ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: आत्मानंद में अब नीट और जेईई की फ्री कोचिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: आत्मानंद में अब नीट और जेईई की फ्री कोचिंग

By Om Prakash Verma
Published: September 23, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास

अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालयों के बाद अब शासन आत्मानंद कोचिंग शुरू करने जा रही है. सोमवार 25 सितम्बर से इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा. 10वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विज्ञान और गणित विषय के विद्यार्थियों को योजना के तहत नीट और आईआईटी-जेईई परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा. इसकी कक्षाएं विषय विशेषज्ञ हाइब्रिड मोड में लेंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा स्वतंत्रता दिवस पर ही कर दी थी. अब इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. ‘स्वामी आत्मानंद कोचिंग’ के तहत राज्य के 146 विकासखण्ड मुख्यालयों में बीआरसीसी केन्द्र या इसके नजदीक हायर सेकेण्डरी स्कूल में ऑनलाइन क्लासेस होंगी. इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा में (सीआरसी) संचालित किए जाएंगे. कोचिंग राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के जरिए छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम से चयनित संस्था की ओर से दी जाएगी. राज्य शासन चाहता है कि राज्य के होनहार विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शासकीय शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिले ताकि वे वाजिब खर्च पर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें. दरअसल, यह राज्य शासन की मजबूरी है. देश में जब से प्रवेश परीक्षाओं का दौर शुरू हुआ है स्कूली शिक्षा के प्राप्तांकों का अर्थ खत्म सा हो गया है. बच्चे वहां भी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं और फिर उच्च शिक्षा के संस्थानों में प्रवेश के लिए अलग से संघर्ष कर रहे हैं. ये परीक्षाएं इतनी अलग है कि 10वीं 12वीं में टॉप करने वाले भी बिना विशेष तैयारी के इन परीक्षाओं को क्रैक नहीं कर पाते. कुछ बच्चे तो इन परीक्षाओं की तैयारी में दो-दो तीन-तीन साल निकाल देते हैं. शासन जानता है कि बच्चों को केवल गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा देना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उन्हें उत्कृष्ट महाविद्यालयों में प्रवेश दिलाना भी जरूरी है. योजना के प्रारंभ होने के बाद राज्य में मुफ्त कोचिंग प्राप्त करने वाले बच्चों की संख्या 14 हजार से भी अधिक हो जाएगी. मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलने के कारण इन बच्चों की सफलता का प्रतिशत भी अधिक रहने की ही संभावना है. वैसे प्रवेश परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग प्रारंभ करने वाला छत्तीसगढ़ कोई पहला राज्य नहीं है. देश के अनेक राज्यों में यूपीएससी, पीएससी आदि की निःशुल्क कक्षाएं सरकार की तरफ से लगाई जाती हैं. पर ऐसे संस्थानों में विद्यार्थियों को प्रवेश मेरिट के बजाय मीन्स के आधार पर दिया जाता है. छत्तीसगढ़ उन बच्चों पर मेहनत करना चाहता है जो मेधावी हैं. जिन्हें केवल कोचिंग में मदद की जरूरत है ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें. छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों में पहले भी ऐसे प्रयोग हुए हैं और वे बेहद सफल रहे हैं. उम्मीद की जानी चाहिए कि स्वामी आत्मानंद कोचिंग के भी सुखद परिणाम आएंगे. साधन विहीन मेधावी आईआईटी, एनआईटी, एम्स जैसी संस्थाओं से उच्च शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे. आगे चलकर ये बच्चे सरकारी संस्थानों में अपनी सेवाएं देने के लिए भी प्रेरित होंगे.

दुर्घटना में हुई थी दुर्ग में पदस्थ आरक्षक की मौत, पुलिस सेलरी पैकेज के तहत परिवार को मिला एक करोड़ का चेक
Bhilai Crime : उधार के रुपए वापस मांगने पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर की मारपीट
मेडिकल कॉलेज में कोरोना के 10 मरीज मिलने से हडकंप, सभी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी गिरावट: बीते 24 घंटों में 317 नए केस, 605 मरीज हुए स्वस्थ्य
जीत के साथ कोच रवि शास्त्री की विदाई… कप्तान विराट ने भी खेला अपना अंतिम मैच…. शास्त्री कोहली की जोड़ी में टीम इंडिया के फरफॉर्मेंस पर एक नजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, नदी-नाले उफान पर, प्रशासन अलर्ट बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, नदी-नाले उफान पर, प्रशासन अलर्ट
Next Article छत्तीसगढ़ में महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से हुई सशक्त – सीएम बघेल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?