ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: ये जनम-जनम के भुखाए लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: ये जनम-जनम के भुखाए लोग

By Om Prakash Verma
Published: February 12, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
जब परिवार ढीले पड़ते हैं तो सबसे पहले बिगड़ता है लोगों का खान-पान। खाते-पीते परिवारों में एक नए प्रकार का कुपोषण पनपने लगता है। कोई फूलता चला जाता है तो किसी के शरीर में लवण का असंतुलन पैदा हो जाता है। हट्टे-कट्टे लोग चक्कर खाकर गिरने लगते हैं। घर की रसोई मजबूरी में पेट भरने के काम आती है वरना खाना या तो बाहर जाकर खाते हैं या फिर बाहर का खाना खुद चलकर घर आ जाता है। जोमैटो और स्विगी जैसी कंपनियों का टर्नओवर हजारों करोड़ रुपए हो जाता है। 2023 में जोमैटो ने 2416 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया। इसी तरह की एक और कंपनी स्विगी का मुनाफा 2023 में 40 फीसदी बढ़कर 8264 हो गया। भिलाई को कुछ समय पहले तक लोग रिटायर्ड लोगों का शहर मानते थे। सुबह-सुबह चहलकदमी करने वालों की संख्या इस रफ्तार से बढ़ चली थी कि सेक्टरों से लेकर पटरी पार के मोहल्लों तक में पार्क और पाथ-वे निर्माण प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर आ गए थे। इनके आस-पास जवारा रस से लेकर अंकुरित अनाज और चुकंदर का रस बेचने वालों के खोमचे लगने लगे थे। पर पिछले 10 सालों में शहर के गली-मोहल्लों में एक के बाद एक खाने की दुकानें खुलती चली गईं। कोरोना काल के बाद तो इनकी बाढ़ सी आ गई। दुकानों की बढ़ती संख्या का एक कारण यह भी है कि इधर भोजन चखने और उसे रिजेक्ट करने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। कहा जाता है कि भोजन के स्वाद का आपके मूड से गहरा संबंध होता है। यदि सोहबत अच्छी हो और मूड भी अच्छा हो तो साधारण और औसत भोजन भी अच्छा लगता है। मूड सड़ा हुआ हो तो भोजन में मीन-मेख निकालना और व्यवस्था को लेकर नुक्ता-चीनी करना स्वाभाविक हो जाता है। ऐसे लोग एक के बाद एक रेस्त्रां को रिजेक्ट करते चले जाते हैं। जिस भी समूह में ये घुस जाते हैं उन्हें कंफ्यूज कर देते हैं। ऐसे लोग खाने की नई दुकानों की तरफ दौड़ते हैं। फिर एक नई दुकान खुलती है और पुरानी रिजेक्ट हो जाती है। भोजन और रेस्त्रां रिजेक्ट करने वालों की यह भीड़ चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, खाने की प्रत्येक दुकान चलती रहती है। कुछ लोग अपने व्यवहार से धंधा आगे बढ़ाते रहते हैं तो कुछ लोग नई साज-सज्जा के दम पर। कहीं 90 के दशक की तस्वीरें लोगों को खींच ले जाती है तो कहीं हीरो-हीरोइन की आदमकद तस्वीरें लोगों को आकर्षित करती रहती हैं। वैसे इनका भोजन से कनेक्शन कभी समझ में नहीं आया। पर लोग अपने मेहमानों को यह सब दिखाने के लिए भी रेस्त्रां लेकर जाते हैं। रही भोजन के स्वाद की गारंटी की बात, तो खाना रसोइया बनाता है। वह भी इंसान है। उसकी भी तबियत खराब हो सकती है। वह छुट्टी पर भी जा सकता है। क्या पता आप उसी समय वहां खाने गए हों।

माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ने की विधायक वोरा से सौजन्य भेंट…. वोरा ने कहा- नई पीढ़ी तक पहुंचाएंगे छत्तीसगढ़ की संस्कृति
जशपुर के युवाओं ने हिमालय की ऊंचाइयों को छुआ, रॉक क्लाइंबिंग और आइस क्लाइंबिंग का लिया अद्भुत अनुभव
Big News : राहुल भगत को मिली सीएम साय के सचिव की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री सचिवालय में हुए नियुक्त
800 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार लोगों की मौत
पति से झगड़े के बाद युवती ने लगाई फांसी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : हत्या के आरोपियों के घर चला बुलडोजर, 12वीं के छात्र की हत्या के बाद विधायक रिकेश ने कहा था होगी कार्रवाई
Next Article विश्वास नहीं हो रहा… राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से खुद हैरान हैं राजा देवेन्द्र प्रताप विश्वास नहीं हो रहा… राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से खुद हैरान हैं राजा देवेन्द्र प्रताप

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?