ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: शौचालय एक अंतहीन कथा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: शौचालय एक अंतहीन कथा

By Om Prakash Verma
Published: May 31, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
जब से देश स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर मिशन मोड पर आया है, तभी से शौचालय एक अंतहीन कथा बनी हुई है। सरकार ने घर-घर शौचालय योजना शुरू की। इसके लिए रकम भी उपलब्ध कराई। कई एजेंसियां कुकुरमुत्ते की तरह उग आईं। अधिकांश मकानों में जगह की दिक्कत थी तो कहीं-कहीं पानी की उपलब्धता का बड़ा सवाल भी था। समस्याएं स्थानीय स्तर की थी जिनका जवाब भी ढूंढा गया और मिशन आगे बढ़ता गया। आज लगभग पूरे देश में पारिवारिक शौचालय हैं और उनका उपयोग भी हो रहा है। असली संकट तब उत्पन्न होता है जब लोग अपने घर से बाहर होते हैं। स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल, पर्यटन स्थल ऐसी ही जगहें हैं जहां लोग काफी वक्त बिताते हैं। इनमें से स्कूल वो जगहें हैं जहां प्रतिदिन 200 से लेकर 1000 तक बच्चे आते हैं और 5-6 घंटे का समय बिताते हैं। वे यहीं भोजन भी करते हैं। इसलिए हाथ धोने से लेकर शौचालय तक की व्यवस्था तो बनती ही है। एनएसएस के सिलसिले में कई गांवों में जाना हुआ। कहीं कहीं तो शौचालय की व्यवस्था बेहतरीन मिली पर ऐसे शौचालयों की भी कोई कमी नहीं थी जिसका उपयोग करने के लिए बच्चों को उचककर चबूतरे पर चढऩा पड़ता था। सीढिय़ां शायद नक्शे में ही नहीं थीं। ऐसे भी स्कूल मिले जहां पुराने शौचालय को इसलिए बंद कर दिया गया है कि नया शौचालय बन गया है। अब स्कूलों के शौचालय सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि इसमें 195 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। ऐसा नहीं हो सकता। कुछ न कुछ काम तो हुआ ही होगा। परसेंटेज प्रथा के चलते कुछ राशि की बंदरबांट हुई होगी, इससे इंकार नहीं है पर पूरी की पूरी रकम डकारी नहीं जा सकती। दरअसल, यह राशि दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष टायलेट बनाने पर खर्च की गई थी। सर्वशिक्षा अभियान के तहत 2011 से अब तक प्रदेश भर में 38471 सीडब्लूएसएन टॉयलेट बनाए गए। यह राशि इसी पर खर्च की गई थी। इसमें से 90 प्रतिशत टायलेट अब उपयोग के लायक नहीं है। पाइप लाइन उखड़ चुके हैं। वाश बेसिन, ग्रैब रेल, दरवाजा गायब है। ये सब किसी न किसी के घर में लगे होंगे। तोडफ़ोड़ ऐसी हुई कि दीवारें तक गिर गईं। वैसे तो योजना बनाने वालों की भी पीठ ठोंकनी चाहिए। सार्वजनिक उपयोग के टायलेट में कमोड और वॉशबेसिन के पास हैंडरेल, पेवर टाइल्स, ब्रेल साइन, नल, फॉसेट-हैंड स्प्रे आदि की फिटिंग कराई गई थी। इन्हें तो चोरी होना ही था। एक शिक्षक ने बताया कि यदि टॉयलेट काम्पलेक्स प्रिंसिपल ऑफिस या स्टाफ रूम के पास बनाए जाते तो इनकी सुरक्षा हो सकती थी। पर इन्हें परिसर के दूसरे छोरों पर बनाया गया था जहां स्कूल बंद होते ही असामाजिक तत्व इकठ्ठा होते हैं। ये सभी साजो-सामान उनके नशा-पानी की भेंट चढ़ गए। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पर्यटन स्थलों की हालत भी जुदा नहीं है।

बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर में अपोलो कॉलेज के स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन
बिहार में 15 फीसदी रह गए सामान्य वर्ग के लोग, सरकार ने जारी की जातिगत जनगणना की रिपोर्ट
उद्धव-मोदी मुलाकात: मैं नवाज शरीफ से मिलने नहीं गया था… पीएम संग रिश्तों के सवाल पर बोले ठाकरे
रायगढ़ के जिंदल स्टील में बड़ा हादसा, गैस पाइप फटने से पांच मजदूर झुलसे
सरकार और समाज के साथ कदमताल करतीं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Covid-19: देशभर में बढ़ रहे Corona के मामले, 2700 से अधिक सक्रिय केस Covid-19: देशभर में बढ़ रहे Corona के मामले, 2700 से अधिक सक्रिय केस
Next Article ऑपरेशन सिंदूर के बाद DRDO का मास्टरस्ट्रोक, ब्रह्मोस मिसाइल की जद में होगा पूरा पाकिस्तान, चीन की टेंशन भी बढ़ी ऑपरेशन सिंदूर के बाद DRDO का मास्टरस्ट्रोक, ब्रह्मोस मिसाइल की जद में होगा पूरा पाकिस्तान, चीन की टेंशन भी बढ़ी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?