ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: प्यार को नफरत में बदलते देर नहीं लगती
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: प्यार को नफरत में बदलते देर नहीं लगती

By Om Prakash Verma Published June 10, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
प्यार में धोखा खाकर हर शख्स देवदास नहीं बन जाता. पेड़ों के नीचे, बारिश में भीगते या पहाड़ों-रेगिस्तानों में गाना गाने वाले टूटे दिल वालों को लोगों ने फिल्मों में ही ज्यादा देखा होगा. ऐसा एक सीन क्रिएट करने के लिए जबरदस्त स्टोरी, शानदार लिरिक्स, जानदार म्यूजिक और एक खालिस अभिनेता की दरकार होती है. इसलिए ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही हो पाता है. वास्तविक प्रेम संबंध इससे बहुत अलग हो सकते हैं. शायद इसीलिए भारतीय समाज प्रेम सिर्फ ईश्वर से करने में यकीन करता था. इसके अलावा जिस एक प्यार से उसका वास्ता रहा है वह है वैवाहिक जीवन में साथ रहते हुए उत्पन्न हुई समर्पण की भावना. इसलिए भारतीय समाज युवाओं के प्रेम के खिलाफ रहा है. समाज का मानना रहा है कि युवाओं में पहला प्रेम शारीरिक आकर्षण के कारण होता है. बाद में दोनों की प्राथमिकताएं अलग हो सकती हैं. इसी को आज हम घड़ी-घड़ी ब्रेकअप के रूप में देख रहे हैं. पर हर ब्रेकअप इतना आसान भी नहीं होता. प्यार की जड़ें अगर बहुत गहरी हों तो आघात भी गहरा लगता है. इतनी बातें आज इसलिए कि बेंगलुरू से हत्या की दो खबरें सामने आई हैं. एक 25 वर्षीय टेक इंजीनियर ने अपनी 33 साल की प्रेमिका को चाकू से गोद कर मार डाला. इसी शहर के अनेकल इलाके में एक वारदात और हो गई. यहां एक पति ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया औऱ फिर थाने जाकर सरेंडर कर दिया. ऐसा नहीं है कि ऐसी घटनाओं को केवल पुरुष अंजाम दे रहे हैं. प्यार की खातिर हत्या करने में महिलाएं भी अब पीछे नहीं रहीं. नीला ड्रम तो पिछले दिनों मीम्स से लेकर रील्स औऱ शार्ट्स तक छाया रहा. यह सारी समस्याएं तब और बढ़ जाती हैं जब हम बच्चों को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाना भूल जाते हैं. इसलिए संबंधों से उनकी अपेक्षाएं बढ़ जाती हैं. जब ये अपेक्षाएं पूरी नहीं होतीं तो प्यार का भाव नफरत में बदलने लगता है. फिर एक छोटी सी चिंगारी उसे दावानल में बदल सकती है. यही चिंगारी कभी घरेलू हिंसा के रूप में सामने आती है तो कभी एसिड अटैक तो कभी सीधे हत्या. ऐसी कई घटनाएं देश में हो चुकी हैं जिसमें अपने पार्टनर की हत्या करने के बाद लोगों ने स्वयं थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. अदालत में भी ऐसे अपराधी चुपचाप अपना जुर्म कबूल कर लेते हैं और जो सजा मिलती है, उसे स्वीकार कर लेते हैं. दरअसल, यह हत्या और आत्महत्या जैसा ही मामला होता है. व्यक्ति को लगने लगता है कि जिसे वह मार रहा है, उसके बिना वैसे भी उसकी जिन्दगी कुछ नहीं है. इस समस्या से बचने का एक ही तरीका है कि हम समाज को रिजेक्शन सहने के लिए तैयार करें. रिलेशनशिप को बहुत आगे तक ले जाने से पहले कपल खूब सावधान रहे. जोश में कमिटमेंट करने से बचे.

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Om Prakash Verma June 10, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हादसा: रेलवे ट्रैक पर सोना पड़ गया महंगा, दो लोगों की मौत, दो घायल हादसा: रेलवे ट्रैक पर सोना पड़ गया महंगा, दो लोगों की मौत, दो घायल
Next Article Breaking News : युक्तियुक्तकरण पर सरकार सख्त, लापरवाही बरतने वाले बीईओ सुरेन्द्र जायसवाल निलंबित

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?