ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: मणिपुर से फ्लाइंग किस तक उड़ता भाला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: मणिपुर से फ्लाइंग किस तक उड़ता भाला

By Om Prakash Verma
Published: August 10, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
राहुल गांधी ने संसद में धमाकेदार वापसी की है। अविश्वास प्रस्ताव पर उनकी दहाड़ ने मृतप्राय विपक्ष में जान फूंक दी है। विपक्ष भले ही राहुल को ‘पप्पू’ कहता हो, पर इस बार पप्पू पास हो ही गया। उसने मणिपुर में हो रही हिंसा और प्रधानमंत्री की चुप्पी पर करारा हमला किया। राहुल ने कहा कि मणिपुर में देश की हत्या हो रही है, भारत माता की हत्या हो रही है। केन्द्र ने वहां हिंसा रोकने के लिए कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री की तुलना रावण से करते हुए राहुल ने कहा कि रावण केवल मेघनाद और कुंभकरण की सुनता था। प्रधानमंत्री भी केवल शाह और अदानी की सुनते हैं। राहुल ने यह भी कहा कि लंका को हनुमान ने नहीं बल्कि रावण के अहंकार ने जलाया था। रावण का अंत भी उसके अहंकार के चलते हुआ। भारत जोड़ो यात्रा के आरंभ में वह स्वयं अहंकार के वशीभूत थे। वो अपनी बात कहने के लिए निकले थे। पर जल्द ही उन्हें अपनी गलतियों का अहसास हो गया और उन्होंने लोगों की सुनना शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार पूरे देश में केरोसीन छिड़क रही है जिसे सिर्फ एक चिंगारी की जरूरत है। ‘मन की बात’ और जलते मणिपुर पर अपनी बात रखने के बाद उन्होंने संसद की तरफ एक ‘फ्लाइंग किस’ उछाला। राहुल के तीखे व्यंगबाणों के आगे निरुत्तर भाजपा के सांसद केवल यही कहते रह गए कि वे सूद सहित राहुल को जवाब देंगे। पर भाई लोग यह भूल गए कि सूद समेत वापस करने के लिए पहले मूल को स्वीकार करना पड़ता है। अर्थात आरोप भाजपा को स्वीकार है और अब वे कांग्रेस के गड़े मुर्दे निकालकर लाएंगे। यह उनकी पुरानी फितरत है और देश की भरे पेट वाली जनता का आजकल फेवरिट टाइमपास भी है। पूरा सोशल मीडिया और तमाम वेबसाइट इस गंद से भरा पड़ा है। इस सबके बीच भाजपा की फायर ब्रांड नेता ने केवल राहुल गांधी की ‘फ्लाइंग किस’ को पकड़ा। उसने कहा कि महिलाओं वाली संसद में इस तरह से चुम्बन उछालना महिला सांसदों का अपमान है। राहुल ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उनकी परवरिश पश्चिमी सभ्यता के तहत हुई। चुम्बन पर पूरब या पश्चिम – किसी का भी एकाधिकार नहीं है। लोग अपनी बेटियों का, छोटी बहनों का भी माथा चूमते हैं। इसे ‘बैड टच’ कहने की सोच भी पश्चिम से आई है। वैसे सनातन के झंडाबरदारों ने अपना शिकायती पत्र अंग्रेजी में ही लिखा है। इसपर अपने हस्ताक्षर घसीटने वाली अभिनेत्री हेमामालिनी ने बाद में स्वीकार किया है कि उन्होंने राहुल की फ्लाइंग किस वाली हरकत नहीं देखी। सीसीटीवी फुटेज भी बता रहा है कि ‘फ्लाइंग किस’ उस सदन के लिए एक प्यार भरा जेस्चर था, जहां कि निष्कासन होने के बाद दोबारा उनकी वापसी हुई थी। पर जिन्हें बहस की दिशा बदलने की आदत सी पड़ चुकी हो, उन्हें ‘उड़ता भाला’ पकडऩे से कौन रोक सकता है?

बीजेपी जिला अध्यक्ष की हत्या में शामिल चार नक्सली गिरफ्तार, चुनाव प्रचार के दौरान घटना को दिया था अंजाम
हादसा: तेज रफ्तार ने फिर ली 9 लोगों की जान, आमने-सामने से टकराई दोनों गाड़ियां
17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर से करेंगे राष्ट्रीय शुभारंभ
मुख्यमंत्री का ऐलान: लोगों के जीवन को आसान बनाने का फैसला, घर-घर पहुंचेगा सरकारी राशन
खड़गपुर में रेल रोको आंदोलन : अचानक रद्द हुई 10 ट्रेने…. इन ट्रेनों का बदला रूट…. देखें पूरी सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम से लौट रही पिकअप पलटी, 32 लोग घायल
Next Article स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, गोला बारूद के साथ तीन संदिग्ध पकड़े स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, गोला बारूद के साथ तीन संदिग्ध पकड़े

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?