ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: शराब दुकान की दूरी का मायाजाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: शराब दुकान की दूरी का मायाजाल

By Om Prakash Verma
Published: February 22, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
शराब का धंधा एक ऐसा धंधा है जिसमें दुकान की दूरी कोई खास मायने नहीं रखती. दुकान शहर के बीच हो, हाईवे पर हो या जंगल में, शराब के शौकीन वहां तक अपनी पहुंच बना ही लेते हैं. शराब दुकानों को लेकर कुछ फिकरे आम हैं जिनपर न तो जनता ज्यादा कान धरती है और न ही पीने वालों को कोई फर्क पड़ता है. शराब दुकान का विरोध करने वाले कहते हैं कि शराब दुकानों के आसपास मनचले खड़े रहते हैं जिसके कारण महिलाओं का वहां से आना जाना मुश्किल हो जाता है. हकीकत इससे परे हैं. अधिकांश लोग अपनी बाटली लेकर चुपचाप नौ-दो ग्यारह हो जाते हैं. कुछ लोग आधे पैसे हाथ में लिये किसी ऐसे साथी का इंतजार करते मिल जाएंगे जो बाकी पैसा मिला दे और दोनों भाई बैठकर पेग-शेग लगा लें. वैसे बैठने की जगह न मिले तो कुछ लोग खड़े-खड़े ही गटक लेते हैं. डिस्पोजेबल ग्लास और 5 रुपए का चखना पैकेट इनकी बदौलत खूब चलता है. वैसे बुरा न मानें तो एक बात कहें? सबसे ज्यादा अनुशासित भीड़ भी शराब दुकानों पर ही नजर आती है. शराब ठेकेदार एक बार हुड़कता है और लोग कतार में लग जाते हैं. इससे ज्यादा हो-हल्ला और मारपीट तो पानी भरने को लेकर हो जाता है. पर एक नियम है जो कहता है कि शराब दुकानों को स्कूल-कालेज, अस्पताल या धार्मिक स्थलों के आसपास नहीं होना चाहिए. यहां आसपास से मतलब 50 मीटर है. 51, 52 या 53 मीटर दूर दुकान खोली जा सकती है. कैसी वाहियात सोच है? स्कूल-कालेज और धार्मिक स्थल से दूरी का यह मकसद होना चाहिए कि वह रास्ते में ही न पड़े. शराब दुकान बेशक इन स्थलों के बगल में हो पर उसका प्रवेश-निकासी मार्ग पिछली गली से होना चाहिए. न दारू वाले भक्तों को देखें और न भक्तों को बेवड़ों के दर्शन हों. रही बात सरकारी स्कूल-कालेजों की तो यहां का तो रिकार्ड ही खराब है. दूर-दराज के स्कूलों में गुरुजी पव्वा लगाकर स्कूल आते हैं. बच्चों को कुछ काम सौंप देते हैं और कुर्सी पर ही ऊंघने लगते हैं. दुकान के पास या दूर होने का उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ता. अपना स्टाक वो अपनी गाड़ी की डिकी में लेकर चलते हैं. बहरहाल, हाईकोर्ट के संज्ञान के बाद शासन ने 50 मीटर की दूरी को बढ़ाकर 100 मीटर करने का फैसला किया है. शराब दुकानें अब 101, 102 मीटर या उससे अधिक दूरी पर खोली जा सकेंगी. विरोध करने वाले खुश, हाईकोर्ट भी संतुष्ट और सरकार के सिर सेहरा भी. आखिर यह शराब विरोधी सरकार है. शराब के खिलाफ कोई तो कदम उठाना ही था. कुछ धुंधली-धुंधली सी तस्वीरें याद आती हैं – कुछ महिलाएं खूब सज-धज कर सड़क पर बैठी हैं. उनके सामने अंग्रेजी शराब की बोतलें, कांच के गिलास रखे हैं. वे इत्मीनान से पेग तैयार कर रही हैं और इस तरह शराब का विरोध कर रही हैं.

पश्चिम बंगाल: बीजेपी के 8 विधायकों ने विधानसभा की समितियों से दिया इस्तीफा
छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित हुए लोग, 150 ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का हाथ
58.07 लाख से सतनाम भवन बनेगा सर्वसुविधायुक्त…. विधायक वोरा ने किया निषाद समाज के भवन का लोकार्पण
देवेन्द्र यादव की विधायकी रहेगी या जाएगी, हाईकोर्ट में 31 को है सुनवाई.. पूर्व मंत्री ने दायर की थी याचिका
शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए छत्तीसगढ़ के शिक्षक डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला… एकलव्य विद्यालय के हैं शिक्षक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तीसरे चरण के भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, अमित शाह-प्रियंका कल बनाएंगे माहौल Durg Politics: इस बार दुर्ग को मिलेगा नया, युवा सांसद! साहू-कुर्मी समाजों का समर्थन तय करेगा चुनाव के नतीजे
Next Article कोरबा में बड़ा हादसा : दीपका माइंस में कोयला निकालते समय मिट्टी धसने से तीन लोगों की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?