ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: चुनावी मौसम और झूठ का समन्दर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: चुनावी मौसम और झूठ का समन्दर

By Om Prakash Verma
Published: January 16, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
“झूठ बोले कौआ काटे, काले कौवे से डरियो”, काश यह गाना आम आदमी गा पाता. बचपन में उसे मारपीट कर सिखाया गया था कि झूठ नहीं बोलना चाहिए. आज भी लाइफ स्टाइल कोच कहते हैं कि झूठ बोलने पर स्ट्रेस होता है, एक झूठ पर पर्दा डालने के लिए सौ झूठ बोलने पड़ते हैं और झूठ फिर भी पकड़ा जाता है. पर यही झूठ किसी-किसी पेशे का सबसे बड़ा हथियार होता है. झूठ बोलने की क्लास लगती हैं. झूठ बोलने से पहले स्वयं उस पर यकीन कर लें तो झूठ बोलते समय गजब का कांफिडेंस आ जाता है. लोग आप पर यकीन कर लेते हैं. सड़क किनारे फुटपाथ पर सांडे का तेल बेचने वाले का कांफिडेंस देखा है? यही सबकुछ हुआ राज्य में चुनाव की तैयारी कर रही भाजपा के साथ. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाया कि उसने सोनिया गांधी के इशारे पर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया है. उसे पता है कि ईसाई मिशनरियों को लेकर जनमानस बंटा हुआ है. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर भी लगभग यही स्थिति है. इसलिए आरोप लगाना आसान था. पर वह भूल गई थी कि जब एक उंगली किसी पर उठाते हो तो तीन उंगलियां स्वयमेव आप की तरफ उठती हैं. भूपेश सरकार की तरफ से इस वक्तव्य का कड़ा विरोध किया गया. सरकार ने तीन नहीं बल्कि नौ उंगलियां भाजपा की तरफ मोड़ दीं. डॉ रमन सिंह की पिछली सरकार ने राज्य में नौ बार रासुका लगाने का नोटिफिकेशन जारी किया था. ये सभी नोटिफिकेशन 2013 से 2018 के बीच रमन सिंह सरकार ने जारी किये थे. कांग्रेस ने पूछा है कि क्या रासुका राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इशारे पर लगाया गया था? साथ ही उसने नसीहत दी है कि यह केन्द्रीय कानून है जिसे केन्द्र चाहे तो खत्म कर दे. वैसे भी उतावली भाजपा रिस्क ले रही है. दंगे, चाहे वह किसी भी सूरत में हों, स्वीकार नहीं किये जा सकते. हम यह भी जानते हैं कि दंगे स्वयमेव नहीं भड़कते बल्कि भड़काए जाते हैं. दंगा मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है. वैसे भी आदिवासी इलाकों में धर्मांतरण का मुद्दा उछाला ही इसलिए जाता है कि आदिवासियों की समस्याओं का हमारे पास कोई हल नहीं. आदिवासी गांवों की समस्या उनकी भूख, गरीबी और नाउम्मीदी है. इन समस्याओं के खिलाफ हम उनके साथ खड़े नहीं हो पाए, यह हमारी कमजोरी है. गरीबी ईमान-धर्म भुला देती है. आदिवासी का विश्वास हिला तो ईसाई मिशनरियों ने उनकी तरफ हाथ बढ़ा दिया. उन्हें सहारा दिया, उनके साथ खड़े हो गए. लोगों ने प्रार्थना सभा जाना शुरू कर दिया. इसे इस तरह समझा जा सकता है कि हम सभी आयुर्वेद के फैन हैं. हमें घरेलू इलाज और हर्बल का चस्का भी है. पर ये सभी सुख के साथी हैं. जब कष्ट बढ़ता है तो हम अंग्रेजी दवा वाले अस्पतालों की तरफ भी हमीं भागते हैं.

नक्सलियों को बड़ा झटका: डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सल लीडर कट्टम की हार्ट अटैक से मौत
स्वदेशी मेले के समापन समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल ने कहा- दिखती है भारत की समृद्ध परंपरा की झलक…
जिला पंचायत सदस्य देवांगन ने प्रधानमंत्री सहायता कोष में जमा किया तीन माह का वेतन
इंस्टीट्यूट ऑफ एण्ड ट्रैफिक रिसर्च में 70 शासकीय वाहन चालकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न
कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई: 75 यात्री बसों पर कटा डेढ़ लाख से आधिक का चालान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Revealed in the report: 70 करोड़ लोगों से ज्यादा दौलत है भारत के 21 अरबपतियों के पास Revealed in the report: 70 करोड़ लोगों से ज्यादा दौलत है भारत के 21 अरबपतियों के पास
Next Article हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को नैया पार कराने वाले भक्त गुहा निषाद राज से प्रेरणा लेना चाहिए- ताम्रध्वज साहू हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को नैया पार कराने वाले भक्त गुहा निषाद राज से प्रेरणा लेना चाहिए- ताम्रध्वज साहू
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?