ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: खान-पान को लेकर शायद अब जागें लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: खान-पान को लेकर शायद अब जागें लोग

By Om Prakash Verma
Published: April 28, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
लोगों का खान-पान इस कदर बिगड़ चुका है कि अब चिकित्सकों को भी बीमारी की थाह नहीं मिलती. एक बीमारी होती है और सौ प्रकार के कुपोषण निकल आते हैं. किसी के शरीर में आयरन नहीं, तो कोई जिंक की कमी से जूझ रहा है. आधे से ज्यादा लोग भर-भर के नमक खा रहे हैं. इस बिगड़ी सेहत का पहली बार खुलासा हुआ था कोरोना काल में जब अच्छे-खासे खाते-पीते लोग टपाटप मर रहे थे. उधर गांव का गरीब कंधे पर बच्चा और सिर पर गृहस्थी उठाए हजार किलोमीटर का पैदाल सफर तय कर रहा था. कोरोना काल में एक काम और हुआ. सोशल मीडिया पर लोग खूब एक्टिव हुए. यहां तरह-तरह का ज्ञान मिलने लगा. फैशन से शुरू होकर बात कब पूजा-पाठ विधि और सेहत तक जा पहुंची किसी को भनक ही नहीं लगी. एक से बढ़कर एक टोटका पैदा किये जाने लगे. कोई सिर के बाल घने-लंबे-काले करने का नुस्खा देता तो कोई चमकदार चेहरे का राज बताता. कोई पेट की चर्बी कम करने का गुरूमंत्र देता तो कोई अंग्रेजी के शब्दों के घालमेल के साथ ऐसा ज्ञान झाड़ता कि लोग उनके मुरीद हो जाते. चिकित्सकों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक ने लोगों को समझाने की बहुत कोशिश की पर फैंसी हेल्थ प्रोडक्ट की तरफ लोगों का आकर्षण कम होने की बजाय बढ़ता चला गया. एक तरफ सोशल मीडिया इसके लिए माहौल बनाता और दूसरी तरफ चतुर व्यापारी इससे मिलते-जुलते प्रॉडक्ट ले आते. “घर का जोगी जोगड़ा, आन गांव का सिद्ध”. यह कोई मजाक में कही गई बात नहीं है. हमारी सोच ऐसी ही है कि हम स्वयं विदेश भले न जा पाएं पर फारेन रिटर्न ज्ञान की देश में बहुत पूछ है. विवेकानंद यदि शिकागो न जाते तो शायद उन्हें भी किसी ने स्वीकार न किया होता. महर्षि महेश योगी और ओशो रजनीश को भी पहले विश्व ने अपनाया. योग भारतीय जनजीवन का हिस्सा रहा है. पर जब से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा हुई है, इसे भी पंख लग गए हैं. गांधी और नेहरू भी विदेश में रहकर आए थे. वे भारत को वैश्विक परिप्रेक्ष्य में देखते थे, इसलिए दोनों में घनिष्टता थी. बहरहाल, यहां बात हो रही थी फॉरेन रिटर्न ज्ञान की. सोशल मीडिया पर बिखरे मुफ्त ज्ञान को लेकर देसी जानकारों ने भी कई बार चेतावनी दी, समझाने बुझाने की कोशिश भी की पर उनकी आवाज “नक्कारखाने में तूती” बनकर रह गई. पर शायद उनकी अड़ियल समझ में भी अब बात आ जाए क्योंकि अब फॉरेन में इसकी स्टडी हुई है. ‘माई फिटनेस पाल’ पोर्टल और डबलिन सिटी यूनिवर्सिटी द्वारा किये गए शोध के अनुसार 57 प्रतिशत लोग आज सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी को सच मानते हैं. शोध में यह भी सामने आया है कि स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े 98 प्रतिशत वीडिया बकवास होते हैं. लोग इन्हें फॉलो कर रहे हैं और पहले से भी कहीं ज्यादा बीमार हो रहे हैं.

समापन समारोह: एम जे कॉलेज के फार्मेसी विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का आयोजन सम्पन्न
विधायक देवेंद्र यादव ने सहपरिवार किया शहर के दुर्गा पंडालों में देवी मां के दर्शन…. पूजा अर्चना कर की भिलाईवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना
केंद्रीय कर्मियों को मिलेगा डीए व एरियर: कैबिनेट सचिव के साथ 26 जून की बैठक में तय होगा ‘बकाया’ जारी करने का तरीका
Breaking News : नाबालिगों ने लगाया फ्लिपकार्ट को चूना, लूट की रची ऐसी साजिश की पुलिस भी हैरान… जानिए क्या है पूरा मामला
योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो, लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएं : भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसीबी की कार्रवाई: 25 लाख की रिश्वत के मामले में कलेक्टर निपटे, सरकार ने पद से हटाया एसीबी की कार्रवाई: 25 लाख की रिश्वत के मामले में कलेक्टर निपटे, सरकार ने पद से हटाया
Next Article Lok Sabha Elections 2024 : शत प्रतिशत मतदान के लिए कैंपेनिंग, शॉपिंग से लेकर इलाज तक में मिलेगी भारी छूट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?