ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: और हम तम्बाकू के पीछे पड़े रह गए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: और हम तम्बाकू के पीछे पड़े रह गए

By Om Prakash Verma
Published: May 31, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस है. भारत में तम्बाकू को कैंसर का जनक माना जाता है। इसलिए तम्बाकू की बात हो और कैंसर की बात न हो, ऐसा हो नहीं सकता। पर दुनिया यहीं नहीं ठहरी हुई, वैज्ञानिक यहीं नहीं ठहरे हुए। तम्बाकू से मुख, गले और फेफड़े के कैंसर का सीधा संबंध है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम के अनुसार, 2020 में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कैंसर के मामलों की अनुमानित संख्या 13,92,179 थी और यह 2021 में बढ़कर 14,26,447 और 2022 में 14,61,427 हो गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2018 में एक अनुमान पेश किया था जिसके मुताबिक 2025 तक भारत में प्रति 10 व्यक्ति एक को कैंसर होगा और 15 में से एक कैंसर रोगी की मौत हो जाएगी। आईसीएमआर के एक अन्य अनुसंधान के मुताबिक पूर्वोत्तर के राज्यों में कैंसर 25 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रहा है। कैंसर के सर्वाधिक मामले मुख या ओरल कैंसर के होते हैं। इसके लिए धूम्रपान के साथ ही ओरल सेक्स भी बराबर का हिस्सेदार है। दुनिया भर में होने वाले शोध इसे साबित करते हैं। ओरल कैंसर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस HPV का भी बड़ा योगदान है। डीप फ्रेंच किस और ओरल सेक्स के द्वारा यह वायरस मुंह या गले तक पहुंच सकता है। सेक्स के दौरान लगने वाली चोटें, मल्टीपल सेक्स पार्टनर्स भी गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का कारण बन सकते हैं। पेट के अधिकांश कैंसरों का संबंध बेतरतीब उपवास, बिगड़ी हुई भोजन सारणी, फास्ट फूड, जंक फूड, ड्रिंक्स और सुपर टेस्टी फूड से है। जिन लोगों में पेट के कैंसर पाए गए उनमें सर्वाधिक का संबंध खानपान की बुरी आदतों से था। इसका दूसरा सबसे बड़ा कारक खराब लाइफ स्टाइल है। शोध बताते हैं कि आरामतलबी के कारण शरीर प्राकृतिक रूप से कमजोर हो रहा है। उसकी रोग प्रतिरक्षा प्रणाली बिगड़ रही है। देश में सर्वाधिक पुरुष रोगी मुख, ग्रीवा और फेफड़े के कैंसर के शिकार पाए जाते हैं जबकि महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के मामले सर्वाधिक है। वैज्ञानिकों ने कैंसर में आनुवांशिकी (माता-पिता से आने वाले) कैंसर की भी पहचान कर ली है। अर्थात कैंसर के खिलाफ युद्ध केवल तम्बाकू के पीछे लाठी लेकर घूमने से नहीं जीता जा सकता। वैसे भी तम्बाकू का आगमन भारत में अंग्रेजों के जरिए हुआ। अंग्रेजों ने गांजा को प्रतिबंधित किया और तम्बाकू को लाइफ स्टाइल से जोड़ कर उसका व्यापार शुरू किया। ठीक उसी तरह जिस तरह उन्होंने भारतीयों को चाय पीना सिखाया। सस्ते नशे ने महंगे नशे को चलन से बाहर कर दिया। आज वैज्ञानिक मानते हैं कि कोरोना हो या कैंसर, दोनों को अच्छी लाइफ स्टाइल और बेहतर इम्यून सिस्टम से ही मात दिया जा सकता है। कैंसर के कुछ मामलों में वैक्सीन हमारी मदद कर सकता हैं। जल्द निदान से जीवन संभव है, पर यह महंगा है और लाइफ की क्वालिटी भी कम्प्रोमाइज होती है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: बीते 24 घंटों में मिले 64 नए कोरोना के मरीज… पॉजिटिविटी दर 0.17 फीसदी
बदली जाएंगी आंगनबाड़ियों में वितरित साडियां, कम लंबाई की शिकायत के बाद एक्शन में विभाग
CG big news : कोरबा के कुसमुंडा खदान में सुरक्षा कर्मियों ने चोरों पर की फायरिंग, केबल चुराने पहुंचे थे चोर
तेंदूपत्ता संग्रहण से मोहला में 76 हजार 105 संग्राहक परिवारों ने 63 करोड़ 87 लाख रुपए से अधिक राशि की प्राप्त
कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: पिछले 24 घंटे में सामने आए 2.34 लाख नए केस… 1341 लोगों की मौत… सक्रिय मामले 16 लाख के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : कांकेर में एक बार फिर दिखा नक्सलियों का उत्पात, तेंदूपत्ता फड़ में आग लगाकर भागे
Next Article कोरबा में बीच सड़क हादसे के बाद जल गया पूरा ट्रक, सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग…. बाल-बाल बचा चालक

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?