ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: हिमाचल के बाद कर्नाटक में छत्तीसगढ़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: हिमाचल के बाद कर्नाटक में छत्तीसगढ़

By Om Prakash Verma
Published: May 14, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
बाबा चौपाल में ही अच्छे लगते हैं। यही भारतीय संस्कृति और परम्परा है। घर के जवान और किशोर सुबह-सुबह हल-बैल लेकर खेतों के लिए निकल जाया करते थे। दोपहर की रोटी खेत पर ही पहुंचाई जाती थी। शाम को वो थके हारे घर लौटते, भोजन करते और फिर थोड़ा वक्त परिवार के साथ बिताने के बाद विश्राम के लिए चले जाते। अगली सुबह फिर उठना जो होता था। बूढ़े और अशक्त बाबा चौपाल में बैठकर गप्पे लड़ाया करते। चिलम पीते, हुक्का गुडग़ुड़ाते, दहला पकड़ खेलकर वक्त गुजारते। बाबा परिवार की दिनचर्या में कोई दखल नहीं देते। उन्हें भी पता होता था कि धर्म-कर्म सबकुछ तभी संभव है जब रसोई में चूल्हा जले और पेट में अन्न पहुंचे। पेट भरा हो तो नींद भी अच्छी आती है और सपने भी सुन्दर होते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस संस्कृति के मर्म को समझा। उसने किसानों को मजबूत करने के प्रयास तो शुरू किये ही, महिला स्व सहायता समूहों को भी मजबूत करना शुरू कर दिया। छत्तीसगढ़ में खेती किसानी के प्रति रुझान लौटा है। गांवों में खुशहाली आ रही है और उसका असर शहरों के बाजार पर भी देखा जा रहा है। इसलिए जब छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार हिमाचल में जाकर अपनी उपलब्धियां बताती है तो लोग उनपर यकीन करते हैं। सिर्फ इतना कह देना ही काफी होता है कि अब हिमाचल की सरकार भी छत्तीसगढ़ के नक्शेकदम पर चलेगी। जिस गोबर से लोगों का अपमान किया जाता था वही गोबर पैसे भी दे सकता है और गाय-बैल की जिन्दगी भी सुरक्षित कर सकता है, यह तो किसी ने सोचा ही नहीं था। ऊपर से यही गोबर – खाद और ईंधन का भी काम करेगा, यह तो सोने पर सुहागा था। इस समय देश आर्गेनिक का दीवाना हो रहा है। यह सही समय है जब गोबर खाद और गोधन ईंधन की योजनाओं पर तेजी से अमल किया जाए। छत्तीसगढ़ का यह जादू कर्नाटक में भी चल गया। कांग्रेस मुक्त भारत अभियान चला रही भाजपा के लिये भी यह एक सबक है। भाजपा को कर्नाटक में 66 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस ने 66&2+3=135 सीटों पर जीत हासिल की है। इस जीत ने राहुल के कद को बढ़ाने के साथ ही भारत जोड़ो यात्रा पर भी मुहर लगा दी है। दरअसल, बहुसंख्यक भारतीयों का पेट आज भी इतना नहीं भरा की वह धार्मिक उन्माद को प्रश्रय दे सके। वैसे भी धर्म है क्या? एक किसान के लिए अन्न, फल और सब्जियां उगाना ही उसका धर्म है। एक व्यापारी के लिए इस उत्पाद को ग्राहकों तक पहुंचाकर इसे धन में तब्दील करना ही उसका धर्म है। सेना का, पुलिस का, पुरोहितों का, शिक्षकों का यहां तक कि नेताओं का भी अपना-अपना धर्म निश्चित है। सब अपने-अपने धर्म या कर्तव्यों का पालन भली-भांति करें, तभी देश की प्रगति, लोगों की खुशहाली और सलामती सुरक्षित हो सकती है।

रामलला दर्शन योजना : सात फरवरी को दुर्ग से रवाना होगी पहली ट्रेन, हर साल अयोध्या जाएंगे 20 हजार श्रद्धालु
32 राज्यों व क्रेंद्र शासित प्रदेशों ने लागू की वन नेशन वन कार्ड योजना…. प्रवासी मजदूर कहीं से भी ले सकेंगे राशन
सुरक्षा और सैनिक कल्याण के लिए सेना-सरकार में बढ़ा तालमेल, रायपुर में लेफ्टिनेंट जनरल शेखावत और सीएम साय की अहम बैठक
रेप के आरोपी पलाश चंदेल ने लगाई हाईकोर्ट में याचिका, कहा- झूठा फंसाया गया, एफआईआर ही झूठी
अल्जाइमर की दवा बनाने भिलाई की मुक्ता ने खोजी हल्दी और काली मिर्च में संभावनाएं….. देशभर में हो रही सराहना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ब्रम्हकुमारी ने शुरू किया नशामुक्त छत्तीसगढ़ अभियान, सीएम बघेल बोले नशा मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने में सभी की हो भागीदारी
Next Article 2 करोड़ से शहर के तालाबों का होगा सरंक्षण एवं सौदर्यीकरण, 6 तालाबों के प्रदूषित पानी से मिलेगी जनता को राहत: वोरा 2 करोड़ से शहर के तालाबों का होगा सरंक्षण एवं सौदर्यीकरण, 6 तालाबों के प्रदूषित पानी से मिलेगी जनता को राहत: वोरा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?