ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: भाजपा-कांग्रेस के इस बेसब्रेपन का क्या मतलब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: भाजपा-कांग्रेस के इस बेसब्रेपन का क्या मतलब

By Om Prakash Verma
Published: November 27, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ में मतदान का अंतिम चरण पूरा होकर दस दिन बीत चुके हैं। एक सप्ताह बाद इसके नतीजे भी आ जाने हैं। जिन नेताओं को दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी मिली है, वो अब भी व्यस्त हैं। पर जिन्हें पार्टी ने इस लायक भी नहीं समझा, वो यहीं हवा में लाठी भांज रहे हैं। ये सब के सब बेकार बैठे हैं। बेकार लोग किसी जमाने में चौपाल में अड्डा मारा करते थे। उनके बाद की पीढ़ी ने इसके लिए पानठेला चुना। कुछ लोग चाय की गुमटियों में बैठकी जमाते हैं। खूंटों पर कील से ठुकी पटरी पर बैठकर वो देश दुनिया की चिंता करते हैं। फिलहाल नेता और राजनीतिक पत्रकार दोनों ठल्ले बैठे हैं। ऐसे में नेता की जिम्मेदारी बनती है कि वह मीडिया को मसाला दे। भाजपा के एक सीनियर नेता ने मीडिया को मुद्दा दे दिया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से कांग्रेस की पैंट गीली हो गई है। कांग्रेस के प्रवक्ता ने तत्काल इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह नेता सबसे ज्यादा अभद्र और अशिष्ट है। उन्होंने कहा कि भाजपा बौखलाई हुई है, इसलिए उसके नेता अपनी खीझ निकाल रहे हैं। हालांकि, इन दोनों ही बातों का कोई मतलब नहीं है। बदतमीज और घमंडी नेताओं को जनता समय आने पर सबक सिखा ही देती है। दरअसल, यह अपसंस्कृति उसी सामंती व्यवस्था का हिस्सा है, जिसे संविधान के द्वारा खत्म करने की कोशिश की गई थी। आज भी बड़े लोग अपनी बैठकों में बैठकर अभद्र और अशालीन भाषा का उपयोग करते हैं। नेताओं, खासकर महिला नेताओं को लेकर भद्दी टिप्पणियां करते हैं। यहां चलने वाले चुटकुलों को सुनकर सभ्य समाज के कान लाल हो सकते हैं। चमचा टाइप के लोग इसी पर ही-ही खी-खी कर लेते हैं। दाऊ को न तो कोई टोकता है और न ही उसे आईना दिखाता है। लिहाजा बदतमीज और भी ज्यादा बदतमीज हो जाता है। जब बदतमीजी आदत बन जाती है तो अपने पराए का भेद भी जाता रहता है। लोग उनके साथ भी बदतमीजी कर बैठते हैं जो उनके लिए अपनी जान दांव पर लगाया करते हैं। चमचा हो या चेला, बैठक में अपनी बेइज्जती पर चुप ही रहना पसंद करता है। पर अपमान को पचा पाना बड़े साहस का काम है। प्रत्यक्ष तौर पर तो वह खिसियानी हंसी हंसकर चुप हो जाता है पर भीतर ही भीतर आग सुलगती रहती है। ऐसे छपरी टाइप को एक दिन वह खुद ही टपरी पर बैठा आता है। पहले भी कई नेताओं ने अपने बड़बोलेपन और बेलाग जुबान की भारी कीमत चुकाई है। जो समझदार होते हैं, सुधर जाते हैं। जनता उन्हें दोबारा मौका भी देती है पर जिनकी दुकान ही किसी और के नाम पर चल रही हो, वो भला क्यों इसकी परवाह करने लगे। वैसे रेवडिय़ों के खिलाफ खड़े लोग एकाएक दरियादिल कैसे हो गए, यह सवाल तो पूछा ही जा सकता है।

आधार की तरह छात्रों को मिलेगी यूनिक पहचान, बनेंगे ‘अपार कार्ड’, शैक्षणिक डेटा होगा संकलित
श्रीलंका में खत्म होने की कगार पर पेट्रोल-डीजल! भारत की भेजी मदद भी पड़ रही कम
राजधानी में कल से लॉकडाउन, आज बाजारों में उमड़ी लोगों की भीड़, सब्जियों के दाम हुए दोगुने
Big accident : दो वाहनों को टक्कर मारते हुए होटल में घुसा ट्रक, दस की मौत और 20 से ज्यादा घायल
कार में आई नई तकनीक: चेहरा पहचानते ही खुल जाएगा गाड़ी का दरवाजा, नहीं पड़ेगी चाबी की जरूरत…. जाने स्मार्ट कार के स्मार्ट फीचर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल ने भाजपा पर लगाया राम मंदिर के बहाने राजनीति करने का आरोप, बोले-हमने कभी नहीं की राम पर पॉलिटिक्स सीएम बघेल ने भाजपा पर लगाया राम मंदिर के बहाने राजनीति करने का आरोप, बोले-हमने कभी नहीं की राम पर पॉलिटिक्स
Next Article Dantewada : नक्सलियों ने फूंक दिए 16 वाहन, सड़क निर्माण में लगी थी गाड़ियां

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?