ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: मीटर नहीं यहां हर फुट में खराब है सड़क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: मीटर नहीं यहां हर फुट में खराब है सड़क

By Om Prakash Verma
Published: November 21, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
भिलाई के नेहरू नगर चौक पर लोग आज भी जान को जोखिम में डालकर ही सड़क पार कर रहे हैं. लाल-हरी बत्ती का तो यहां कोई मतलब ही नहीं है. बत्ती पीली होने के बाद भी लोग पूरी रफ्तार से निकल जाने की कोशिश करते हैं. इधर हरी बत्ती का इंतजार करने वाले भी सड़क पर आ जाते हैं. नेहरू नगर से टाउनशिप की तरफ जाने वाली सड़क की हालत भी ठीक नहीं. यहां सड़क को किसी तरह काट-पीटकर मिला दिया गया है. सबसे ज्यादा खतरनाक को भिलाई के होशियार हैं. इन्हें दुर्ग की ओर जाना होता है तो भी ट्रैफिक के बाएं में आकर खड़े होते हैं और सबसे पहले सर्र से निकल जाने की कोशिश करते हैं. यहां कई हादसे हो चुके हैं. कईयों की जान जा चुकी है. सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च कर यहां फ्लाईओवर भी बनवा दिया पर भीड़ अब भी चौक पर ही बनी हुई है. यहां से बोगदा पुल होकर निकल जाना उन्हें ज्यादा आसान लगता है. फ्लाईओवर गुरुद्वारे से आकर सीधे सेक्टर-7 और 8 के बीच उतर जाता है. पर इस सड़क का यह हाल है कि यहां मीटर तो दूर, 10-20 फुट सड़क भी हमवार नहीं है. सड़क को इतनी थेगड़ियां लग चुकी हैं कि पुरानी गाड़ियों के अस्थि पंजर बजने लगते हैं. नई गाड़ियां भी यहां इतने हिचकोले खाती हैं कि भीतर बैठे लोगों का खाना पच जाता है. फ्लाईओवर एक बड़ा काम है. जाहिर है कि किसी ए-क्लास के ठेकेदार ने ही यह काम किया होगा. उसपर सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और एक निश्चित अवधि तक उसके संधारण की भी जिम्मेदारी होगी. अब इस जिम्मेदारी का निर्वहन वह कैसा करता है यह निगरानी करने वाले अफसरों पर निर्भर है. मरम्मत अगर ऐसी हो कि सड़क से मैदान भली लगने लगे तो उसे सड़क कहने में ही संकोच होने लगता है. वैसे भी यह फ्लाईओवर गुरुद्वारे के सामने जहां उतरती है वहां से दाएं मुड़ना भी एक मशक्कत है. ऐसे में लगता है कि पूरे देश को नितिन गडकरी जैसे नेताओं की जरूरत है. अब एक गडकरी पूरे देश को तो नहीं देख सकता. इसलिए एक काम कर सकते हैं. सड़कों की गुणवत्ता और नवोन्मेष की एक ऑनलाइन क्लास शुरू करते हैं. इसमें पार्षदों से लेकर विधायकों और सांसदों तक की ट्रेनिंग सुनिश्चित कर सकते हैं. बड़ी ट्रेनिंग इस बात की होनी चाहिए कि सरकारी अफसरों से काम कैसे लिया जाए. ये इतने उस्ताद होते हैं कि अच्छे-अच्छों को तकनीकी में उलझा देते हैं. इनसे काम लेने के लिए जिद चाहिए, सख्ता चाहिए. इनकी जिम्मेदारी तय करने वाला नेतृत्व चाहिए. अफसरों की जिम्मेदारी तय हो गई तो नेताओं को कट जाने का सिलसिला भी अपने आप बंद हो जाएगा. किसी ईडी, आईटी या सीबीआई को नेताओं और अफसरों के यहां छापेमारी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे सरकारी काम-काज की लागत भी कम हो जाएगी.

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला मेरी पत्नी ने कर ली है आत्महत्या… जांच के बाद खुला राज
Lok Sabha Elections 2024 : लाइसेंसी हथियार 7 दिन के भीतर जमा करना अनिवार्य, कलेक्टर ने दिए निर्देश
भिलाई में काढ़ा वितरण प्रारंभ: विधि बताने के साथ ही, कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए लोगों को कर रहे हैं जागरूक
महात्मा गांधी की 73 वीं पुण्यतिथि: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के सभी ब्लॉक में दी गई श्रद्धांजलि
धान का अवैध परिवहन, कोरिया में कोचिए से 120 बोरी धान जब्त, जिला प्रशासन की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में होगी राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप, नेशनल चैंपियनशिप के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन
Next Article झीरम मामले में SC में NIA की अपील खारिज, छग पुलिस कर सकेगी झीरम घाटी कांड की जांच
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?