ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ के गौ सेवक करेंगे पदयात्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ के गौ सेवक करेंगे पदयात्रा

By Om Prakash Verma
Published: September 17, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ के गौ सेवक अब पदयात्रा करेंगे. इसे गौ माता राष्ट्र माता प्रतिष्ठा आंदोलन का नाम दिया गया है. 1026 किलोमीटर की यह यात्रा बिलासपुर से शुरू होगी और मथुरा वृंदावन से होते हुए नवम्बर में दिल्ली पहुंचेगी. इसमें प्रदीप मिश्रा और धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सहित कई नामचीन पंडित शामिल होंगे. ये गौमाता की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री को मांगपत्र सौंपेंगे. अच्छी बात है, गौ माता की सुरक्षा तो होनी ही चाहिए. गौमाता सुरक्षित रहेगी तो सड़कों पर लोग भी सुरक्षित रहेंगे. गौमाता सुरक्षित रहेंगी तो देश में ऑर्गेनिक अनाज, फल और सब्जी की बाढ़ आ जाएगी. पर यह कार्य तो छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार कर रही है. खुद प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार की इस बात के लिए तारीफ की है. कई राज्यों ने छत्तीसगढ़ के इस मॉडल में रुचि दिखाई है. वहां के विशेषज्ञों के दल ने छत्तीसगढ़ की इस योजना का अवलोकन-अध्ययन किया है और अपने यहां लागू करने की कोशिश भी कर रहे हैं. तो फिर ये गौसेवक करते क्या हैं? इनका काम केवल गाय के नाम पर रायता फैलाना है. इन्हें प्रवचन पंडालों से भोले-भाले लोगों में आक्रोश भरने से फुर्सत ही कहां है कि ये गौमाता की सेवा कर सकें. गौमाता की सेवा करना एक फुलटाइम जॉब है. इसे पार्टटाइम नहीं किया जा सकता. गाय ही क्यों भैंस, बकरी, कुत्ता.. किसी भी जीव को पालो तो वह वक्त मांगता है. ऐसा केवल किसान ही कर पाता है. वह गाय की बोली-भाषा समझता है. उसे गाय की जरूरतों की जानकारी होती है. आजकल युवा भी इस दिशा में जागरूक हो रहे हैं. वे सड़कों पर घायल होने वाले गौवंश की देखभाल करते हैं, उनके इलाज की व्यवस्था करते हैं. कभी सुनने में नहीं आया कि गाय की सुरक्षा या सेवा के लिए किसी क्रांति मंच ने कोई काम किया हो. एकाएक उदित हुआ यह मंच राजनीति से प्रेरित है. मंच की मांग है कि गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए. साथ ही भारतीय नस्ल की गौमाता को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए. दरअसल, ख्वाब देखना बुरी बात नहीं है. ख्वाब ऊंचे से ऊंचा देखना चाहिए. पर इस ख्वाब को पूरा करने के लिए एक ठोस रणनीति और कार्यक्रम की भी जरूरत होती है. पहले कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर लें, लोगों की उसमें भूमिका सुनिश्चित करें, जिम्मेदारियां बांटें तब तो इस अभियान या आंदोलन, जो भी है, उसके सफल होने की कोई सूरत बनती है. जो लोग गाय और गांव को पुख्ता करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं, उनसे पूछो की तकलीफ कहां-कहां है. कांजीहाउस, गौशाला, गोठान – एक के बाद एक कितने ही प्रयोग किये पर गाय आज भी शहरों में सड़कों पर बैठी मिलती है. सड़क हादसे में न केवल गौमाता घायल होती है बल्कि इंसान भी घायल होते हैं. कई बार इन हादसों में उभय पक्ष की जान चली जाती है. देश को भाषणवीरों की नहीं, कर्मयोद्धाओं की जरूरत है.

छत्तीसगढ़ के कोरोना मरीजों की लाइफ लाइन बनी भिलाई की ऑक्सीजन…. बीएसपी कर रहा है 265 टन मेडिकल ऑक्सीजन का प्रतिदिन उत्पादन…. 2410 मिट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति।
शहर विकास के लिए बैठको का दौर जारी, वर्ष 2016 से पेंडिंग काम पर भी महापौर ने किया फोकस
Bhilai breaking : दो बच्चों के अपहरण से मचा हड़कंप, साइबर व थाना बल ने चंद घंटों में दोनों को तलाशा
कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ी, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा, नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का ऐलान
प्रतिबंधित कहुआ लकड़ी का अवैध परिवहन, दुर्ग में वन विभाग ने जब्त किए पांच वाहन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शहर को ग्रीन जोन बनाने दुर्ग से कुम्हारी तक लगाए गए बोगनविलिया, कनेर और चम्पा, शहर से गांव तक लगाए गए 52 हजार 950 पौधे शहर को ग्रीन जोन बनाने दुर्ग से कुम्हारी तक लगाए गए बोगनविलिया, कनेर और चम्पा, शहर से गांव तक लगाए गए 52 हजार 950 पौधे
Next Article 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता के बाद, चुन्नी गांगुली ने विंडोज प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित 'लोक्खी छले' के डिजिटल प्रीमियर पर साझा किया उत्साह ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की सफलता के बाद, चुन्नी गांगुली ने विंडोज प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘लोक्खी छले’ के डिजिटल प्रीमियर पर साझा किया उत्साह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?