ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: प्रेम कभी जिहाद नहीं हो सकता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: प्रेम कभी जिहाद नहीं हो सकता

By Om Prakash Verma
Published: March 21, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
प्रेम और जिहाद एक दूसरे के विपरीत अर्थ वाले शब्द हैं. ये कभी एक नहीं हो सकते. लव-जिहाद कपटी दिमाग की उपज है. प्रेम कोई भी, किसी से भी कर सकता है. कृष्ण भक्तों में एक बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की है. उनके भाव देखने हों तो इस्कॉन के मंदिर जाकर देख सकते हैं. उन्हें देखकर वर्णांधों और धर्मांधों की आंखें खुल जाएंगी. जब अमेरिकी राष्ट्रपति हनुमान जी की मूर्ति उठाते हैं, हनुमान चालीसा पढ़ते हैं तो हमारा हृदय गदगद हो जाता है. पर जब कोई भारतीय भाई चर्च में प्रार्थना करता है तो हमें मिर्ची लग जाती है. कष्ट तब ज्यादा होता है जब समाज को राह दिखाने वाले साधु और साध्वी उलटी पुल्टी भाषा बोलने लगते हैं. साध्वी प्राची ने कहा कि संस्कारों से लव जिहाद पर रोक लगेगी. इन संस्कारों का अब तक का जो अनुभव भारतीय समाज का है वह प्रेम पर रोक का ही है. जिहाद के खिलाफ ही जिहाद हो सकता है. सो हो रहा है. साधुओं के सम्मेलन में साधुओं ने कहा कि हिन्दुओं को भी एक हाथ में शास्त्र और दूसरे हाथ में शस्त्र रखना चाहिए. उन्होंने दलील दी कि हमारे भगवान भी हाथ में अस्त्र शस्त्र उठाए रहते हैं. यह और बात है कि आधुनिक भारत को यह फैसला करना है कि वे उन्नति करना चाहते हैं या गली मोहल्लों में मारपीट करते फिरना चाहते हैं. माना कि भारत को लूटने के लिए जो लुटेरे और आततायी आए, वे इस्लाम को मानने वाले थे. मगर भारत ने उन्हें अपने मोहपाश में बांध लिया. वे यहीं के होकर रह गए. उनकी कई पीढ़ियों ने यहां शासन किया तो अंग्रेजों के आने के बाद कई पीढ़ियों ने यहां गुलामी भी की. पर यह सब इतिहास है. आजाद भारत में सभी केवल भारतीय नागरिक हैं. सेना में शामिल होकर वो भी शीश कटाते हैं, शहादत देते हैं. वे डाक्टर, वकील, नर्स, शिक्षक, प्रोफेसर – वह सबकुछ हैं जो एक नागरिक को होने का अधिकार है. भगवान के हाथ में जिन संतों को केवल अस्त्र-शस्त्र दिखता है, काश उन्होंने यह भी देखा होता कि भगवान का एक हाथ हमेशा अभय मुद्रा में होता है. यह अभयदान उनके लिए है जो नेक कार्य करते हुए अपना जीवन यापन करना चाहते हैं. पृथ्वी पर जब-जब धर्म की हानि हुई है भगवान श्रीविष्णु ने स्वयं अवतार लिया है. तब मुसलमान और ईसाई नहीं थे. फिर कौन सा धर्म था जिसकी रक्षा ईश्वर करना चाहते थे. इसे समझना होगा. ईश्वर ने उन लोगों का ही संहार किया जो स्वयं को भाग्यविधाता समझ बैठे थे. समझदारों को इशारा काफी होता है. श्रीविष्णु सृष्टि के पालनहार हैं. उनका चक्र काल का परिचायक है. काल का चक्र घूमता है तो जो आदि है, जो सनातन है, वह लौट कर आ जाता है. सनातन में मनुष्य को यह अधिकार था कि वह जो चाहे खा सके, जिसकी चाहे, जैसे चाहे उपासना कर सके.

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा नेता, आमने-सामने से हुई टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे
Gustakhi Maaf: आत्मानंद में अब नीट और जेईई की फ्री कोचिंग
नरवा विकास: कैम्पा मद से 392 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत, लगभग 38 लाख संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर
युवा कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन: बीएसपी प्रबंधन को बेशरम का पौधा भेंट कर जताया विरोध… पिछले 100 दिनों से गंदे पानी की दंश झेल रहा भिलाई
किसान आंदोलन: प्रदर्शन के चलत रास्ते बंद होने से हजारों फैक्ट्रियों पर लगा ताला, लाखों कामगार बेचैन-परेशान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस Big accident : धमतरी में स्टेयरिंग फेल होने से यात्री बस पलटी, मची अफरा-तफरी
Next Article भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने की घोषणा : बाबा बालक नाथ मंदिर में होगा डोमशेड का विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?