ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: सातवीं के बच्चे सीखेंगे ‘घोरपडीचे शेपूट’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: सातवीं के बच्चे सीखेंगे ‘घोरपडीचे शेपूट’

By Om Prakash Verma
Published: May 8, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
घोरपडीचे शेपूट महाराष्ट्र का एक पारम्परिक खेल है। इसका शाब्दिक अर्थ है छिपकली की पूंछ। मान्यता है कि मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे पालतू घोरपड़ का इस्तेमाल किया करते थे। घोरपड़ मानीटर लिजार्ड को कहते हैं जिसकी पकड़ बहुत मजबूत होती है। घोरपड़ की कमर में रस्सी बांध कर उसे किले की दीवार पर चढ़ा दिया जाता था। जब घोरपकड़ मजबूती से किले की दीवार पर चिपक जाता तो सैनिक इसी रस्सी को पकड़कर आसानी से किले के भीतर पहुंच जाते थे। इसी को आधार बनाकर इस खेल की रचना की गई है। इसी तरह आटा-पाटा, गेंदतड़ी, खो-खो जैसे उत्तरी भारत के प्रचलित देसी खेलों के साथ ही महाराष्ट्र के ‘गिधाड़ा गुढकावण’ तथा आंध्रप्रदेश के ‘नालुगु राल्लू आटा’ तथा पूर्वोत्तर की कुश्ती ‘डापो न्यारका सुनम’ को भी सातवीं कक्षा के सिलेबस में शामिल किया गया है। ‘राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद’ ने यह बदलाव नवीन शिक्षा नीति के अनुपालन में किया है। दरअसल, किसी भी खेल का विकास वहां की विरासत को प्रतिबिंबित करता है। खेल-खेल में रोचक ढंग से बच्चों को टीम बिल्डिंग एक्सरसाइज के साथ ही शारीरिक दक्षता, कला कौशल एवं रणनीति बनाने का प्रशिक्षण दिया जा सकता है। इन खेलों के माध्यम से बच्चों को फिटनेस तथा सही भोजन एवं दिनचर्या के लिए भी प्रेरित किया जा सकेगा। इन खेलों का उद्देश्य बच्चों के फिजिकल एवं मोटर फिटनेस में इजाफा करना भी है। दरअसल, अब विद्यार्थी अकादमिक स्तर पर तो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं पर जब जीवन में चुनौतियां सामने आती हैं तो वे हथियार डाल देते हैं। इन खेलों के माध्यम से बच्चे बेहतर रणनीति बनाने, चुनौतियों को अवसर में बदलने और लगातार प्रयास करते रहने के गुर सीखेंगे। इसके साथ ही अब कौशल विकास को भी सिलेबस में शामिल किया जा रहा है। इसके लिए ‘कौशल बोध’ नामक किताब लाई गई है। इसमें कठपुतली कला, टाई-डाई फैब्रिक प्रिंटिंग, बागवानी, लहरिया और बांधनी, मदुरै सुंगुड़ी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि जैसे विषयों को शामिल किया गया है। देश में अंग्रेजी शिक्षा पद्धति आने के बाद पारम्परिक कौशल को बहुत नुकसान हुआ। भारतीय समाज कौशल के पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरण में यकीन करता था। यही इनकी जातीय पहचान भी थी। फिर नौकरियों का आकर्षण इस कदर बढ़ा कि लोगों ने अपने पारम्परिक विधा को त्याग दिया और कई प्रकार के कौशल लुप्तप्राय हो गए। आधुनिक युग में इनमें से कई कौशल नए रूप में सामने आए। नापित का पारम्परिक ज्ञान सलून के रूप में तो दर्जी का काम फैशन डिजाइनिंग के रूप में उभरा। मालागरों का काम ऑर्नामेंट डिजाइनिंग के रूप में सामने आया तो पारम्परिक नसों का ज्ञान फिजियोथेरेपी और कायरोप्रैक्टर के रूप में विकसित हुआ। जातीय बंधनों से मुक्त होकर इन विधाओं ने बेशुमार तरक्की की। अब कोशिश है कि बच्चे और उनके अभिभावक दोनों इसके मर्म को समझें। इससे पारम्परिक कौशल को आगे बढ़ाने की तकनीक भी विकसित होगी जिससे रोजगार के अवसर बनेंगे।

पहली बार बस्तर दौरे पर आई राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने नक्सलियों पर दिया बड़ा बयान, बोलीं गलत नहीं सभी माओवादी
भारत समेत 16 देशों में जानलेवा रोगाणु, डब्ल्यूएचओ ने किया सतर्क; निगरानी तंत्र को बताया नाकाफी
राज्य में 39 लाख 80 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई
छत्तीसगढ़ में अब तक एक चौथाई के करीब तेंदूपत्ता का हो चुका संग्रहण
नीति आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला, वित्तमंत्री ओपी चौधरी बोले- शिक्षा में मेंटरशिप सामाजिक न्याय और समान अवसर का मजबूत आधार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Helicopter Crash: दर्दनाक हादसे में पायलट समेत छह यात्रियों की मौत, सीएम ने जांच के दिए निर्देश Helicopter Crash: दर्दनाक हादसे में पायलट समेत छह यात्रियों की मौत, सीएम ने जांच के दिए निर्देश
Next Article shreekanchanpath 204 # 08 May 2025
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?