ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: प्री वेडिंग शूट बन गया जी का जंजाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: प्री वेडिंग शूट बन गया जी का जंजाल

By Om Prakash Verma
Published: June 7, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
अकादमी में पढ़ने के दौरान दोनों की दोस्ती हुई. बाद में परिवार वालों ने आपस में बातचीत कर दोनों का विवाह तय कर दिया. दोनों तरफ जबरदस्त उत्साह का माहौल था. लंबी चौड़ी प्लानिंग शुरू हो गई. डेस्टिनेशन वेडिंग तय हुआ. सबको लेकर जाने और वहां ठहरने का पूरा बंदोबस्त किया गया. इसी का एक हिस्सा था – प्री वेडिंग फोटोशूट Pre-Wedding-Shoot. इसके लिए भी चार लोकेशन तय किये गये. फोटो और वीडियो शूट के लिए एक एजेंसी को हायर किया गया. तीन-चार लोकेशन में तो खूब मौज मस्ती के साथ फोटोशूट पूरा हो गया पर जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ते गए डिमांड बढ़ती चली गई और अंत में बात तनातनी तक जा पहुंची. दोनों ने चुप्पी साध ली और अंतिम डेस्टिनेशन कैंसल कर घर लौट आए. शीतयुद्ध का दौर शुरू हुआ. दोनों ही पक्ष मजबूत थे, अतः किसी ने भी चुप्पी तोड़ने की पहल नहीं की और शादी टूट गई. साल-छह महीना बीता और नई जोड़ी ढूंढने की कवायद शुरू हो गई. जल्द ही एक और जगह बात पक्की हो गई. सबकुछ फाइनल हो गया पर विवाह से ठीक पहले लड़के वालों ने मना कर दिया. कारण पूछने पर उन्होंने कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें व्हाट्सअप पर भेज दीं. यह फोटो प्री-वेडिंग शूट का हिस्सा थे. हालांकि एजेंसी ने फोटो और वीडियो बाद में लड़की वालों को ही सौंपा था पर बहुत सारी तस्वीरें मोबाइल पर भी खींची गई थीं. इन फोटोग्राफ्स के बारे में सभी भूल गए थे. पहला रिश्ता तोड़ने के बाद यही फोटोग्राफ्स दूसरा रिश्ता भी तोड़ बैठे. शायद यही वजह है कि छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने कुछ समय पूर्व प्री-वेडिंग फोटोशूट को लेकर सावधान किया था. उन्होंने कहा था कि प्री वेडिंग शूट को लड़कियों के भविष्य के लिए खतरनाक बताया था साथ ही लड़की वालों को भी आगाह किया था कि वे इसे बढ़ावा न दें. दरअसल, इसी तरह का एक मामला आयोग के सामने आया था. पर किसी ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया. इन दो मामलों में तो बात विवाह तक पहुंची भी थी, हजारों मामले ऐसे भी हैं जहां कोरे रिलेशनशिप में इस तरह की फोटोग्राफी का चलन हो गया है. लोग रिलेशनशिप के हर पल को फोटो-वीडियो में कैद करना चाहते हैं. जिस तेजी से रिलेशन बनते हैं, उससे भी कहीं ज्यादा तेजी से ब्रेकअप होते हैं. तब यही चंद तस्वीरें जी का जंजाल बन जाती हैं. कभी-कभी मामला पुलिस तक भी पहुंच जाता है. डिजिटल युग में ऐसे फोटोग्राफ्स का नामोनिशान मिटा पाना काफी कठिन होता है. भारतीय समाज भले ही पश्चिम के रंग में रंग गया हो पर कुछ मामलों में अभी भी उसके खयालात दकियानूसी ही हैं. हमारे पैर पाले के दोनों तरफ हैं. हम बातें चाहें जितनी भी बड़ी-बड़ी कर लें, आज भी अपने पार्टनर के एक्स को सहजता से स्वीकार नहीं कर पाते. इसलिए सावधान रहने में ही भलाई है.

स्वास्थ्य मंत्री ने माना- राजधानी में आ चुकी है कोरोना वायरस की तीसरी लहर
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश मंत्री बने संजीव और पुष्पेश
धान खरीदी से पहले ही छत्तीसगढ़ पहुंचने लगा दूसरे राज्यों का धान, कोंडागांव में 364 क्विंटल धान और मक्का जब्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत संवर रहा भिलाई पावर हाऊस, निगम ने हटाए मुख्य मार्ग से बेजा कब्जे
हर व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाए, शहर में हरियाली बढ़ाए – महापौर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुकान के सामने महिला का शव रखकर फरार हुए दो युवक, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, जांच में जुटी पुलिस दुकान के सामने महिला का शव रखकर फरार हुए दो युवक, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, जांच में जुटी पुलिस
Next Article अम्बिकापुर से बनारस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने का किया अनुरोध, मंत्री टेकाम ने गडकरी को सौंपी सर्वे रिपोर्ट अम्बिकापुर से बनारस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने का किया अनुरोध, मंत्री टेकाम ने गडकरी को सौंपी सर्वे रिपोर्ट

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?