ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: चुनाव के नाम से ही अब लगता है डर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: चुनाव के नाम से ही अब लगता है डर

By Om Prakash Verma
Published: January 31, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
लोकसभा चुनाव को ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं. एक तो विधानसभा चुनाव के नतीजे, ऊपर से धड़ाधड़ पड़ रहे छापों ने बड़े नेताओं और पूर्व मंत्रियों के हाथ पैर ठंडे कर दिये हैं. कांग्रेस ने इस बार लोकसभा चुनाव के टिकट समय से काफी पहले तय कर देने का फैसला किया है. इसके लिए संगठन ने आवेदन मंगवाने भी शुरू कर दिये हैं. पर विधानसभा चुनाव जैसा उत्साह अभी दिखाई नहीं दे रहा. उस समय सब यही मानकर चल रहे थे कि जिसे भी टिकट मिलेगी वह पक्का जीत जाएगा. अब स्थिति उलट है. कांग्रेस के बड़े नेताओं और पूर्व मंत्रियों को लग रहा है कि इस बार चुनाव में खड़े हुए तो बुरी तरह भद्द पिटने वाली है. वैसे विधानसभा के 90 सीटों के मुकाबले लोकसभा में केवल 11 ही सीटें होती हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो अब तक 160 आवेदनों का आ जाना भी मायने रखता है. पर ये सभी आवेदन या तो युवाओं के हैं या फिर नए चेहरे हैं. वैसे भी कांग्रेस के बड़े नेता अब ज्यादा हाथ पैरा नहीं हिलाते. पिछली सरकार लगभग वन मैन शो थी जिसमें अंतिम दिनों में एक को-पायलट को शामिल कर लिया गया था. इसका भी ज्यादा असर देखने को नहीं मिला. अधिकांश मंत्रियों ने अपनी गजब छीछालेदर करवाई थी. अब वे लोकसभा की टिकट मांगें भी तो किस मुंह से. एक खतरा और सता रहा है. जब से छापेमारी की बहार आई है, धनबल और बाहुबल के आधार पर चुनावी मंसूबे बांधने पर विराम सा लग गया है. वरिष्ठ नेताओं को यह भी पता है कि यदि टिकट मांग लिया तो प्रचार में अपनी ही दमड़ी खर्च करनी पड़ेगी. पिछली सरकार 15 साल बाद बनी थी. पांच साल चली और बाहर हो गई. अब न जाने कितने साल तक और इंतजार करना पड़ेगा. ऐसे में अपनी अंटी ढीली करने का कोई मतलब नहीं है. पार्टी फंड की उन्हें ज्यादा उम्मीद नहीं है. चुनाव फाइनेंस करने वाले भी दुबक गए हैं. 2018 के चुनाव से पहले युवक कांग्रेस का जबरदस्त बोलबाला था. सरकार बनते ही इनमें से अनेक कमाऊ पूत बन गए और सड़क की राजनीति से किनारा कर लिया. वैसे भी अपनी ही सरकार के खिलाफ क्या हंगामा करते. पर इन युवाओं में थोड़ी जान अभी बाकी है. भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव की दोबारा जीत से उनके हौसले बने हुए हैं. वैसे एक तरह से यह अच्छा भी है. पार्टी की अभी जो हालत है, उसने जबरदस्त री-शफल की जरूरत पैदा कर दी है. अब जीतने वाले या जिताने वालों की नहीं बल्कि साहस के साथ खड़े होने वालों की जरूरत है. पिछले चुनाव के दौरान भूपेश लगातार कहते रहे हैं कि अंग्रेजों की बंदूकों से नहीं डरने वाले कांग्रेसी किसी और से क्या डरेंगे? उनके तेवर बरकरार हैं. युवाओं का साथ मिला तो वे फिर नई पारी खड़ी कर सकते हैं.

पहले से ज्यादा खतरनाक होता है मरीज पर कोरोना का दूसरा अटैक, डराने वाला है यह नया रिसर्च
‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, केन्द्रीय मंत्री मंडाविया बोले- ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक
सत्तरघाट के बाद अब सारण प्रमुख बांध टूटा, 500-600 गांवों पर छाया बाढ़ का खतरा
उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल
निकाय क्षेत्रों में गुणवत्ता लाने नगरीय प्रशासन विभाग का निर्देश, सप्ताह में तीन दिन वार्डों का दौरा करेंगे निगम आयुक्त व पालिका के सीएमओ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीआरपीएफ के जवान ने की आत्महत्या, साथी जवान की बंदूक से खुद को मारी गोली… दोरनापाल में था तैनात
Next Article Sensex: बजट 2024 से पहले बाजार में मजबूती; सेंसेक्स 612 अंक चढ़ा, निफ्टी 21700 के पार पहुंचा Sensex: बजट 2024 से पहले बाजार में मजबूती; सेंसेक्स 612 अंक चढ़ा, निफ्टी 21700 के पार पहुंचा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?