ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: अब भागवत पर पीएचडी की जरूरत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: अब भागवत पर पीएचडी की जरूरत

By Om Prakash Verma
Published: July 29, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के वक्तव्यों पर शोध करने का वक्त आ गया है. आज देश में हिन्दू होने का मतलब मुसलमानों और ईसाइयों का विरोध करना रह गया है. यह परिवर्तन पिछले एक-दो दशकों में आया है. इससे पहले तक ये सारे लोग मिलकर एक साथ राष्ट्र का निर्माण करने में जुटे हुए थे. यह परिवर्तन अपने आप नहीं आया है. इसे राजनीतिक जरूरतों के लिए लाया गया है. सोशल मीडिया का एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर इसके लिए अभिमत तैयार किया गया. ऐसी खबरें और ऐसे आख्यान प्रस्तुत किये गये कि लोग 600 साल या उससे भी पुराने इतिहास को लेकर बैठ गए. अपराधी हर कौम में है पर इनके अपराध को बड़ा करके दिखाया गया. मामला चाहे जमीनें हड़पने का हो, गिरोह बनाकर अपराध करने का हो, धार्मिक संस्थानों में कदाचरण का हो या हिंसा के जरिए आजीविका कमाने का, सभी धर्मों के लोगों की इसमें भागीदारी रही है. देश के सबसे बड़े कत्लखाने तक हिन्दुओं के ही हैं. पर अब भागवत कहते हैं कि ‘कट्टर हिंदू होने का मतलब दूसरों का विरोध करना नहीं है, बल्कि हिंदू होने का असली मतलब सबको अपनाना है. तो गांधीजी और क्या कहते थे? इसी बात पर तो गांधी का विरोध हुआ. ईश्वर अल्ला तेरो नाम का विरोध हुआ. गांधी की हत्या तक को समर्थन मिल गया. भागवत यह भी कहते हैं कि हिंदू धर्म सबको साथ लेकर चलने वाला धर्म है. वो कहते हैं कि ‘अक्सर गलतफहमी हो जाती है कि अगर कोई अपने धर्म के प्रति दृढ़ है तो वह दूसरों का विरोध करता है. हम हिंदू हैं, लेकिन हिंदू होने का सार यह है कि हम सभी को अपनाएं.’ विद्या और अविद्या का महत्व समझाते हुए भागवत कहते हैं कि ज्ञान दो तरह का होता है. एक विद्या जो सत्य से परिचय करवाता है और दूसरी अविद्या जिसे हम अज्ञान भी कह सकते हैं. इससे कुछ ही समय पहले भागवत ने कहा था कि देश को सोने की चिड़िया नहीं बल्कि शेर बनाना है. दुनिया शक्ति की ही बात समझती है और भारत को शक्ति संपन्न होना चाहिए. लेकिन विश्व गुरु भारत कभी युद्ध का कारण नहीं बनेगा, बल्कि वह विश्व में शांति और समृद्धि का संदेशवाहक होगा. भारत की यह पहचान उसकी शिक्षा प्रणाली और सांस्कृतिक मूल्यों से और मजबूत होगी. इतनी गूढ़ बातें आसानी से लोगों की समझ में नहीं आने वाली. विरोध करना और हिंसा करना बहुत आसान है. किसी को क्षमा करने के लिए इससे कहीं बड़े आत्मबल की जरूरत होती है. इसलिए अब संघ प्रमुख की बातों पर शोध करने का वक्त आ गया है. अच्छा हो कि इन शोधों के निष्कर्षों को आम लोगों के बीच पहुंचाया जाए. सदियों पहले कुरुक्षेत्र में जो धर्म युद्ध हुआ था, उसका मर्म समझने की भी जरूरत है. यह युद्ध एक ही परिवार के स्वधर्म के लोगों के बीच हुआ था.

संभलकर मनाएं होली, कोरोना का खतरा बरकरार,जानें डॉक्टरों की राय
कोरोना: दुनिया के 29 देशों में मिला कोविड का नया वैरिएंट ‘लैम्बडा’, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया दावा
छत्तीसगढ़ में अब तक 446.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज
दुर्ग से पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 6 जुलाई को होगी शुरू…. यात्रियों को मिलेंगे 1008 बर्थ
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: 10 से 24 मई तक लगा पूर्ण लॉकडाउन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शहरी स्वच्छता में छत्तीसगढ़ की लंबी छलांग, गारबेज-फ्री सिटी स्टार रेटिंग में राज्य के 62 शहरों का बढ़ा दर्जा, रायपुर को सेवन स्टार
Next Article ऑपरेशन महादेव : आतंक पर करारा प्रहार, मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों के साहस को किया नमन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?