ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: अब बस भी करो एसपी साहब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: अब बस भी करो एसपी साहब

By Om Prakash Verma
Published: March 22, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
समाज में सबकुछ सही नहीं होता. लोगों की जरूरतें भिन्न-भिन्न प्रकार की हो सकती हैं. कुछ बातें सार्वजनिक तौर पर की जा सकती हैं पर कुछ बातें ऐसी भी होती हैं जिनकी चर्चा सबके सामने नहीं की जानी चाहिए. ऐसा ही एक मामला यौन क्षुधा या यौन तृप्ति का भी है. सेक्स की भूख अनादिकाल से रही है. पुराणों में उल्लेख है कि गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या रूपवती थी. वह इतनी सुन्दर थी कि दिन रात अप्सराओं से घिरे रहने वाले इन्द्र भी खुद को रोक नहीं पाए और ऋषि का रूप धारण कर अहिल्या के साथ संबंध बनाए. छल-कपट से संबंध बनाने को आधुनिक समाज रेप के रूप में परिभाषित करता है. जब यह राज खुला तो ऋषि ने इन्द्र को नपुंसक हो जाने का और अहिल्या को पाषाण बन जाने का श्राप दिया. इसी अहिल्या को बाद में प्रभु श्रीराम ने अपने स्पर्श से पुनर्जीवित किया. अनेक ऋषियों की तपस्याएं इन्द्र के कहने पर ही अप्सराओं ने भंग की थी. ऐसे कई मामले पुराणों में वर्णित हैं. देवदासियां भी इसीका एक रूप थीं. सेक्स वर्कर्स समाज की जरूरत रहे हैं. अलग-अलग राज्य और देशों में यह अलग-अलग रूप में विद्यमान रहा है. अंग्रेजों ने अपने शासनकाल में लालबत्ती क्षेत्रों की स्थापना की. जहां-जहां सैनिकों की छावनी बनी वहां भी सेक्सवर्कर्स उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई. मुगलकाल में ताजमहल बनाने वाले कारीगरों को स्थल छोड़ने की इजाजत नहीं थी. उनके लिए भी आमोद प्रमोद की व्यवस्था स्थानीय तौर पर की गई थी. इनमें सेक्सवर्कर्स भी शामिल थे. 20वीं सदी के अंत में इसे उलटने की एक नाकाम कोशिश हुई. कई शहरों के रेडलाइट एरिया बंद कर दिये गये. इसके बाद सेक्स वर्कर गली मोहल्लों में किराए के मकान से आपरेट करने लगे. इंटरनेट आने के बाद इसका स्वरूप बदल गया. डेटिंग एप्स और साइट्स के जरिये यह धंधा भी हाईप्रोफाइल हो गया. एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री फलने फूलने लगी जिसके करोड़ों व्यूअर्स हैं. अब पुरुष सेक्स वर्कर भी होने लगे हैं. इन्हें जिगोलो कहा जाता है और इनकी संख्या महिला सेक्स वर्कर्स से ज्यादा तेजी से बढ़ रही है. दुर्ग के एक बुजुर्ग भी जिगोलो बनने के ऑफर में फंस गए. जिगोलो बनाने का ऑफर देकर उनसे 11 लाख रुपए ठग लिए गए. पुलिस को दिया उनका बयान सार्वजनिक हो गया. इसके बाद होने को तो कुछ भी हो सकता है पर उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? एसपी साहब समाज में जागरूकता ला रहे हैं, उसकी गंदगी साफ करने की कोशिश कर रहे हैं, यह अच्छी बात है पर वे एक मनोरोग विशेषज्ञ भी हैं. किसी की सार्वजनिक छवि बिगाड़ने के कैसे-कैसे परिणाम आ सामने आ सकते हैं, इसे वे बेहतर जानते हैं. कानून सेक्स वर्कर के विज्ञापन पर रोक लगाता है. नंबर सार्वजनिक करने पर उसे 10 महीने की सजा हो सकती है. मामले में नाबालिग के शामिल होने पर 10 साल तक की सजा हो सकती है.

इनोवेशन महाकुंभ 1.0 : सीएम साय बोले- बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम
एग्रीस्टेक योजना : किसानों को मिलेगी ऋण से लेकर सभी जरूरी सहायता… होगा डिजिटल फसल सर्वेक्षण
विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को कल किया जाएगा पुरस्कृत
Bhilai : 14 साल की नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने बताया मानसिक बीमार… जांच में जुटी पुलिस
कलेक्टर जनदर्शन में बुजुर्ग ने की शिकायत…. कहा मुझे मकान से बेदखल करने बनाया जा रहा दबाव… कलेक्टर ने कार्रवाई के दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग के लिए 1468.77 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे स्वीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग के लिए 1468.77 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे स्वीकृत
Next Article सजा मां का दरबार: डोंगरगढ़ में प्रज्जवलित होंगे 7300 ज्योति कलश, सुरक्षा में एक हजार जवान तैनात सजा मां का दरबार: डोंगरगढ़ में प्रज्जवलित होंगे 7300 ज्योति कलश, सुरक्षा में एक हजार जवान तैनात

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?