ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: मनोभावों को कैसे ताड़ जाते हैं सिद्ध पुरुष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: मनोभावों को कैसे ताड़ जाते हैं सिद्ध पुरुष

By Om Prakash Verma
Published: July 9, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपंक रंजन दास
सिद्ध पुरुष एक प्राचीन अवधारणा है। माना जाता है कि सिद्धपुरुषों को अपने आसपास की घटनाओं का पूर्वाभास हो जाता था। किसी भी व्यक्ति के चेहरे को देखकर वे उसके बारे में काफी कुछ जान जाते थे, पूछने पर बता भी देते थे। इस तरह के कई ज्योतिषी आज भी मिल जाएंगे जो चेहरा पढ़कर भूतकाल के बारे में काफी कुछ बता देते हैं। दरअसल, चेहरा पढऩा भी एक विज्ञान है। बच्चा झूठ बोलता है तो उसकी मां फौरन पकड़ लेती है। बच्चे ने आज कोई शरारत की है या किसी मुसीबत में फंसकर घर लौटा है, यह आभास भी उसे बच्चे का चेहरा देखकर ही हो जाता है। पति लाख चाहे पर अपनी पत्नी से सच नहीं छिपा पाता। इसकी वजह भी साफ है -महिलाएं घर गृहस्थी को ज्यादा गंभीरता से लेती हैं। उनके लिए रिश्ते-नाते और सामाजिक संबंध मायने रखते हैं। उसका परस्पर जुड़ाव अधिक होता है। कामकाजी महिलाओं में इस विद्या की धार भोथरी हो जाती है, ठीक उसी तरह जिस तरह अधिकांश पुरुषों में यह क्षमता बहुत कम हो जाती है। इस विद्या का उपयोग कर कुछ लोग अपनी-अपनी दुकानें चलाने लगते हैं। भोले-भाले लोग उन्हें सिद्ध पुरुष मान लेते हैं। बस इतनी सी बात है। किसी को इस आस्था से सुकून मिलता हो तो कोई बुराई भी नहीं है। सुहानी और धीरेन्द्र शास्त्री दोनों चेहरा पढऩे में माहिर हैं। वैसे भी दिन भर में आप हजार-दो हजार लोगों को आशीर्वाद देंगे तो इनमें से 100-50 का फलित हो जाना महज संयोग ही होता है। भविष्य के बारे में सटीक जानकारी किसी के वश में नहीं। सतयुग के भी ऐसे सैकड़ों प्रसंग पढऩे को मिल जाएंगे जब एकाएक आई मुसीबत का हल ढूंढने के लिए लोग ब्रह्मा-विष्णु-महेश की शरण में चले गये। समस्या को देखकर उसका हल ढूंढा गया। भविष्यवाणी भी केवल आस्था और विश्वास का मामला है, यह किसी भी धर्म का हिस्सा नहीं है। यदि हम मानते हैं कि सनातन भारत में विज्ञान ने बहुत तरक्की की तो हमें यह भी मानना पड़ेगा कि कुछ लोग थे जिन्होंने प्रत्येक मान्यता को चुनौती दी और नया हल ढूंढ कर लाए। विज्ञान इसी तरह आगे बढ़ता है। हमने अपने ही जीवन काल में टंगस्टन फिलामेंट वाले बल्वों को मरकरी लैंप, सीएफएल और अब एलईडी में बदलते देखा है। जो जाली वाले एरियल से रेडियो चलाते थे उनके लिए ‘बेतारÓ एक आश्चर्य था। पर आज स्मार्ट फोन और मेटावर्स के दौर में कौन उन बातों को याद करता है? जिन भी लोगों को लगता है कि लोगों को सोचना बंद कर देना चाहिए, शोधों पर रोक लगा देनी चाहिए, घटनाओं को समझने की कोशिशें नहीं होनी चाहिए, उन्हें क्या ही कहा जा सकता है? एक गीत याद आता है – “मैं पल दो पल का शायर हूं… कल और आएंगे नगमों की खिलती कलियां चुनने वाले, मुझसे बेहतर कहने वाले, तुमसे बेहतर सुनने वाले।”

अच्छी खबर: अब आप घर बैठे कर सकेंगे कोरोना की जांच, कम कीमत में लॉन्च हुई होम टेस्ट किट
सट्टा खाईवालों की कथित प्रताडऩा से परेशान युवक ने लगाया मौत को गले
CG accident : सरगुजा में भीषण सड़क हादसा, कार व ट्रक की आमने सामने से टक्कर, पांच लोगों की मौत
वेदांता एल्यूमिनियम ने प्राथमिक एल्यूमिनियम उत्पादों के लिए लांच किया दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन सुपरस्टोर – मेटल बाज़ार
नक्सलियों की कायराना करतूत: अंडरकवर सैनिक की गला रेत कर की हत्या… गांव में शव फेंक कर लगाया यह आरोप… कहा इसलिए दी सजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : धरमलाल कौशिक व विष्णु देव साय को मिली भाजपा की राष्ट्रीय टीम में जगह, बने राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य
Next Article दिन दहाड़े व्यापारी से 5 लाख की उठाईगीरी : कार का शीशा तोड़कर बैग लेकर भागे बदमाश… जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?