ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: आया कीचड़ उछालने, कपड़े फाडऩे का मौसम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: आया कीचड़ उछालने, कपड़े फाडऩे का मौसम

By Om Prakash Verma
Published: July 5, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
वैसे तो मौसम बारिश का चल रहा है पर दगाबाज मौसम का मूड समझ में नहीं आ रहा है। आसमान ताकते दिन गुजर रहे हैं। पर राजनीतिबाज और राजनीति में रुचि रखने वाले अभी से नवम्बर-दिसम्बर की तैयारी में जुट गए हैं। छत्तीसगढ़ के लिए यह चुनावी मौसम होगा। चुनावी मौसम में और होली में गजब का सामंजस्य है। होली में रंग-गुलाल के अलावा कीचड़, गोबर और पेंट का भी जमकर उपयोग होता है। कुछ ऐसा ही आलम चुनावी मौसम में भी होता है। जमकर कीचड़ उछाले जाते हैं, कपड़े फाड़े जाते हैं। जनता इसका तमाशा देखती है और फिर जैसा उसका मूड बनता है, वैसा फैसला सुनाकर अपनी राह पकड़ लेती है। फिलहाल, प्रधानमंत्री का एक जुमला वायरल हो रहा है। ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगाÓ। वैसे भी पीएम योगा करते हैं। वो बहुत कम खाते हैं। पर समूची भाजपा ऐसी नहीं है। वह खाती भी है और खाने देती भी है। अब हर कोई मुनि तो नहीं हो सकता जो प्रतिदिन आधा लीटर पानी पीकर तीन महीने गुजार दे। वैसे भी कार्यकर्ताओं की और पार्टी की अपनी जरूरतें होती हैं। जब पार्टियां अच्छे प्रत्याशी चुना करती थी तो उसका चुनाव भी खर्च वहन करती थी। जमकर चंदा-चकारी करती थी। पर अब ऐसा नहीं है। पार्टी चुन-चुन कर ऐसे लोगों को ही टिकट देती है जो अपना और दो-चार अन्य प्रत्याशियों का खर्चा उठा सके। वह ऐसे प्रत्याशी ढूंढती है जिसकी जेब में दो-चार दर्जन फाइनेंसर हों। केन्द्र सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों में इसी ‘सप्लाई लाइनÓ को काटने की कोशिश कर रही है। छत्तीसगढ़ में ऐसे लोगों को टारगेट किया जा रहा है जो कांग्रेस सरकार की ‘सप्लाई लाइनÓ हो सकते हैं। वैसे यह कोई नया फार्मूला नहीं है। सेना भी ऐसा ही करती है, पहले दुश्मन की घेराबंदी करती है और फिर उसकी ‘रसद की लाइनÓ काट देती है। गोली-बारी तब तक जारी रखी जाती है जबतक दुश्मन का भोजन, पानी और बारूद खत्म न हो जाए। फिर दुश्मन समर्पण के लिए विवश हो जाता है। नक्सलियों के खिलाफ भी इसी रणनीति का उपयोग किया जाता है। आरोप-प्रत्यारोप और बतोलेबाजी की जिम्मेदारी मैदानी अमले की होती है। अब तक भाजपा शराब घोटाले को लेकर हमलावर रही है। ईडी ने इसमें मनी लॉन्डरिंग का मामला खोज निकाला जिसका चार्जशीट भी दाखिल हो चुका है। अब कांग्रेस 34 घोटालों की लिस्ट निकाल कर लाई है। इसमें ऐसे घोटाले शामिल है जिसमें सीधे जनता का पैसा डूबा है। वह पीएम से पूछ रही है कि इन घोटालों की ईडी या सीबीआई जांच क्यों नहीं की जा रही। इनमें 36 हजार करोड़ का नान घोटाला, 4400 करोड़ का आबकारी घोटाला, 1667 करोड़ का गौशाला निर्माण, पनामा पेपर, इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाला, 300 करोड़ की तेंदूपत्ता खरीदी और 6 हजार करोड़ का चिटफंड घोटाला, आदि शामिल हैं। तो क्या पीएम का आशय केवल कांग्रेस को नहीं खाने देने का था?

भिलाई निगम के कर्मचारियों के लिए सुखद खबर… आयुक्त प्रकाश सर्वे ने महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए जारी किए आदेश
अब डेंगू-चिकनगुनिया का संकट : दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वयं लिया संज्ञान, सरकार को जारी किया नोटिस
चीता रिटर्न्स : MP से पहले चीतों के लिए छत्तीसगढ़ का भी हुआ था सर्वे… जानें MP का कूनो नेशनल पार्क को ही क्यों चुना गया
दिल्ली में प्याज के रेट बढाऩे के लिए केंद्र ने ठप की सप्लाई
वार्ड 55 में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि के होंगे विकास कार्य, महापौर ने किया भूमिपूजन…. सेक्टर 06 के विभिन्न स्थानों पर लगेंगे पेवर ब्लॉक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोधन न्याय योजना: हितग्राहियों के खाते में 18.47 करोड़ ट्रांसफर, फसलों को बचाने 'रोका-छेका' करने की अपील गोधन न्याय योजना: हितग्राहियों के खाते में 18.47 करोड़ ट्रांसफर, फसलों को बचाने ‘रोका-छेका’ करने की अपील
Next Article Bhilai Politics: नहीं चलेगा हेलीकाप्टर प्रत्याशी! Bhilai Politics: नहीं चलेगा हेलीकाप्टर प्रत्याशी!
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?