ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: जब हनुमान जी को लगा था श्राप
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: जब हनुमान जी को लगा था श्राप

By Om Prakash Verma Published January 30, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
हनुमानजी जन्म से ही अत्यधिक शक्तिशाली और साहसी थे. श्रीहनुमान चालीसा में भी उल्लेख मिलता है कि बाल्यकाल में ही उन्होंने सूर्य को अपने मुंह में दबा लिया था जिससे तीनों लोकों में अंधेरा छा गया था. शिव के अंश हनुमान पवनपुत्र के रूप में ज्यादा जाने जाते हैं. उनके वेग और शक्ति के आगे मायावी राक्षसों की भी नहीं चलती थी. इसलिए आज भी भूत-प्रेत-पिशाच का भय मिटाने के लिए लोग हनुमान चालीसा का ही पाठ करते हैं. जैसा कि पहले ही बताया गया है कि हनुमानजी बलशाली तो थे ही नटखट भी थे. बाल्यकाल में वे अपनी असीम शक्तियों का उपयोग कर सभी को परेशान किया करते थे. उनकी शरारतों से ऋषि मुनि भी त्रस्त हो चले थे. रामायण के अनुसार हनुमानजी की शरारतों से परेशान होकर भृगुवंशी ऋषियों ने उन्हें श्राप दे दिया था. अंगिरा और भृगुवंश के मुनियों ने हनुमानजी को श्राप दिया था कि, “आप अपने बल और तेज को तब तक के लिए भूल जाएं जब तक कि कोई आपको उनका पुनः स्मरण न करा दे’. शास्त्रों में उल्लेखित यह प्रसंग सभी युगों के लिए प्रासंगिक है. आप चाहे कितने भी शक्तिशाली और प्रभावशाली क्यों न हों, यदि आप लोगों की परेशानी का कारण बनते हैं तो आपको इसका परिणाम भुगतने के लिए भी तैयार रहना होगा. हमारे यहां पुलिस लीपापोती की स्पेशलिस्ट मानी जाती है. पुलिस को लगता है कि कानून की प्रक्रिया में उनको मिले अधिकार असीमित हैं. वह चाहे तो गुण्डे पैदा कर दें और चाहे तो बड़े से बड़े गुण्डे की नकेल कस दे. रायपुर के खम्हारडीह थाने में एक वारदात हुई. हमलावरों ने यहां एक व्यक्ति के घर पर धावा बोला, जमकर तोड़फोड़ की और विरोध करने पर मारपीट भी की. वाहनों के साथ ही मकान की खिड़कियों के भी शीशे चटकाए और प्रार्थी पर जानलेवा हमला किया. यह उपद्रव की पराकाष्ठा है पर पुलिस ने यहां भी काउंटर केस दर्ज किया और ऐसी धाराएं लगाई कि आरोपी जमानत पर छूट गए. दूसरी तरफ इस मामले को जातिगत संघर्ष का रूप देते हुए बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद इसमें कूद पड़े. पुलिस पर दबाव बनाने के लिए उन्होंने थाने के सामने ही धरना दे दिया और ट्रैफिक जाम कर दिया. सड़क पर बैठकर ही वे हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे. उपद्रव के बदले उपद्रव का यह सिलसिला अगर यूं ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब चारों तरफ अराजकता का बोलबाला होगा. संख्याबल के आधार पर उपद्रव करने वाले भूल रहे हैं कि धर्म और अधर्म संख्या बल के आधार पर नहीं चला करते. यदि ऐसा ही होता तो कौरवों की कभी पराजय नहीं होती. यह घटना उसी दिन की है जब देश गणतंत्र दिवस मनाकर अपने संविधान को याद कर रहा था. बेहतर होगा कि सभी संगठन संवैधानिक उपचारों पर भरोसा करें. यूं सड़क छेंककर धरना देना, हनुमान चालीसा पढ़ना अनुचित है.

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

Om Prakash Verma January 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Tourism: छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती निहारने पहुंच रहे विदेशी पर्यटक CG Tourism: छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती निहारने पहुंच रहे विदेशी पर्यटक
Next Article भाजपा नेता की हत्या के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, पीएफआई से जुड़े 14 दोषियों को फांसी की सजा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?