ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: खुली किताब से ओपन स्कूल की बोर्ड परीक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: खुली किताब से ओपन स्कूल की बोर्ड परीक्षा

By Om Prakash Verma
Published: March 19, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
साल 2008 में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की स्थापना की गई. योजना के तहत शिक्षा से वंचित वर्ग को कक्षा 10 वीं व कक्षा 12 वीं में प्रवेश देकर व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा दी जाती है. साल में दो बार अगस्त-जनवरी एवं फरवरी-जुलाई माह में परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं. छात्रों को पांच वर्ष के अंतराल में परीक्षा उत्तीर्ण करने हेतु अधिकतम नौ अवसर प्रदान किये जाते हैं. छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की क्रेडिट योजनांतर्गत अन्य मान्यता प्राप्त मण्डलों / अन्य राज्य ओपन स्कूलों के उत्तीर्ण छात्रों को भी परीक्षा उत्तीर्ण करने की सुविधा है. जाहिर है कि इस परीक्षा को कोई भी सीरियसली नहीं लेता. कई राज्यों में तो इन परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने वालों को मान्यता तक नहीं है. एक राज्य की ओपन परीक्षा पास करने के बाद छात्र दूसरे राज्यों में शिक्षा सलाहकारों के जरिए कालेजों में दाखिला ले लेते हैं. सरकारी नौकरी और सेना में जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए भी ये सर्टिफिकेट कागज का टुकड़ा ही साबित होते हैं. इसलिए जब सक्ती जिले के छापरा से खबर आई कि वहां ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा में थोक में नकल करायी जा रही है तो किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी. सबको पता है कि स्कूल में क्या हो रहा है. परीक्षा लेने के लिए जिम्मेदार शिक्षक और केन्द्र प्रभारी तक इन परीक्षाओं में खुल कर कमाई करते हैं. पैसे दो मोबाइल, किताब, चिट जो मन में आए लेकर परीक्षा कक्ष में जाओ. उन्हें भी पता है कि सबकुछ लेकर परीक्षा में बैठने के बाद भी गिनती के बच्चे ही पास होंगे. शायद इसलिए जब एक वीडियो पत्रकार ने इस अच्छी खासी चल रही व्यवस्था में सेंध लगाने की कोशिश की तो उसकी पिटाई हो गई. किसी को सर्टिफिकेट चाहिए तो किसी को मौके पर चार पैसे कमाने हैं. पर बदनामी किसी को नहीं चाहिए. किसी को क्या हक बनता है कि वह किसी के जमे जमाए कारोबार में उंगली करे. जब ग्रेजुएट की कोई इज्जत नहीं रही तो किसी को मैट्रिक पास होने से रोककर भी क्या ही हासिल होना है. फिलहाल तो एमबीए की डिग्री सभी डिग्रियों की सिरमौर बनी हुई है. डाक्टर, इंजीनियर, सीए सभी एमबीए कर रहे हैं. इस बीच डाक्टर ऑफ मैनेजमेंट की डिग्री के भी विज्ञापन आने लगे हैं. हालांकि, इसे शार्ट में क्या कहेंगे अभी ज्यादा साफ नहीं है पर इसके आवेदकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. ये जो ओपन स्कूल के बच्चे हैं वो भी कोई न कोई ऑनलाइन कोर्स कर ली लेंगे. किसी न किसी विश्वविद्यालय से डाक्टरेट भी हो सकते हैं. पर क्या इन बच्चों में वाकई इतना आगे तक पढ़ने की इच्छा है? इसमें वो ही बच्चे ज्यादा हैं जो स्कूल जीवन में खेलकूद या सांस्कृतिक कार्यक्रमों में व्यस्त थे. अब उन्हें नौकरी चाहिए जिसके लिए 10वीं, 12वीं पास होना भी उतना ही जरूरी है.

बाल-बाल बचे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, राजस्थान में कार का हुआ एक्सीडेंट
Good News : छत्तीसगढ़ में अब डीलर पॉइंट से मिलेगा कमर्शियल वाहनों का परमिट, आरटीओ के चक्कर से मुक्ति
सीधी बात: गृहमंत्री की वह लिस्ट!
अमन और शौर्य को मिलेगा राज्य वीरता पुरस्कार, मंत्री भेंडिय़ा की अध्यक्षता में ज्यूरी ने लिया निर्णय…
विकास कार्यों में लेटलतीफी पर महापौर ने जताई नाराजगी, ली अधिकारियों की बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर हुई मुठभेड़….. हथियार भी बरामद
Next Article Big News : दुर्ग में करंट लगने से बहू व ससुर की मौत, कपड़े सुखाते समय लगा करंट, बचाते हुए ससुर भी आया चपेट में

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?