ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: क्या गुल खिलाएंगे दारू बेचने के नए नियम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: क्या गुल खिलाएंगे दारू बेचने के नए नियम

By Om Prakash Verma
Published: April 8, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
दारू का इतिहास मानव सभ्यता जितना ही पुराना है। दुनिया में बड़े-बड़े डील्स दारू पीकर ही किये जाते हैं। क्वालिटी और क्वांटिटी का फर्क हो सकता है पर दारू आज लगभग सभी पार्टियों की जरूरत बन गई है। यही दारू मगर बदनाम भी है। कहते हैं दारू पीकर लोग बर्बाद हो जाते हैं। बसी-बसाई गृहस्थियां उजड़ जाती हैं। लोग कर्जे में डूब जाते हैं। शराब का अत्यधिक सेवन करने वालों की काम करने की क्षमता कम हो जाती है। वे गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। इसके चलते एक तरफ जहां कमाई घटती जाती है वहीं खर्चा बढ़ता चला जाता है। ऐसे लोगों के लिए एक शब्द है ‘बेवड़ाÓ। बेवड़ा सिर्फ शराब पीने के लिए ही कमाता है और पीने के लिए ही जीता है। उसे दीन दुनिया से कोई मतलब नहीं। इसलिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ ही राजनीतिक दल भी शराब बंदी की मांग करते हैं। मजे की बात यह है कि शराब बंदी की मांग केवल विपक्षी पार्टियां ही करती हैं। जैसे ही वो सत्ता में आते हैं, उनके सुर बदल जाते हैं। शराब घोटाले में पिछली सरकार के कई होनहार या तो जेलों में बंद हैं या फिर उनके सिर पर खतरे की तलवार लटक रही है। शराब घोटाला के चलते दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री जेल में हैं। मध्यप्रदेश में भी 42 करोड़ के आबकारी घोटाले का मामला चल रहा है। फिलहाल बात करते हैं छत्तीसगढ़ की। शराब के खिलाफ माहौल बनाकर यहां भाजपा सत्ता में आई। सत्ता में आने के बाद अब यह उसकी मजबूरी है कि वह शराब की खपत कम करके दिखाए। नई नीति कहती है कि एक व्यक्ति को एक बार में अधिकतम एक बोतल शराब ही बेची जाएगी। वह चाहे तो एक खंभा खरीद सकता है या फिर दो अद्धा या चार पव्वा। बीयर भी प्रति व्यक्ति एक ही बोतल मिलेगी। वैसे वह एक दिन में तीन बोतल शराब खऱीद सकता है पर अलग-अलग दुकान से। इसके साथ ही शराब महंगी कर दी गई है। 2022-23 में छत्तीसगढ़ में 15 हजार करोड़ रुपये की शराब बेची गई थी। सरकार को 6800 करोड़ रुपये का राजस्व भी मिला था। कोरबा जिले ने इस बार होली से पहले एक ही दिन में 4 करोड़ रुपए की शराब बेचने का रिकार्ड बनाया था। छत्तीसगढ़ को दरुहा राज्य कहा जाने लगा था। सरकार की भारी बेइज्जती हुई थी। सरकार ने दो कोशिशें की-पहला यह कि दारू की राशनिंग कर दी और दूसरा यह कि उसके दाम बढ़ा दिये। इसकी सर्वाधिक मार गरीब शराबियों पर ही पडऩे की उम्मीद है। वह तो पहले भी पव्वा-अद्धा ही खरीद पाता था। इसलिए राशनिंग का उसपर कोई प्रभाव नहीं पडऩे वाला। अलबत्ता शराब की कीमतों में वृद्धि उसे परेशान कर सकती है। वह नशे का सस्ता विकल्प तलाश सकता है। शौकीनों को तो वैसे भी दारू की कीमत से कोई फर्क नहीं पड़ता।

बूढ़ादेव महोत्सव में सीएम की बड़ी घोषणा, बनेगा 100 सीटर छात्रावास… 127 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
टाउनशिप में एसी का आउटर चोरी करने वाले शातिर पकड़ाए, नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
विधवा परित्यक्ता तथा दिव्यांग जनों के लिए भी बन सकते हैं प्राथमिकता वाले राशन कार्ड, जो पात्र हितग्राही हैं उन्हें लाभ दिलाएं
Bhilai Breaking : शादी से पहले दुल्हन ने लगा ली फांसी, बलिया से भिलाई आया था परिवार, लॉज के कमरे में फंदे पर झूली
शराब के नशे में स्कूल पहुंचा टीचर, सूरजपुर में सहायक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर रिलीज हुआ पुष्पा 2 का टीजर, खास अवतार में दिखे AA… देखें टीजर
Next Article नेशनल साइकिल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीमें दो वर्गों में विजेता, दो खिलाड़ी बने बेस्ट प्लेयर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?