ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: हर अपराध के पीछे मानसिक रोग का हाथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: हर अपराध के पीछे मानसिक रोग का हाथ

By Om Prakash Verma
Published: October 9, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
दुर्ग जिले में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रति एक लाख व्यक्ति यहां 39 लोग आत्महत्या कर रहे हैं। आत्महत्या के मामले में राष्ट्रीय औसत प्रति एक लाख व्यक्ति 12 का है। इसका ठीकरा मानसिक रोग, ब्रेकअप, बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और नशाखोरी पर फोड़ा जा रहा है। पूरे छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां मनोरोगियों की संख्या 50 लाख से अधिक है जिसमें से केवल एक चौथाई लोगों का ही समुचित इलाज हो रहा है। शेष लोग आज भी भूत-प्रेत बाधा, जादूटोना के भंवरजाल में फंसे हैं और झाडफ़ूंक करवा रहे हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेन्टल हेल्थ और न्यूरोसाइंसेज, बेंगालुरू (निमहान्स) द्वारा जुटाए गए इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि मानसिक रोगियों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता की कमी के कारण इस समस्या की पहचान ही नहीं हो पाती है। बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराधों के कई मामलों में भी मानसिक रोगों का ही हाथ होता है। देश की 90 प्रतिशत आबादी सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली भ्रामक जानकारियों के कारण आभासी दुनिया में जी रही है। आबादी का एक बड़ा हिस्सा गुस्से में है। गुस्सा इतना अधिक है कि वह जिसे मारने के लिए दौड़ता है, अकसर उससे आगे निकल जाता है। उसके इस गुस्से का शिकार स्वयं उसके परिजन हो रहे हैं, दोस्त और रिश्तेदार हो रहे हैं। इस भ्रम से राजनीतिक नफा-नुकसान हो सकता है, पर यह वृहत्तर समाज की सोच को विषैला बना रहा है। इसी साल सितम्बर में भिलाई के खुर्सीपार में कुछ दोस्तों ने मिलकर अपने एक साथी की हत्या कर दी। इस हत्या की वजह महज एक फिल्मी नारे को दोहराना था। इस तरह की घटनाएं पिछले दो दशकों में काफी बढ़ी हैं। मामूली विवाद पर लोग आपा खो रहे हैं और पीट-पीट कर लोगों की हत्या कर रहे हैं। आरोपी नशेड़ी थे और घटना के समय भी नशे में थे। 2012 में दिल्ली के ‘निर्भयाÓ कांड ने पूरे देश को हिला दिया था। ऊपर-ऊपर तो पूरा देश इस घटना के खिलाफ खड़ा था पर इंटरनेट पर वह इस घटना के डीटेल्स और फोटो तलाश रहा था। इस घटना के बाद रेप को लेकर कई कानून बने। पर नतीजा यह निकला की ऐसी घटनाओं में कई गुना का उछाल आ गया। 2012 में एनसीआरबी ने रेप के 24,923 अर्थात प्रतिदिन लगभग 68 मामले रेप के दर्ज किये थे। 2018 में बलात्कार के 33,356 मामले दर्ज किये गये। अर्थात ‘निर्भयाÓ के छह साल बाद रेप के मामले 33 फीसदी बढ़ गए। इससे पहले 2016 में प्रतिदिन औसतन 106।7 बलात्कार दर्ज किये गये। भारत श्रुत परम्पराओं का देश है। हमें सैकड़ों साल का इतिहास और सात पुश्तों के नाम याद हैं। फिर भी हम ऐसी घटनाओं पर यकीन कर लेते हैं जिनके बारे में पहले कभी नहीं सुना। यही सोशल मीडिया का जादू है। मानसिक रोगों का यह सबसे बड़ा कारण है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई
Big news : रायगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के बेटे की डैम में डूबने से मौत, दिल्ली से आया था घूमने
Gustakhi Maaf: अकूत कमाई और क्वालिफिकेशन में क्राइम
पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में 44 मवेशियों को तस्करों से कराया गया मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ एसुस भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति को सुदृढ़ कर रहा है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article औषधीय पौधों की खेती का सफल प्रयास - छत्तीसगढ़ के किसानों में जगी नई आस औषधीय पौधों की खेती का सफल प्रयास – छत्तीसगढ़ के किसानों में जगी नई आस
Next Article Breaking News : चुनाव आयोग ने की पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगा चुनाव
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?