ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: 50 हजार का लहंगा एक रुपया शगुन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: 50 हजार का लहंगा एक रुपया शगुन

By Om Prakash Verma
Published: November 19, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
शादियां भले ही पूरी दुनिया में होती हों पर सभी जगह इसके रीतिरिवाज अलग-अलग हैं. कुछ जगहों में तो शादी से ऐसी भी परम्पराएं जुड़ी हैं कि कभी-कभी जान पर बन आती है. भारत में भी विवाह की अलग-अलग परम्पराएं हैं. हिन्दी फिल्मों और टीवी सिरियलों ने अब शादियों को भड़कीला और खर्चीला भी बना दिया है. आम भारतीय मध्यमवर्गीय को एक बेटी का विवाह करवाना इतना भारी पड़ता है कि वह बेटी के जन्म के बाद से लेकर उसके विवाह तक सिर्फ तैयारियां ही करता रह जाता है. पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तो लड़कियों के हाथ पीले करना एक ऐसी समस्या बन गई कि वहां बेटियों का गर्भ में ही कत्ल होने लगा. लिंग अनुपात कुछ ऐसा बिगड़ा कि वहां के दूल्हों के लिए गरीब परिवारों की लड़कियां देश के विभिन्न भागों से खरीदी जाने लगीं. यहां तक कि पड़ोसी मुल्कों की गरीब लड़कियों को भी खरीदा जाने लगा. इसे रोकने कि दिशा में अब युवा जोड़े पहल करने लगे हैं. हरियाणा के सिरसा में रहने वाले दूल्हे ने राजस्थान में जाकर विवाह किया. शगुन के तौर पर केवल एक रुपया लिया. रिश्तेदारों से कोई शगुन लेने से वर-वधु ने साफ इंकार कर दिया. इससे पहले हरियाणा के ही रेवाड़ी का निवासी एक फौजी भी एक रुपया शगुन लेकर विवाह कर चुका है. दान-दहेज जहां एक सामाजिक कुरीति है वहीं शादियों पर होने वाले खर्च का एक बड़ा हिस्सा वैवाहिक लिबास हैं. दुल्हन का एक लहंगा 50 हजार का. दूल्हे की शेरवानी भी 30-40 हजार की. लोग कहते हैं शादी एक ही बार होती है. अब नहीं पहने तो कब पहनेंगे. 4-5 लाख रुपए तो फोटो शूट और वीडियोग्राफी पर ही खर्च कर दिये जाते हैं. इसका एक बड़ा बाजार भी है. विवाह संस्कारों पर यह दिखावा भी भारी है.

बड़ा हादसा: बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 14 बरातियों की मौत
जन्मदिन विशेष: जल्द ही रिलीज होगी अनुज शर्मा की छत्तीसगढ़ी वीडियो सॉन्ग राजा रानी…
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 11,427 नए मामले सामने आए….. 118 लोगों की हुई मौत
Gustakhi Maaf: झीरम की बरसी पर ताजा हुई यादें
Bilkis Bano case : 11 दोषियों की सजामाफी रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुजरात सरकार का फैसला… कोर्ट ने कही यह बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अफसर की टीचर बेटी ने ड्राइवर संग भागकर रचायी शादी, फिर थाने में जमकर हुआ बवाल अफसर की टीचर बेटी ने ड्राइवर संग भागकर रचायी शादी, फिर थाने में जमकर हुआ बवाल
Next Article जल जीवन मिशन के तहत मोतीमपुर समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षण, कई गांवों को लाभ मिलेगा जल जीवन मिशन के तहत मोतीमपुर समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षण, कई गांवों को लाभ मिलेगा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?