ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: बच्चों के लिए भी हो कोई पीएफए जैसी संस्था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: बच्चों के लिए भी हो कोई पीएफए जैसी संस्था

By Om Prakash Verma
Published: December 24, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
पशुओं के प्रति होने वाली क्रूरता के खिलाफ देश-दुनिया में एक विशाल संगठन खड़ा हो गया है. यह संस्था इतनी विशाल और प्रभावशाली है कि आज सभी फिल्मों और वृत्तचित्रों के आरंभ में यह घोषणा करनी पड़ती है कि फिल्म के निर्माण के दौरान पशुओं के साथ कोई क्रूरता नहीं की गई. सिल्वर स्क्रीन से लेकर ओटीटी तक इस निर्देश का पालन भी खूब किया जाता है. काश! ऐसी कोई घोषणा देश के नौनिहालों के लिए भी की जा सकती. क्रूरता का मतलब हमने बड़ा मोटा-मोटा निकाल रखा है. बच्चों को पीटा नहीं जाना चाहिए. उन्हें फेल नहीं किया जाना चाहिए. डांट-डपट और सजा की बजाय उनकी काउंसलिंग की जानी चाहिए. रही सजा की बात, तो सिस्टम ने इसका प्रबंध अलग से कर रखा है. इसमें बच्चे तो प्रताड़ित होते ही हैं, उनके माता-पिता भी खून का घूंट पीकर रह जाते हैं. स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राष्ट्रीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. देश भर के बच्चे ट्रेनों के द्वारा सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा कर प्रतियोगिता स्थल तक पहुंच रहे हैं. आज की तारीख में ट्रेनों की हालत किसी से छिपी नहीं है. पहले एसी का मतलब होता था लक्जरी. पर जब से स्लीपर क्लास को कैटल-क्लास (मवेशी दर्जा) घोषित किया गया है, लोग थर्ड एसी से भी कतराने लगे हैं. अब मारामारी सेकण्ड एसी के लिए है. ट्रेनों में रिजर्वेशन हासिल कर पाना शेरनी का दूध ढूंढ लाने जैसा काम हो चला है. चलो मान लेते हैं कि फेडरेशन का जोर ट्रेनों पर नहीं चलता. उसके हाथ बंधे हुए हैं पर जिन बच्चों को चुनकर इन खेलों के लिए आमंत्रित किया गया है, उनके ठहरने-खाने का प्रबंध तो अच्छा किया ही जा सकता है. यदि फेडरेशन इतना भी नहीं कर सकता तो उसे मान लेना चाहिए कि वह बस्ती का दूल्हा है जिसके पास सुविधा हो या न हो, वह पूरी बस्ती को दावत देना चाहता है. शालेय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए दिल्ली गए छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा. दिल्ली पहुंचे तो पता चला कि उनके लिए भोजन की व्यवस्था ही ऊलजलूल किस्म की है. काफी देर तक तो इसी पर बवाल होता रहा कि कूपन मिलेंगे या खरीदने पड़ेंगे. कूपन की व्यवस्था होने तक बच्चे भूख-प्यास से बिलबिलाते रहे. अगर पशुओं के साथ ऐसी क्रूरता की गई होती तो खबर बन जाती. एफआईआर तक दर्ज हो जाता. पर ये इंसानों के बच्चे हैं. हमने इन्हें योद्धा मान लिया है जो हर तरह की चुनौती का सामना करने के बाद मेडल जीतकर लाएंगे. जैसे-तैसे प्रतियोगिता निपटी तो लौटने की बारी आई. रिजर्वेशन का प्रबंध नहीं था. बच्चे फर्श पर, टायलेट में और दरवाजे के पास बैठकर घर लौटे. एक तरह से उनका भारत दर्शन हो गया. अब उन्हें पता है कि देश की आधी से अधिक आबादी क्या-क्या एडजस्ट करके चलती है.

जमात-ए-इस्लामी पर शिकंजा, कई ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी
अवैध भंडारण पर कार्रवाई : मंडी अधिनियम के तहत पांच संस्थानों से 138.50 क्विंटल धान जब्त
मोनिका भदौरिया ने छोड़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा, 6 साल से थीं शो का हिस्सा
Big news : पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत, 50 से ज्यादा घायल
Bhilai Breaking : डिग्गी में रुपए रख शराब लेने गया शख्स, इधर पार हो गए 76 हजार रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टारगेट किलिंग, आतंकियों ने पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी की गोली मारकर हत्या की टारगेट किलिंग, आतंकियों ने पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी की गोली मारकर हत्या की
Next Article भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के बाद आस्ट्रेलिया को भी चटाई धूल, पहली बार टेस्ट में हराया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?