ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: जादवपुर मामले में राम-बाम एक साथ?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: जादवपुर मामले में राम-बाम एक साथ?

By Om Prakash Verma
Published: March 7, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय मामले में आरोप हैं कि यहां राम और बाम एक साथ हो गए हैं। निशाने पर है तृणमूल कांग्रेस की सरकार। देश के टॉप यूनिवर्सिंटीज में शामिल जादवपुर विश्वविद्यालय विश्व के चुनिंदा विश्वविद्यालयों में शामिल है। यहां छात्रसंघ चुनाव जल्द से जल्द कराने की मांग को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) आंदोलन कर रहा है। एक मार्च को ममता सरकार के शिक्षा मंत्री विश्वविद्यालय आए थे। जब वो जाने लगे तो आंदोलनरत छात्रों ने उनकी गाड़ी घेर ली। इससे पहले मंत्री ने कुछ देर तक रुककर छात्रों की बातें सुनी भीं। छात्र लगातार हंगामा कर रहे थे। इसलिए मंत्री अपने वाहन में सवार हो गए और वहां से जाने लगे। देश भर में नेता ऐसा ही करते हैं। इसके बाद छात्रों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। गाड़ी के सामने आ गए और बोनट पर चढ़ गए। वाहन का विंडस्क्रीन (शीशा) टूट गया। किसी अनहोनी की आशंका में ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। कुछ छात्र इस हादसे में घायल हो गये। घटना के बाद कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी प्रोफेसर्स एसोसिएशन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर एसएफआई की तरफ से भी एफआईआर दर्ज की गई है। एसएफआई सीपीआई-एम की छात्र शाखा है। सीपीआई एम को माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी भी कहा जाता है। तृणमूल के आने से पहले माकपा ही यहां सत्ता में थी। 2011 तक पश्चिम बंगाल में माकपा का ही शासन था। 34 साल के शासन के बाद उसे तृणमूल कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा था और तभी से पार्टी हाशिए पर है। फरवरी में यहां माकपा का चार दिवसीय सम्मेलन हुआ था। तब पार्टी ने भाजपा और तृणमूल दोनों को निशाने पर लेते हुए कहा था कि माकपा ही राज्य को सुशासन दे सकती है। पार्टी का आरोप था कि भाजपा और आरएसएस पश्चिम बंगाल को पूर्वी भारत में कट्टर हिंदुत्व का केन्द्र बनाने की कोशिश कर रहे हैं। तृणमूल भी सांप्रदायिक राजनीति कर रही है। माकपा के शासन में किसी भी साम्प्रदायिक ताकत, फिर चाहे वह हिन्दू हो या मुस्लिम, को पनपने का कोई मौका नहीं दिया गया था। 2026 में यहां विधानसभा चुनाव होने हैं। तृणमूल का आरोप है कि भाजपा चुनाव आयोग के जरिए यहां भी वोटर लिस्ट से खेल रही है। ऐसे ही हथकंडों से भाजपा ने महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनाव जीते हैं। वहीं भाजपा का आरोप है कि यहां जातिगत सर्वे में सांप्रदायिक सवाल पूछे जा रहे हैं जो गैरकानूनी है। वैसे अब सांप्रदायिक शब्द का उपयोग अप्रासंगिक हो चुका है। पहले जो बातें गुपचुप होती थीं अब वो खुल कर होती हैं। जादवपुर यूनिवर्सिटी तो सिर्फ बहाना है। अब निशाने पर तृणमूल के मंत्री हैं। मंत्री के जरिए मुख्यमंत्री तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। जैसा माहौल है इस मामले को चुनाव तक तो खींचा ही जा सकता है।

14 जिला अस्पतालों में नि:शुल्क डायलिसिस सुविधा: अब तक हुआ 41 हजार से अधिक डायलिसिस सेशन…
Good news : पाम ऑयल की खेती करने वाले किसानों को मिलेगा अतिरिक्त अनुदान… छत्तीसगढ़ सरकार का निर्णय
फाइट द बाइट मुहिम हुई कारगर साबित, डेंगू का एक भी केस नहीं… भिलाई निगम ने निकाली जागरुकता रैली
इस साल नहीं होगी आतिशबाजी, गहलोत सरकार ने लगाई पटाखों की बिक्री पर रोक
Medical & Health: इस डायग्नोस्टिक सेंटर ने की रिब्रांडिंग, SRL Diagnostics का बदला नाम, अब हुआ Agilus Diagnostics
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उत्तराखंड के इन तीन जिलों के लिए अगले 24 घंटे भारी, मौसम विभाग ने दी हिमस्खलन की चेतावनी उत्तराखंड के इन तीन जिलों के लिए अगले 24 घंटे भारी, मौसम विभाग ने दी हिमस्खलन की चेतावनी
Next Article shreekanchanpath 143 # 07 March 2025

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?