ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: मंदिर से गरूड़ की पांचवी बार चोरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: मंदिर से गरूड़ की पांचवी बार चोरी

By Om Prakash Verma
Published: February 14, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
बिलासपुर जिले के मस्तूरी तहसील के ईटवा पाली में एक प्राचीन मंदिर है जहां अनेक प्राचीन कलाकृतियां बिखरी हुई हैं. इस मंदिर में काले ग्रेनाइट से बनी एक गरूड़ प्रतिमा भी है. इसका निर्माण 7वीं से 10वीं शताब्दी की बीच हुआ था. इस प्रतिमा की अंतरराष्ट्रीय चोर बाजार में कीमत करोड़ों में है. इसलिए बार-बार इसकी चोरी की कोशिशें की जाती हैं. पहले इसे उखाड़ा जाता था पर जब से इसे ठोस बुनियाद पर स्थापित किया गया है इसे तोड़कर ले जाने की कोशिशें की जाती हैं. हाल ही में पांचवी बार इस गरूड़ प्रतिमा की चोरी हो गई. लगभग तीन फीट ऊंची और 65 किलोग्राम भारी यह मूर्ति पहली बार 2004 में चोरी चली गई. पर पुलिस की मुस्तैदी से मूर्ति जिले से बाहर नहीं जा पाई और उसे वापस मंदिर में लाकर स्थापित कर दिया गया. दो साल बाद 2006 में इसकी दोबारा चोरी हो गई. पर चोर इसे लेकर ज्यादा दूर नहीं जा पाए और गांव के बाहर ही छोड़कर चले गए. शायद वो किसी वाहन का इंतजाम करने गए थे कि मूर्ति बरामद हो गई. इसके बाद 2007 में एक कोशिश और हुई पर मूर्ति तस्कर एक बार फिर मात खा गए. इसके 15 साल बाद चौथी बार 2022 में इस मूर्ति को चुराने की कोशिश की गई. मजबूती से जमा दी गई मूर्ति को उखाड़ना इस बार संभव नहीं हुआ. इसलिए तस्करों ने उसे चार टुकड़ों में ले जाने की कोशिश की. पर एक बार फिर वे असफल रहे. पुलिस ने मूर्ति के सभी टुकड़े बरामद कर लिये, जिसे बाद में जोड़ कर फिर स्थापित कर दिया गया. अब एक बार फिर ये मूर्ति लापता हो गई है. मान्यता है कि इस मूर्ति को जिले से बाहर लेकर जाया ही नहीं जा सकता. ईश्वरीय शक्तियां स्वयं उसकी सुरक्षा करती हैं. लोग बताते हैं कि जब-जब मूर्ति को चुराने की कोशिश की गई, चोरों के साथ कुछ न कुछ हादसा हो गया और वे मूर्ति को छोड़कर भागने के लिए विवश हो गए. इस बार भी ऐसा ही होगा. वैसे भी देश में भगवान को हाईजैक करना मूर्तियों को चुराने से आसान है. चतुर-सुजान मूर्ति चोरी के आपराधिक पचड़े में नहीं पड़ते. वो सीधे भगवान को ही हाईजैक कर लेते हैं. उनकी कीर्ति-स्थली बदल देते हैं. देवताओं की लीला भूमि बदल जाती है. आस्था के नए केन्द्र स्थापित हो जाते हैं. लगभग एक जैसे नाम वाले दर्जनों स्थल इस देश में हैं. इनमें से कौन सा असली है और कौन सा नकली, इसपर लंबी बहस की जा सकती है. शास्त्रों में स्थलों का विवरण इशारों में किया गया है. युगों के बदलने के साथ नदियों और पर्वतों के नाम भी बदल गए. नए-नए स्थल चिन्हित होते गए और लोगों की आस्था वहां से जुड़ गई. इसमें किसी का नुकसान नहीं है. सबके अपने-अपने राम हैं और अपनी-अपनी शबरी. चोरी-चकारी करना मंदबुद्धि का काम है.

छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, दुर्ग व रायपुर हॉट स्पॉट…. सामने आए 645 नए केस
विश्व मलेरिया दिवस: पोस्टर, बैनर व हैण्डबिल के माध्यम से मलेरिया से बचाव व रोकथाम का दिया संदेश
इनकम टैक्स छापा, छत्तीसगढ़ के खनिज अधिकारियों के घर से मिली सीक्रेट डायरी, कोड वर्ड में हैं करोड़ों के लेन-देन
Breaking News : हथखोज की केमिकल फैक्ट्री में आग, दूर-दूर तक दिख रहीं लपटें… कर्मचारियों में मची भगदड़
RTE : पहले चरण में 16 हजार से ज्यादा बच्चों का चयन… 30 जून तक लेना होगा एडमीशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जागरूकता: नियमित हेल्थ चेकअप से सही इलाज संभव, सीएम साय ने स्वयं जांच कराकर किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन जागरूकता: नियमित हेल्थ चेकअप से सही इलाज संभव, सीएम साय ने स्वयं जांच कराकर किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 Shreekanchanpath 122 # 14 February 2024

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?