ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: ठगी का धंधा – हम डाल-डाल, वो पात-पात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: ठगी का धंधा – हम डाल-डाल, वो पात-पात

By Om Prakash Verma
Published: January 19, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
ठग हर युग में हुए हैं. ठगी पर ही महाभारत हो गया था। कुख्यात ठगों के बारे में, उनके काम करने की शैली के बारे में लोगों को बता कर उन्हें जागरूक करने की कोशिश भी की जाती रही है। पर ठग हमेशा ठगे जाने वालों और उन्हें बचाने की कोशिश करने वालों से चार कदम आगे ही रहे हैं। घर पहुंच सेवा की आड़ में नया धंधा रोड साइड असिस्टेंस का है। यह सुविधा वाहन चालकों को वाहन कंपनियों की ओर से दी जाती है। कंपनी दावा करती है कि आपकी गाड़ी सड़क पर कहीं भी खराब हो तो एक फोन कॉल पर तत्काल आपके पास सहायता पहुंचा दी जाती है। आपकी गाड़ी को ऑन द स्पॉट ठीक करने से लेकर उसे ‘टोÓ करके या क्रेन से उठाकर सर्विस स्टेशन पहुंचाया जाता है। मौजूदा दौर में सभी प्रकार की सेवाओं के लिए फोन कॉल का ही उपयोग किया जाता है। स्कूल-कॉलेज में दाखिले से लेकर चिकित्सा और बीमा तक के लिए फोन आते हैं। लोगों को भी अच्छा लगता है कि ‘मोबाइल की कृपा से, सब काम हो रहा हैÓ। देश में आज 120 करोड़ मोबाइल फोन यूजर हैं। इनमें से अधिकांश के पास स्मार्टफोन है। सिक्यूरिटी फीचर के नाम पर लोग महंगे से महंगा मोबाइल फोन खरीद रहे हैं। पर ठग इन सबको चकमा देने में सफल हो जाते हैं। उन्हें अपने शिकार के फोन के सिक्यूरिटी फीचर्स के बारे में सोचने की ज्यादा जरूरत नहीं है। वो तो अपने शिकार के दिमाग से खेलते हैं। ठग फोन करता है, नाम पता कन्फर्म करता है और फिर अपनी डील की जानकारी देता है। ठगों के प्रति आपको आगाह करते हुए आपका विश्वास जीतता है और फिर आप खुद ही अपनी पूरी जानकारी, तश्तरी पर सजाकर उसे परोस देते हैं। उसके बताए लिंक पर क्लिक करते हैं, उसके बताए गए नम्बर डायल करते हैं। तमाम सिक्यूरिटी फीचर्स धरे के धरे रह जाते हैं। लुट-पिटकर आप पुलिस के पास पहुंचते हैं तो अपने जैसों की लंबी कतारें देखते हैं। इनमें ज्यादातर पढ़े-लिखे, वेल सेटल्ड लोग ही होते हैं। दरअसल, सिक्यूरिटी फीचर्स हमारे यहां केवल प्रदर्शन का विषय है। तमाम डिजिटल सिक्यूरिटी फीचर्स का तोड़ वीडियो ट्यूटोरियल के रूप में यू-ट्यूब पर उपलब्ध है। फोन पर एक से शून्य, स्टार और हैश मिलाकर कुल बारह कुंजियों का उपयोग करके फोन की तमाम सिक्यूरिटी को कम्प्रोमाइज किया जा सकता है। आज मार्कशीट से लेकर जमीन के नक्शे तक लगभग सभी तरह की जानकारियां ऑनलाइन स्टोर्ड है। गाड़ी के नम्बर से ही घर का पता चुटकियों में लगाया जा सकता है। उसके लिए रिस्क उठाकर किसी का पीछा करने की जरूरत नहीं। ह्वाट्सअप ग्रुप से फोन नंबर हासिल किये जा सकते हैं। फोन नंबर और नाम का पता लगते ही ठगों के लिए एक रूमानी दुनिया के दरवाजे खुल जाते हैं। फोन तो स्मार्ट हो गए, यूजर कब स्मार्ट होगा।

गर्मियों के छुट्टियों की कुकिंग राशि छात्र या पालक के खाते में होगी जमा… लोक शिक्षण आयुक्त ने जिला शिक्षाधिकारियों को जारी की राशि
Bhilai Breaking : लापरवाह ठेकेदारों पर कलेक्टर सख्त, 7 ठेकेदारों को नोटिस
CG Breaking : किराना दुकान में देशी से लेकर अंग्रेजी शराब और बियर तक बेच रहा था दुकानदार, कारस्तानी देख पुलिस भी हैरान
छत्तीसगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा शाहरूख खान, साथियों के साथ की थी सूने मकान में सेंधमारी… यूपी का है गैंग
बीजापुर में पांच नक्सली गिरफ्तार, सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी… एक लाख का इनामी भी शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राम रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना, अयोध्या भेजा मनोकामना संदेश
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में अब पुलिस कर्मियों को मिलेगा वीकली ऑफ, पीएचक्यू ने जारी किया सर्कुलर… जानिए क्या है नियम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?