ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: लड़कियों का घर से निकलना बुरी बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: लड़कियों का घर से निकलना बुरी बात

By Om Prakash Verma
Published: April 21, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
एक घटना घटी. हरियाणा के भिवानी से एक खबर निकली की एक यूट्यूबर ने अपने यूट्यूबर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. यह ब्रेकिंग न्यूज तत्काल पूरे देश में वायरल हो गया. यहां तक कि घरों में काम करने वाली बाइयों की बातचीत का भी यह इंटरेस्टिंग टॉपिक बन गया. वे आपस में तो इसपर चर्चा करती ही थीं, गृहिणियों से भी इस विषय पर चर्चा करने लगीं. आज भी अधिकांश लोगों को लगता है कि रील्स बनाना अच्छे घर की लड़कियों का काम नहीं हैं. समाज में रील्स बनाने वाली लड़कियों को अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता. एक समय था जब अच्छे घर की लड़कियां फिल्मों में भी नहीं आती थीं. खबर को वायरल बनाने में हमारी इसी सोच का सबसे बड़ा हाथ था. एक रसीली खबर थी कि रील्स बनाते समय एक दूसरे रील्स बनाने वाले के साथ संबंध बन गए और यही पति की हत्या का कारण बन गया. इसलिए खबर बनाने वालों से लेकर खबर पढ़ने और उस पर चर्चा करने वाले कूद कर इस नतीजे पर पहुंच गए कि रील्स बनाने वाली लड़की ही बदमाश थी. इंसानों का दिमाग इसी तरह काम करता है. पूर्वाग्रहों से ग्रस्त दिमाग घटनाओं को अपने हिसाब से तौल लेता है. उसपर अपनी राय बना लेता है. पर झाग बैठने के बाद अब पतीले का दूध दिखाई देने लगा है. अब लोगों को पता है कि युवती अपने पति से बेहद परेशान थी. वह एक नंबर का नशेड़ी था और कोई काम-धाम टिक कर नहीं करता था. यूट्यूबर ने सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण ले रखा था. उसने परिवार का खर्च चलाने के लिए एक सिलाई केन्द्र खोला था जहां वह प्रशिक्षण भी देती थी. पर पति आए दिन वहां पहुंच कर तमाशा खड़ा करता था जिसके कारण वह सेन्टर बंद करना पड़ा. इसके बाद उसने खर्च चलाने के लिए रील्स बनाना शुरू किया. इसमें कुछ लोगों ने उसकी मदद की तो कुछ लोग कोलैबोरेटर्स भी बने. उसका एकमात्र बेटा ननिहाल में पल रहा था. उसकी शिक्षा दीक्षा का पूरा खर्च भी वह स्वयं उठाती थी. दुखी और प्रताड़ित होने के बाद भी उसने अपने पति को नहीं छोड़ा. वह केवल 10वीं तक पढ़ पाई थी पर जीवन के प्रति उसमें तीव्र जिजीविषा था. उसने कभी हालात के आगे हथियार नहीं डाले. जेवर गिरवी रखकर भी पति की मदद की, पर पति को नहीं सुधरना था, नहीं सुधरा. ऐसी स्थिति में अगर उसने बाहर सहारा ढूंढा होगा तो क्या हम इसे गलत कह सकते हैं? एक गृहस्थी को और वैवाहिक संबंधों को चलाना संयुक्त जिम्मेदारी होती है. एक पहिए की गृहस्थी लड़खड़ाती ही है. वैसे भी गृहस्थी का बचा क्या था? गलत केवल यह हो गया कि उसने पति की हत्या कर दी और फिर लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश की. अच्छा होता कि वह पति को तलाक देकर अपना अलग घर बसा लेती.

अधीर रंजन का तंज: ममता को तो राष्ट्रगान का सम्मान करना नहीं आता, कैसे करेंगी मोदी से मुकाबला
मुख्यमंत्री ने इंदिरा जयंती पर उन्हें किया नमन: कहा- पूर्व प्रधानमंत्री के देश के प्रति योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता
कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और वनमण्डलाधिकारी ने ग्राम बरही में जनचौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएँ
छत्तीसगढ़ में नवदंपति ने की आत्महत्या, पत्नी पहले फांसी पर झूली तो पति ने भी कर ली खुदकुशी
ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां… बढ़ाई गई सुरक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिर ट्रॉली बैग की एंट्री: भांजे के प्रेम में पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या फिर ट्रॉली बैग की एंट्री: भांजे के प्रेम में पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या
Next Article CG Crime : दूधवाले पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार, बीवी से अवैध संबंध के शक में हमला… किया सरेंडर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?