ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: मातृभाषा में शिक्षा और अंग्रेजी का शौक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: मातृभाषा में शिक्षा और अंग्रेजी का शौक

By Om Prakash Verma
Published: February 26, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
थॉमस बैबिंगटन मैकाले ने 2 फरवरी 1835 में भारत की आधुनिक शिक्षा व्यवस्था की नींव रखी. तब से अब तक कई परिवर्तनों के साथ यही शिक्षा पद्धति चल रही है. इस शिक्षा व्यवस्था पर बाबू पैदा करने के आरोप भी लगे. पर यह भी सही है कि इसी शिक्षा पद्धति ने अंग्रेजी और हिन्दी के साथ-साथ लगभग सभी भारतीय भाषाओं में ऐसे-ऐसे रचनाकार पैदा किये जिन्होंने साहित्यजगत में हलचल मचा दी. दरअसल, एक से अधिक भाषा के जानकारों के पास पढ़ने को ज्यादा सामग्री उपलब्ध होती है. एक ही भाषा जानने वाले के लिए किसी भी विषय के साहित्य का यह संसार सिमटा हुआ होता है. भारतीय शिक्षा जगत पिछले कई दशकों से प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में कराने की सलाह देता आ रहा है. जाहिर है कि वे मातृभाषा के समानान्तर किसी दूसरी भाषा को स्थापित करने में असफल रहे हैं. इस असफलता की एक बड़ी वजह भी है. भाषा शिक्षण के तमाम विशेषज्ञ इस बात को लेकर मानसिक द्वंद्व में हैं कि एक भाषा की प्रभावी शिक्षा किस तरह से दी जाए. यहां कुछ बातों का उल्लेख अप्रासंगिक न होगा. बच्चा अपनी मातृभाषा घर पर सीखता है. वह भी बिना ग्रामर के. उन क्षेत्रों में मातृभाषा पर उसकी पकड़ अच्छी होती है जहां न केवल उसके घर पर बल्कि मोहल्ले में भी उसकी मातृभाषा ही बोली जाती है. भिलाई जैसे कास्मोपॉलिटल शहर में दक्षिण भारतीय परिवारों को छोड़कर शेष भारतीय परिवारों के बच्चे अपनी मातृभाषा भी ठीक से नहीं बोल पाते. लिखना-पढ़ना तो बहुत दूर की बात है. दरअसल, भाषा सीखने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है, उसे सुनना. शिशु अपने आसपास जिन शब्दों-ध्वनियों को सुनता है, उन्हें ही दोहराता है. जिन बच्चों से लोग स्नेहवश तोतली भाषा में बात करते हैं वो कदरन ज्यादा उम्र तक तोतलाते हैं. जिन स्कूलों में अंग्रेजी भी हिन्दी में पढ़ाई जाती है, वहां के बच्चे कभी अंग्रेजी नहीं बोल पाते. जिन स्कूल-कालेजों में रटे-रटे प्रश्नोत्तरों और ग्रामर पर फोकस किया जाता है, वहां के बच्चे बेशक अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो जाते हैं पर भाषा वो भी नहीं सीख पाते. पिछली सरकार ने इस दुविधा पर आंशिक रूप से काबू पा लिया था. उसने आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों की शुरुआत की और इनमें अंग्रेजी माध्यम के भी स्कूल खोले. अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए इंग्लिश मीडियम की अनिवार्य शर्त पर टीचर नियुक्त किये गये. अब नई सरकार प्रदेश के सभी 32 हजार प्रायमरी स्कूलों में पहली से अंग्रेजी भाषा पढ़ाने जा रही है. अभी भी बच्चे छठवीं से अंग्रेजी पढ़ते हैं. छठवीं से 12वीं तक स्कूल में, फिर ग्रेजुएशन के तीन साल तक भाषा की पढ़ाई पूरी नहीं हो पाती. अर्थात 10 साल तक अंग्रेजी पढ़ने के बाद भी न तो उसे ग्रामर आती है और न भाषा. सरकार यदि वाकई चाहती है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी अंग्रेजी बोलें तो उसे अध्यापन में अंग्रेजी का उपयोग बढ़ाना होगा.

देश में कोरोना: कल की तुलना में 11 हजार कम मिले मरीज, लेकिन दोगुनी हो गईं मौतें, ओमिक्रॉन मरीज 4500 के करीब
Big news : हुल्लड करने से मना करने पर बदमाशों ने घर में लगा दी आग, झुलसने से मां-बेटे की मौत
नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर फिर कड़े, अगर चन्नी बने सीएम चेहरा तो उठा सकते हैं बड़ा कदम
धोनी और सचिन के बाद अब सौरव गांगुली के फैन्स के लिए गुड न्यूज… दादा की बायोपिक पर काम शुरू…. जाने कौन निभा रहा है दादा का किरदार
एसबीआई ने अपने ग्राहकों को किया सावधान, कहा- एक भूल से मिनटों में खाली हो सकता है खाता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजिम कुंभ कल्प मेले में बना अस्थाई अस्पताल, 24 घंटे मिल रही नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधाएं राजिम कुंभ कल्प मेले में बना अस्थाई अस्पताल, 24 घंटे मिल रही नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधाएं
Next Article CG Crime Breaking : संपत्ति के लालच में वहसी हुआ भाई, रेप के बाद कर दी बड़ी बहन की हत्या

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?