ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: सोशल मीडिया, स्मार्ट फोन और मुसीबत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: सोशल मीडिया, स्मार्ट फोन और मुसीबत

By Om Prakash Verma
Published: December 30, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
किसे अच्छा नहीं लगता कि कोई उसे सुन्दर बोले, स्मार्ट बोले? पर जब सुन्दरता का यह बोध केवल शरीर से जुड़ा हो, तो मुसीबत गले पड़ सकती है. पड़ भी रही है, पर परवाह किसे है. एक्सीडेंट के डर से कोई गाड़ी चलाना थोड़ी छोड़ देता है. स्मार्ट फोन का स्मार्ट कैमेरा जब सेल्फी भी बढ़िया खींचने लगे तो क्रिएटिविटी कुलांचे भरने लगती है. लोग तरह-तरह के फोटो और वीडियो बनाने लगते हैं. दीवानों की संख्या बढ़ती चली जाती है. किसी-किसी के फालोअर्स की संख्या लाखों में हैं. उनके फालोअर्स लगभग हर पोस्ट-रील को लाइक करते हैं. उन्हें लगता है कि पोस्ट डालने वाला उनके लाइक्स गिन रहा है. एक न एक दिन वह उससे इम्प्रेस जरूर हो जाएगा. बेचारों को पता नहीं कि पोस्ट डालने वालों में से बहुत कम लोग किसी और का पोस्ट देखते हैं. अकसर वो लाइक्स की केवल संख्या देखते हैं. लाइक किसने किया इससे भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. पर सभी इस तरह के ब्लाइंड फालोअर्स या अंधे प्रेमी नहीं होते. जो सयाने होते हैं वो जिसे चाहते हैं उसे अपने घेरे में ले भी लेते हैं. इंटरनेट पर तमाम एप्स पड़े हैं जो फोटो से चुटकियों में बैकग्राउण्ड हटा देते हैं. बिना बैकग्राउंड की फोटो से मुण्डी को ले लो और उसे किसी डर्टी पिक्चर में फिट कर दो. ऐसा वीडियो के साथ भी किया जा सकता है. इसके लिए किसी खास स्किल की भी जरूरत नहीं. अपनी ऐसी फोटो वीडियो देखकर जो डर गया, समझो मर गया. उससे पैसे मांगों, न्यूड फोटो, न्यूड वीडियो मांगो, घर से चोरी करने को कहो, कहीं एकांत में मिलने को कहो, वह सब करेगा. पुलिस बार-बार लोगों से सोशल मीडिया पर सावधान रहने को कह रही है, स्कूल कालेज में सेशन ले रही है, पर किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता. पुलिस सेल्फ डिफेंस सिखा रही है पर यहां तो मेमना खुद ही चलकर शेर की मांद में जा रहा है. अखबारों में रोज किस्से छप रहे हैं पर रील्स बनाने वालों की संख्या बढ़ती ही चली जा रही है. बॉयफ्रेंड की ऊलजलूल डिमांड पूरा करने वालों की संख्या बढ़ रही है. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की तीन लड़कियां पुलिस के पास पहुंचीं. जांच पर पता चला कि उन्हें ब्लैकमेल करने वाला नाबालिग बिहार के पटना में बैठा है. अब वह बाल संप्रेक्षण गृह में है. वहां औरों को भी अपना स्किल सिखा सकता है-अगर स्मार्टफोन या लैपटाप दिला दिया जाए. ऐसे तमाम न्यूड फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर हैं जिन्हें देखकर कहीं से भी नहीं लगता कि इन्हें जबरदस्ती या छिपकर शूट किया गया है. ऐसे वीडियोज में केवल लड़के ही अपनी पहचान छिपाने की कोशिश करते दिखते हैं. चोरी छिपे एक अलग दुनिया कथित सभ्य समाज के समानांतर विकसित हो रही है. न तो इसे स्वीकारा जा सकता है और न ही नकारा जा सकता है. मेक इन इंडिया कम से कम यहां तो सफल ही है.

कलेक्टर से मिले भिलाई चेम्बर के प्रतिनिधि: बाजारों में पार्किंग व्यवस्था को लेकर रखी अपनी बात
अधंविश्वास की हद : गाज गिरने से दो भाइयों की मौत, गोबर में गाड़कर घंटों करते रहे जिंदा होने का इंतजार
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सीएम साय बोले- अधिकारी व कर्मचारी अपने घरों में लगाएं सोलर पॉवर प्लांट
BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्‌डी खिलाड़ी की मौत… खेल के दौरान हो गया था घायल
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यार्थियों के लिए तैयार हो रहा है खेल मैदान, मल्टी एक्टिविटी से निखारेंगे अपनी खेल प्रतिभा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्रिकेटर ऋषभ पंत हादसे में घायल, झपकी आने से डिवाइडर से टकराई कार, अस्पताल में भर्ती
Next Article राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा गांधी गोडसे एक युद्ध से करेंगी डेब्यू…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?