June 24, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने छह नियुक्तियां कीं। प्रदेश प्रभारी ने उनका आदेश पलट दिया। आदेशात्मक लहजे में उन्हें नियुक्तियों को रद करने को कहा गया। यह चि_ी मीडिया के पास भी पहुंच गई। जब मीडिया ने इसपर प्रदेश प्रभारी से सवाल पूछे तो वे बचकर निकल गईं। जब घर में ही इस तरह के लोग होंगे तो बाहरी दुश्मन की जरूरत ही क्या है? दरअसल, राजनीतिक दलों में पद और रेवड़ी में कोई खास फर्क नहीं होता। पद लोगों को खुश करने के लिए दिये जाते हैं। सभी पदों पर एक-एक आदमी बैठा हो तो घर भरा-पूरा लगता है। आज देश भर में कांग्रेस की जो हालत है, उसके लिए उसका केन्द्रीय नेतृत्व ही जिम्मेदार है। देश में कांग्रेस की जो थोड़ी बहुत इज्जत बची है वह छत्तीसगढ़ की वजह से है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति सबको सम्मान देने की है। इसलिए वह निकम्मों की भी आवभगत करती है। यहां टूरिस्ट वीजा पर छत्तीसगढ़ आने वाले नेताओं को भी भरपूर सम्मान दिया जाता है, फिर चाहे वो किसी भी पार्टी के हों। पर इसका यह मतलब नहीं है कि वे पार्टी को ही नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें। चुनाव ज्यादा दूर नहीं हैं। भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमले कर रही है। भाजपा की आनुषांगिक इकाइयां धर्मांतरण, लव जिहाद और गौकशी जैसे मुद्दे उछालकर अवाम का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस किसी तरह पार्टी और मतदाताओं को एकजुट रखने की कोशिश कर रही है। पर प्रदेश प्रभारी उसके किए धरे पर पानी फेर रही हैं। उनकी कोई पसंद या नापसंद थी तो वे प्रदेश अध्यक्ष के साथ बंद कमरे की बैठक कर सकती थीं, सुझाव दे सकती थीं, दबाव भी बना सकती थीं। पर नहीं, उन्हें तो अपना पावर दिखाना था, सो उन्होंने दिखा दिया। पावर किसी पावर सेन्टर से आए तो भी बात समझ में आती है, जैसा कि भाजपा में होता है। वहां केन्द्रीय नेतृत्व के पास एक ऐसा चेहरा है जिसे दिखाकर कोई भी ऐरा-गैरा चुनाव जीत सकता है पर कांग्रेस आज उस स्थिति में नहीं है। शतरंज की इस बिसात पर कांग्रेस के सभी बड़े मोहरे धराशायी हो चुके हैं। प्यादों की मदद से खेल किसी तरह आगे बढ़ रहा है। उसमें विघ्न डालने की कोई जरूरत नहीं थी। एक प्यादा काफी आगे बढ़ गया है। एक दो चाल में वह वजीर बन सकता है। खेल में जान वापस आ सकती है। इसलिए उसे डिसटर्ब करना जरूरी है। यही वह गंदी आदत है जिसने राजीव के बाद कांग्रेस की मिट्टी पलीद कर दी। प्रदेश सरकार के पास तमाम मसले हैं सिर धुनने के लिए। इस अतिरिक्त मुसीबत की कोई जरूरत नहीं थी। प्रदेश प्रभारी को यहां पार्टी की मदद करने के लिए भेजा गया था पर वे उसमें विघ्न डालकर चली गईं। अब प्रदेश नेतृत्व के पास एक और मसला हो गया सिर खपाई के लिए।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma June 24, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी लैब सील, अनियमितता मिलने पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी लैब सील, अनियमितता मिलने पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
Next Article सुभाष घई ने रखा टेलीविजन की दुनिया में कदम, 'जानकी' महिला सशक्तिकरण की एक दिलचस्प कहानी के साथ शोमैन तैयार, जुलाई में होगी रिलीज सुभाष घई ने रखा टेलीविजन की दुनिया में कदम, ‘जानकी’ महिला सशक्तिकरण की एक दिलचस्प कहानी के साथ शोमैन तैयार, जुलाई में होगी रिलीज

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?