ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: नवरात्रि के पावन पर्व पर इस देवी को नमन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: नवरात्रि के पावन पर्व पर इस देवी को नमन

By Om Prakash Verma
Published: October 22, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
नवरात्रि का पर्व चल रहा है। दिन में पूजा और रात को गरबा की धूम है। लोग गरबा गीतों पर झूम रहे हैं, नाच रहे हैं। भक्ति, श्रद्धा और आस्था हो तो भाषा कोई मायने नहीं रखती। छत्तीसगढ़ में फिलहाल चुनावी मौसम भी है। लोग एक अच्छा प्रत्याशी, एक अच्छी पार्टी को चुनने के लिए कमर कस रहे हैं। ऐसे समय में सुदूर आदिवासी अंचल से निकलकर एक महिला का नाम भी सामने आता है। वे एक शिक्षिका हैं पर देश के लिए, देश की भावी पीढ़ी के लिए कुछ करने का उनके पास जो जज्बा है, बहुत कम लोगों में देखने को मिलता है। जो एक अदद टिकट के लिए घमासान मचाते हैं, अपनी जीत के लिए दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं, उन्हें ऐसे लोगों से सीख लेनी चाहिए। वैसे भी, जिनके पास काम होता है, उन्हें औरों की तरफ देखने की फुर्सत ही कहां होती हैं। वे तो कर्मयोगी होते हैं। एक ऐसी ही शिक्षिका है धमतरी जिला अंतर्गत मगरलोड ब्लाक के ग्राम लुगे की शिक्षिका रंजीता साहू। उन्होंने वनांचल के बच्चों को स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए 10 लाख रुपए का ऋण लिया है। इस रकम से उन्होंने 105 स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगवाया है। इसका उपयोग इन बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने, ऑडियो-विजुअल के माध्यम से विज्ञान और भूगोल जैसे विषयों को सरल बनाने के लिए किया जा रहा है। रंजीता की समाजसेवा यहीं तक सीमित नहीं है। उन्होंने अपने आधा एकड़ खेत को तालाब में बदल दिया है ताकि यहां भूजल स्तर सुरक्षित रहे और धरती की नमी बनी रहे। साथ ही उन्होंने लगभग तीन हजार चन्दन के पौधे इन स्कूलों में रोपे हैं। आज के इस युग में ऐसा कौन करता है भला? ऐसे लोगों को समाज पागल की संज्ञा देता है। वैसे छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर ऐसे पागलों की कोई कमी भी नहीं है। अपना सबकुछ- स्कूल, कालेज, मठ और मंदिर को दान कर देने वाले मनीषियों के किस्से यहां आम हैं। कहते हैं, एक नारी शिक्षित होती है तो पूरा समाज शिक्षित होता है। रंजीता इसकी जीवंत मिसाल हैं। उनका विद्यादान और जागरूकता अभियान केवल अध्यापन तक सीमित नहीं है। वे अपने आचरण से भी लोगों को समाज सेवा के लिए, प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित कर रही हैं। राजनांदगांव की फुलबासन यादव, गुण्डरदेही की शमशाद बेगम भी ऐसी ही महिलाएं हैं जो अपना पूरा समय महिलाओं की स्थिति सुधारने में लगा रही हैं। वे जानती हैं कि महिला सशक्त होगी तो परिवार मजबूत होगा। परिवार मजबूत होगा तो बच्चे शिक्षित होंगे। बच्चे शिक्षित होंगे तो समाज सुदृढ़ होगा और समाज सुदृढ़ होगा तो देश अपने आप मजबूत हो जाएगा। ये राजनीति से दूर हैं। अपना काम कर रही हैं। देश की सेवा करने के लिए इन्हें किसी भी पार्टी के टिकट की, किसी भी पद की कोई जरूरत नहीं है।

चीन से हिंसक झड़प: एलएसी पर 20 भारतीय जवान शहीद, देर रात सेना ने की पुष्टि
निगम व पालिका के अफसर सुधारेंगे ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर का निर्देश
मुख्यमंत्री साय ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात… युवाओं को मिलेगा उच्च गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री
छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 18 मार्च से, विस अध्यक्ष व सीएम साय की उपस्थिति में होगा शुभारंभ
दुर्ग जिला योजना समिति के सदस्यों का इस तारीख को होगा चुनाव,निर्वाचन कार्यक्रम का शेड्यूल जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आरपीएफ के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर, ओड़िशा से लेकर पहुंचा और दुर्ग रेलवे स्टेशन में पकड़ाया
Next Article CG Crime : बेटी के सामने पत्नी की कर दी हत्या, अस्पताल पहुंचा तो मर चुकी थी महिला… जांच में जुटी पुलिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?