ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: दोपहर तक पगला जाते हैं लोग, बढ़ते हैं सड़क हादसे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: दोपहर तक पगला जाते हैं लोग, बढ़ते हैं सड़क हादसे

By Om Prakash Verma
Published: September 24, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ में 2023 के पहले आठ महीनों में 9200 सड़क हादसे हुए हैं. इन हादसों में 4172 लोगों की मौतें हुई हैं. इनमें भी सबसे ज्यादा हादसे दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के बीच हुए हैं. राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां शहर की आउटर एरिया की सड़कों पर सबसे ज्यादा हादसे हुए हैं. इनमें से अधिकांश सड़कें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की हैं. पुलिस का कहना है कि रायपुर में चारों दिशाओं से लोगों का आना जाना होता है जिसके कारण यहां यातायात का दबाव सबसे ज्यादा है. पुलिस ने कुछ सड़कों को खतरनाक घोषित करते हुए ब्लैक स्पॉट घोषित किये हैं. ये वो जगहें हैं जहां सबसे ज्यादा हादसे हुए हैं. ब्लैक स्पॉट समय के साथ बदलते रहते हैं. सड़क हादसों के लिहाज से टॉप-10 शहरों में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, कोरबा, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, जगदलपुर, जांजगीर चांपा, महासमुंद आते हैं. सबसे कम हादसे नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, मोहला मानपुर, बीजापुर, गौरेला-पेंड्रा, सक्ती, सारगंढ-बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी जिलों में हुए हैं. जाहिर है कि सड़के खतरनाक नहीं हैं. सड़कें खतरनाक हो ही नहीं सकतीं. उन पर चलने वाले जरूर लापरवाह और खतरनाक हो सकते हैं. सुबह-सुबह जब लोग फ्रेश मूड में घर से निकलते हैं तब भी दफ्तर जाने वालों, स्कूल-कालेज जाने वालों, दुकान खोलने के लिए जाने वालों की अच्छी खासी भीड़ सड़कों पर होती है. पर तब हादसे बहुत कम होते हैं. जैसे-जैसे दिन चढ़ते जाता है, लोगों का दिमाग गर्म होने लगता है. कोई गुस्से में तो कोई चिड़चिड़ेपन में गाड़ी चला रहा होता है. इसके साथ ही बढ़ने लगते हैं सड़क हादसे. यह सिलसिला संध्या 6 से 8 बजे तक चलता है. 9 बजे के बाद हादसे बहुत कम होते हैं. जाहिर है कि तनाव इन हादसों का सबसे बड़ा कारण है. इसलिए सड़कों को दोष नहीं देना चाहिए. इसीलिए सड़कों की छाती पर ब्रेकर उगाए जाने का भी कोई विशेष लाभ नहीं मिलता. दरअसल, दोपहर के इस वक्त को वैसे भी सेकंड हाफ कहा जाता है. फर्स्ट हाफ के चार-पांच घंटे योजनाबद्ध ढंग से काम होते हैं. सेकंड हाफ के दो-तीन घंटों में काम-काज के लटकने और टलने का खतरा बढ़ता चला जाता है. यहीं से हड़बड़ी शुरू होती है. झटपट काम निपटाने के चक्कर में लोग नो एंट्री में घुस जाते हैं, कहीं भी गाड़ी खड़ी करने लगते हैं, जबरदस्ती ओवरटेक करते हैं. सामने कोई ठेला या साइकिल भी आ गया तो दांत पीसने लगते हैं. यह भी एक कारण है कि संभाग मुख्यालयों और जिला मुख्यालयों में सड़के हादसे ज्यादा होते हैं. सड़क हादसों के लिए ट्रैफिक पुलिस भी कम जिम्मेदार नहीं है. बेशक वह खूब चालान करती है और सरकार का खजाना भी भरती है पर खतरनाक चालकों पर नकेल कसने में वह असमर्थ रही है. यही वो चालक हैं जो न केवल अपनी बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरों की जान को जोखिम में डालते हैं.

आदित्य चौरसिया की अक्षय ऊर्जा पर बनाई पेंटिंग राष्ट्रीय स्तर पर हुई चयनित एवं पुरस्कृत
विधायक रिकेश ने अपने सभी प्रतिनिधियों को किया पदमुक्त, वैशाली नगर में बनाए थे 250 से ज्यादा विधायक प्रतिनिधि
दुर्ग निगम में पार्किंग घोटाला: एमआईसी प्रभारी ऋषभ जैन ने कहा- कमिश्रर ने मिली भगत कर टाला पार्किंग का टेंडर…. भाजपा कार्यकाल में हुआ घोटाला
गुजरात में कोरोना का कहर बढ़ा: होईकोर्ट ने दिया वीकेंड कफ्र्यू का निर्देश, कहा- लॉकडाउन की जरूरत
बड़ा हादसा: रेलवे फाटक के पास ट्रक में पीछे से घुसी तेजरफ्तार कार, दो युवतियों सहित चार की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बदलेगा मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के आसार, बढ़ेगा तापमान बदलेगा मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के आसार, बढ़ेगा तापमान
Next Article इन राज्यों को मिला तोहफा, पीएम मोदी ने देश को समर्पित कीं 9 वंदे भारत एक्सप्रेस, कहा- इससे बढ़ रहा रोजगार इन राज्यों को मिला तोहफा, पीएम मोदी ने देश को समर्पित कीं 9 वंदे भारत एक्सप्रेस, कहा- इससे बढ़ रहा रोजगार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?