ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: मां ने बचपन में कान नहीं पकड़ा, इसलिए…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: मां ने बचपन में कान नहीं पकड़ा, इसलिए…

By Om Prakash Verma
Published: January 23, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
भारत में बच्चों में संस्कार डालने की जिम्मेदारी मां की मानी जाती है. सही के लिए प्रोत्साहन और गलत से बच्चों को हतोत्साहित करने में वह मुख्य भूमिका निभाती आई है. कुछ तो आधुनिक जीवन की व्यस्तता और कुछ महंगाई के कारण बिगड़े हालात ने माता-पिता और बच्चों के बीच एक अजीब से दूरी पैदा कर दी है. बच्चे अपने आप घासफूस की तरह बढ़ने लगे हैं. इनमें से कुछ बच्चे आगे चलकर समाज के लिए कोढ़ बन जाते हैं. जुआ, नशाखोरी और देर रात तक झुंड बनाकर घूमना अपराध को भी बढ़ावा दे रही है. बालोद जिले में माताओं की टोली ने इस गलती को सुधारने की शुरुआत की. शमशाद बेगम के नेतृत्व में महिलाओं ने यह शुरुआत 2006 में की थी. गांव की महिलाएं टोली बनाकर सूर्यास्त के बाद गांव में निकलतीं और एकांत में बैठकर जुआ खेलने और शराब पीने वालों को टोकती. उन्होंने शराब कोचियों और अवैध शराब ठेकों के विरुद्ध भी मोर्चा खोला. इक्का-दुक्का गांवों से शुरू हुआ यह अभियान अब दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, जांजगीत, मुंगेली, कोरबा, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, बिलासपुर के सैकड़ों गांवों तक पहुंच गया है. 65 हजार से अधिक महिला कमांडों रात को यहां हाथ में लाठी और टार्च लेकर निकलती हैं और लोगों को गलत रास्ते पर जाने से रोकती हैं. वे न केवल जुआ, बल्कि शराब और तम्बाकू का नशा करने से भी रोकती हैं. दरअसल, महिलाओं ने देखा कि नशाखोरी और जुआ खेलने का अंतिम खामियाजा महिलाओं को ही भुगतना पड़ता है. सबसे पहले गृहस्थी चौपट होती है, रोआं-रोआं कर्जदार हो जाता है. सेहत बिगड़ जाती है और इलाज के लिए पैसे नहीं होते. पढ़ाई-लिखाई छोड़ बच्चों को राजगार में जुटना पड़ता है और यह अभिशाप पीढ़ी दर पीढ़ी गरीब को और गरीब बनाती चली जाती है. इसलिए सौ बीमारियों की एक दवा के रूप में सबसे पहले महिलाओं ने व्यसन के खिलाफ जनजागरण शुरू किया. पहले थोड़ा डर लगा पर जब सामने देवी दुर्गा और मां काली का उदाहरण रखा गया तो वे सभी वीरांगनाएं बन गईं. फिर न तो उन्हें शराबियों को पीटने में डर लगा और न ही शराब की अवैध दुकानों को तोड़-फोड़ कर जमींदोज करने में. समाज हित में हो रहे इस कार्य को पुलिस का भी सहयोग मिला और वे महिला कमांडो के रूप में स्थापित हो गईं. सभी महिला कमांडो महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी हैं जहां वे अर्थोपार्जन के भी प्रयास कर रही हैं. कुछ महिलाएं अकेले दम पर घर चलाने में भी सक्षम हो गई हैं. इस अभियान का स्पंदन अब पूरे समाज में महसूस किया जा रहा है. इनके हस्तक्षेप से स्कूलों की व्यवस्था सुधरी है, बागवानी और उद्यानिकी बढ़ी है, गोठानों में उद्योगों की नींव पड़ी है. गुरूर की शमशाद बेगम, राजनांदगांव की फुलबासन बाई यादव, मनोरमा, भिलाई की पोलम्मा जैसी महिलाओं में छत्तीसगढ़ महतारी मूर्त रूप में विद्यमान हैं. यही छत्तीसगढ़ महतारी हैं.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद के महिला महाविद्यालय का नामकरण भक्त माता कर्मा के नाम करने की घोषणा की
Railway breaking : रायपुर रेलवे स्टेशन में मेगा ब्लॉक, रायपुर से पहले ही इन ट्रेनों का सफर होगा समाप्त… देखें ट्रेनों की पूरी सूची
किराना दुकान संचालक ने गला काटकर दी जान, सगाई टूटने व रिश्ते नहीं आने से था परेशान
ओपी चौधरी पहुंचे नालंदा परिसर, आवश्यक सुधार और जरूरतों पर फोकस, छात्रों से की चर्चा
कोरोना संकट में शासकीय कर्मियों के लिए खुशखबरी: न रुकेगी भर्ती प्रक्रिया, न एरियर्श और वेतनवृद्ध्रि…. राज्य सरकार के वित्त विभाग ने सभी विभागों को जारी किया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : नेहरू नगर के सूने मकान में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पार
Next Article Happy Birthday: गुनीत मोंगा के साथ मिलकर एक नई फिल्म के साथ अपना 40वां जन्मदिन मना रहीं ताहिरा कश्यप खुराना Happy Birthday: गुनीत मोंगा के साथ मिलकर एक नई फिल्म के साथ अपना 40वां जन्मदिन मना रहीं ताहिरा कश्यप खुराना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?