ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: प्रदूषण, पुरानी गाड़ियां और खामख्याली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: प्रदूषण, पुरानी गाड़ियां और खामख्याली

By Om Prakash Verma
Published: July 10, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
सरकार ने दिल्ली में एंड-ऑफ-लाइफ (ईओएल) अर्थात बूढ़े या मृत हो चुके वाहनों पर फ्यूल प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. अर्थात ये गाड़ियां अगर दिल्ली की सड़कों पर चलती हुई दिखाई दीं तो पुलिस उन्हें जब्त कर लेगी. 31 अक्तूबर के बाद ये गाड़ियां दिल्ली औऱ उसके आसपास के इलाकों में नहीं चलाई जा सकेंगी. यह फैसला वायु गुणवत्ता आयोग का है. दरअसल, जो डीजल गाड़ियां 10 साल से पुरानी और पेट्रोल गाड़ियां 15 साल से पुरानी होती हैं उन्हें ईओएल वाहन कहा जाता है. अर्थात उनका जीवन समाप्त हो चुका है. पहले इन वाहनों को 30 जून के बाद सड़कों से हटाया जाना था. पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री के आग्रह पर अब ये वाहन 31 अक्टूबर तक चल सकेंगे. यह प्रतिबंध दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद और सोनीपत में भी लागू होगा. यह फैसला मानकर चलता है कि दिए गए निश्चित समय में सभी गाड़ियां बराबर इस्तेमाल की गई होंगी, उनका एक जैसा रखरखाव किया गया होगा, उनसे एक जैसा काम लिया गया होगा. हकीकत यह है कि कुछ गाड़ियां 15 तो क्या 20 साल बाद भी नई लगती हैं. कुछ गाड़ियां 3-4 साल में ही खटारा हो जाती हैं. कुछ गाड़ियां महीने में चार पांच बार इस्तेमाल होती हैं तो कुछ दिन भर रगड़ी जाती हैं. कुछ लोग अपने वाहनों की नियमित सर्विसिंग करवाते हैं जबकि कुछ लोग इस मामले में पूरी तरह लापरवाह होते हैं. इसलिए 10 साल और 15 साल जैसी शर्तों का आधार ही समाप्त हो जाता है. मामला यदि प्रदूषण से निजात पाने का है तो प्रदूषण जांच को महत्व दिया जाना चाहिए था. यदि वाहन प्रदूषण फैला रहा है, यातायात के लिए खतरनाक है तो उसे तत्काल सड़क से हटाए जाने की जरूरत थी फिर चाहे उसकी उम्र साल-दो-साल ही क्यों न हो. दरअसल, यह पूरा तामझाम ऑटोमोबाइल सेक्टर को आगे बढ़ाने के लिए है. पुरानी रिजेक्ट होगी तभी तो नई बिकेगी. गाड़ियों के लिए देश में सबसे सस्ते लोन सर्वाधिक आसानी से मिलते हैं. इसका असर भी देखा जा सकता है. आज अधिकांश लोगों के पास नई गाड़ियां हैं. कुछ लोग हर 3-4 साल में गाड़ी बदल लेते हैं. कुछ तो किसी गाड़ी को एक साल भी नहीं चलाते. कुछ लोगों के लिए आसान कैश का यह भी एक तरीका है. वो एक साल पुरानी गाड़ी को अच्छी कीमत पर बेच देते हैं और फिर से किस्तों में नई कार खरीद लेते हैं. चमचमाती सड़कों और एक्सप्रेस-सुपर हाईवे के पीछे भी यही कहानी है. सवाल यह भी है कि इन पुरानी गाड़ियों का होगा क्या? देश में स्क्रैप के काम को अभी भी चोर उचक्कों का काम समझा जाता है. पुरानी गाड़ियां दूसरे शहरों में बिक जाती हैं और वहां चलती रहती हैं. बेहतर हो कि सरकार गाड़ियों की उम्र उसके माइलोमीटर और वीयर एंड टीयर से तय करे. 60 साल में हर कोई बूढ़ा नहीं हो जाता.

पोलिटकल न्यूज : दूसरी सूची के इंतजार में महीना बीता, कांग्रेसियों को पहली का ही इंतजार
रायपुर ऑटो एक्सपो में वाहन खरीदनें वालों को मिलेगा बड़ा फायदा, सरकार दे रही है टैक्स में 50 फीसदी छूट
मासूम से हैवानियत: नाबालिग ने तीन साल की मासूम से किया दुष्कर्म, बच्ची ने अस्पताल में तोड़ा दम… हिरासत में आरोपी
स्वीगी पर खाना ऑर्डर किया, डिलीवरी देने पहुंचा तो मारपीट कर कैश लूटा… तीन नाबालिग गिरफ्तार
देश में कोरोना से राहत का दौर जारी… बीते 24 घंटों में सामने आए 62 हजार 224 नए मामले…. 2 हजार 542 लोगों ने गंवाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : नकली सोने के टॉप्स थमाकर असली सोने की अंगूठियां ले गया शातिर, जवाहर मार्केट में दो ज्वेलर्स से ठगी
Next Article shreekanchanpath 267 # 10 July 2025

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?