ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf : भाजपा की यह तरकीब लोकतंत्र के अनुरूप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf : भाजपा की यह तरकीब लोकतंत्र के अनुरूप

By Mohan Rao
Published: August 4, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

भिलाई। भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त भारत के रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा मानता है। छत्तीसगढ़ को वह एआईसीसी का एटीएम कार्ड भी कहता रहा है। इस सरकार को किसी भी कीमत पर गिराने के लिए अब तक वह सभी हथकंडे अपना चुका है। तीन-तीन सर्वे के बाद भी पार्टी को ज्यादा से ज्यादा 30 सीटों पर ही जीत की उम्मीद दिखाई दे रही है। राज्य में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। इसलिए उसने वह तरीका छोड़ दिया है जिसके बलबूते उसने केन्द्र में सरकार बनाई थी।

भाजपा के निशाने पर आज भी कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व ही है। केन्द्र की सत्ता से कांग्रेस कोसों दूर चली गई है. जनता जनार्दन ने भी मान लिया है कि केन्द्र में भाजपा और राज्य में काम करने वाली सरकार होनी चाहिए। केन्द्र से अपने हिस्से का लाभ लेने की जिम्मेदारी राज्य सरकार पर छोड़ देनी चाहिए। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने पहले यही फार्मूला अपनाया था। अपने तरकश के सारे तीर चलाने के बाद उसे अहसास हुआ कि छत्तीसगढ़ में ईडी छापों और आईटी रेडों का कोई खास असर जनता की मानसिकता पर नहीं पड़ा है। अवाम अभी भी कमोबेश भूपेश सरकार में आस्था रखती है। वह कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में हुए सकारात्मक और रचनात्मक परिवर्तनों को लेकर खुश है।

संतुष्टि का बड़ा कारण यह भी है कि भूपेश सरकार के कामकाज की सराहना स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कई बार कर चुके हैं। भूपेश सरकार की योजनाओं को देखने-समझने कई राज्यों की टीमें आ चुकी हैं। इसलिए अब भाजपा ने फोकस बदला है. इसलिए अब वह कांग्रेस उन विधायकों को निपटाने की कोशिश करेगी जो जनता की नजरों में निकम्मे हैं। जिनसे कोई कामकाज तो होता नहीं ऊपर से व्यर्थ में उनकी फूं-फां झेलनी पड़ती है। लोकतंत्र का यही तकाजा है कि गैर जिम्मेदार और अयोग्य नेताओं को किनारे किया जाए। वैसे, कांग्रेस खुद अपनी अनिष्पादित संपत्तियों से मुक्त होना चाहती है।

एक सूची वह भी बना रही है ऐसे विधायकों की जिनका न तो पार्टी को कोई फायदा मिला और न ही जनता को। राजनीति में आए इस परिवर्तन का स्वागत होना चाहिए। वैसे भी आधुनिक दौर नई सोच का है। यह “नॉलेज ड्रिवन वर्ल्ड है। अर्थात ज्ञान ही सर्वोपरि है. व्यापार वाणिज्य से लेकर शिक्षा तक के क्षेत्र में भी चर्चा केवल नवोन्मेष की हो रही है। भूपेश बघेल इन सभी कसौटियों पर खरा उतरते हैं. योजनाओं का क्रियान्वयन होने में, उसके नतीजे आने में वक्त लग सकता है, बल्कि लगता ही है। इसलिए भाजपा अब भूपेश सरकार की योजनाओं की बजाय ठल्ले विधायकों की जड़ें खोदेगी। स्थानीय लोगों में पार्टी लाइन से ऊपर उठकर भाईचारा होता है। इसलिए अब गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दीगर राज्यों के 90 विधायक छत्तीसगढ़ की विधानसभा सीटों की कमान संभालेंगे। काश! भाजपा ने अपनी पार्टी का ऐसा पोस्टमार्टम 5-10 साल पहले कर लिया होता।

साइक्लिंग और सायकल पोलो के खिलाड़ियों का खेल के साथ पढ़ाई पर फोकस, 100 फीसदी रहा परीक्षा परिणाम
Big news : छत्तीसगढ़ पुलिस में 341 विभिन्न पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने दी मंजूरी
Big accident : रानीदहरा वाटरफॉल गए दो युवकों की डूबने से हो गई मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
डेंगू के बढ़ते आंकड़ो से नगर निगम दुर्ग हुआ सतर्क
एक वर्ष पूर्ण होने पर सीएम साय ने जनता के नाम दिया संदेश, कहा- पहला साल विश्वास के साथ विकास के लिए रहा समर्पित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : एयरपोर्ट की तर्ज पर संवरेंगे दुर्ग, रायपुर व बिलासपुर के रेलवे स्टेशन… जानिए क्या-क्या होंगे काम
Next Article नक्सलियों का प्लान फेल : जवानों को उड़ाने की थी साजिश, प्लांट कर रखा था 8 किलो वजनी आईईडी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?