ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: भस्मासुर अफसरशाही हो गई बेलगाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: भस्मासुर अफसरशाही हो गई बेलगाम

By Om Prakash Verma
Published: December 31, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
लोकतंत्र के चार पाए बताए गए हैं-विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका और जनता की आवाज के तौर पर मीडिया। देखने में तो विधायिका अर्थात निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से बनी सरकार ही सर्वशक्तिमान लगती है पर दरअसल, ऐसा है नहीं। घुमा फिराकर सारी शक्तियां कार्यपालिका में ही समा जाती हैं। अदालत हो, सरकार हो या जनता सब का पाला इसी अफसरशाही से पड़ता है। कार्यपालिका में देश की सर्वश्रेष्ठ बुद्धियां होती हैं। पहले से ही तेज तर्रार इन मस्तिष्कों को प्रशिक्षण देकर और खतरनाक बनाया जाता है। इसके बाद सोहबत इन्हें बना या बिगाड़ देती है। सरकार योजना बनाए, पैसे भी आवंटित करे पर कार्यपालिका काम ही न होने दे तो जूते सरकार को पड़ते हैं। इसी तरह अदालत आदेश पर आदेश देती रहे पर पुलिस-प्रशासन उसे किसी खातिर में न लाए तो कोई क्या ही कर लेगा। खबरों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अदालत की नाफरमानी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जनवरी 2017 में अदालत की अवमानना के 345 केस लंबित थे, जो जनवरी 2018 में 433 हो गए। जनवरी 2021 तक ये संख्या बढ़कर 1510 हो गई जबकि अगस्त 2022 तक ये आंकड़ा 2400 के पार चला गया। अर्थात अदालतें निर्देश देती रहीं और अफसरों ने उनपर प्रतिक्रिया देना तो दूर, शायद उन्हें खोलकर भी नहीं देखा। दरअसल, देश के चतुर अफसरों ने अपने लिए ऐसे नियम-कायदे बना रखे हैं कि वो जिसे चाहें भस्म कर दें। पुराणों में वर्णित वृकासुर ने तपस्या के द्वारा भगवान शिव को संतुष्ट किया था। शिवजी की कृपा से उसे यह वरदान मिल गया कि वह जिसके सिर पर हाथ रख दे वह भस्म हो जाए। इसके बाद उसका नाम भस्मासुर पड़ गया। कालांतर में भस्मासुर को लगा कि जिस तरह उसने शिवजी को प्रसन्न किया था, कोई और भी तो कर सकता है। इसलिए उसने शिवजी को ही भस्म करने की ठान ली। वह तमाम देवी देवताओं के पीछे पड़ गया। शिवजी और देवी देवता एक गुफा में जाकर छिप गए। तब भगवान विष्णु ने इस असुर से पीछा छुड़ाने की तरकीब निकाली। उन्होंने मोहिनी रूप धारण किया और भस्मासुर को रिझा लिया। पर एक शर्त रखी कि वे भस्मासुर को तभी प्राप्त होंगे जब वह उनके साथ नृत्य करे। नृत्य करते हुए श्री विष्णु ने अपने सिर पर हाथ रखा। मोहिनी माया के वशीभूत होकर भस्मासुर ने भी ऐसा ही किया। शिवजी का आशीर्वाद काम आ गया और भस्मासुर स्वयं भस्म हो जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में कुछ सरकारी एजेंसियों ने अपनी असीमित शक्तियों का प्रदर्शन किया है। अकसर ऐसा लगा है कि उनपर किसी तरह की कोई जवाबदेही नहीं है। वो जिसे चाहें, उसे भस्म कर सकते हैं। कईयों को उन्हें भस्म कर भी दिया। अब उनके हौसले बुलंद हैं और वो पहले से बड़ा टारगेट ढूंढ रहे हैं। इससे पहले कि अफसरशाही वास्तव में भस्मासुर बन जाए उनपर नकेल कसना होगा। अफसरशाही किसी मोहिनी के झांसे में नहीं आने वाली।

युवती के साथ दरिंदगी, नग्न हालत में पड़ी मिली लाश, हत्यारे ने बाल नोचा, एक हाथ उखाड़ा, बेटी की लाश देख चीख पड़ा पिता, फफक पड़े लोग
शॉर्ट ड्रेस में बोल्डनेस का तड़का लगाती दिखीं साक्षी मलिक…
पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता का शव घर में फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
35 पौव्वा अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार, भट्टी पुलिस की कार्रवाई
मानसून का अलर्ट : प्रदेश में बाढ़ से निपटने तैयारियां शुरू, हाई पावर कमेटी की बैठक में अफसरों को निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai breaking : खुर्सीपार तिराहे पर कॉम्पलेक्स में घुसी ट्रेलर, हैंडब्रेक लगाकर चाय पीने गया था ड्राइवर और हो गया हादसा
Next Article Corona : क्या नए साल में आएगी एक और लहर, 227 दिनों में सबसे बड़ा आंकड़ा आया सामने… जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?