ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: पार्टी बेशक बड़ी, पर नेता बिना कुछ भी नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: पार्टी बेशक बड़ी, पर नेता बिना कुछ भी नहीं

By Om Prakash Verma
Published: March 5, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
जब-जब चुनाव आता है, जीतने योग्य प्रत्याशियों की बातें होने लगती हैं. सभी पार्टियां ऐसे नेताओं की सूची तैयार करने लगती हैं जो अपने दम-खम पर जीत सकते हों. इसके साथ ही ऐसे नेताओं को भी भाव मिलने लगता है जो जीतने की क्षमता तो नहीं रखते पर इतने वोट जरूर काट सकते हैं कि जीतने वाला प्रत्याशी हार जाए. इन्हें हम ‘घर का भेदी लंका ढाए’ वाली श्रेणी में रख सकते हैं. ऐसे में एक सवाल उठता है कि पार्टी बड़ी है या नेता. पिछले कुछ दशकों में बार-बार जनता को यह अहसास कराया गया है कि पार्टी किसी भी नेता से बड़ी होती है. जैसा पार्टी चाहती है, नेता को वैसा ही करना चाहिए. इसलिए यह चलन भी प्रारंभ हो गया कि पार्टी जिसे भी खड़ा कर दे, वही जनप्रतिनिधि बन जाता है. इससे ऐसे जनप्रतिनिधि चुनकर आ जाते हैं जो वास्तव में पार्टी के प्रतिनिधि होते हैं. कहना मुश्किल है कि यह लोकतंत्र को स्वस्थ बनाता है या फिर उसे कमजोर करता है, पर यही आज का चलन है. पर बारीकी से देखें तो इसमें भी एक भेद है. बिना मोदी के नेतृत्व के भारतीय जनता पार्टी की कल्पना करें. पार्टी खुद मोदी की गारंटी की बात करती है. अर्थात् पार्टी को छोटी या बड़ी उसके नेता बनाते हैं. एक बार पार्टी बड़ी हो जाती है तो फिर वह जिसपर उंगली रख दे, वही नेता बन जाता है. यह सवाल आज इसलिए कि अंतागढ़ के एक नेता ने फिर भाजपा प्रवेश किया है. उन्होंने इससे पहले भी भाजपा प्रवेश किया था पर जब वहां खास भाव नहीं मिला तो निर्दलीय हो गये थे. वो कहते हैं कि वो अपनी ताकत दिखाने के लिए भाजपा से बाहर गए थे. उनका दावा है कि उनकी वजह से कांग्रेस प्रत्याशी हार गया. हालांकि, उनका यह दावा आंकड़ों से मेल नहीं खाता. उन्हें मिले पूरे वोट भी कांग्रेस को मिल जाते तो नतीजा वही रहता. अब उन्होंने एक बार फिर से भाजपा प्रवेश कर लिया है. दरअसल, भाजपा के इसी गणित ने कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों की हवा निकाल रखी है. शेष दल पार्टी के भीतर सिर उठाने वालों को कुचलने में लगे हैं. पार्टियों में आपसी सिरफुटौव्वल की खबरें भी आए-दिन आती रहती है. जबकि भाजपा चुपचाप बैठकर उन लोगों की शिनाख्त कर रही है जिनकी अपने-अपने क्षेत्र पर अच्छी पकड़ है. ऐसे असंतुष्टों के लिए भाजपा के दरवाजे खुले हुए हैं. ये असंतुष्ट उस जड़ी-बूटी की तरह काम करते हैं जो मिलते तो मुफ्त हैं पर रोगी को आवश्यक राहत पहुंचा देते हैं. कहते हैं, भाजपा ने उतने नेता तैयार नहीं किये, जितने उसने दूसरे पार्टियों से तोड़ लिये. यही कॉरपोरेट वर्ल्ड का चलन है. फ्रेशर्स को रखकर उनपर वक्त और ऊर्जा जाया करने से अच्छा है कि अनुभवी लोगों को बेहतर पैकेज देकर उन्हें अपनी तरफ कर लिया जाए. यही कॉरपोरेट कल्चर है.

जारी हुई रेड व ऑरेंज जोन की नई सूची: दुर्ग जिले में पांच स्पॉट रेड जोन में, राजधानी रायपुर सहित जाने अन्य जिलों का हाल
सीएम बघेल कल देंगे चिटफंड के निवेशकों को करोड़ों के चेक, उठाएंगे मैच का लुत्फ और करेंगे पुरस्कारों का वितरण
महाराष्ट्र के सतारा में लैंडस्लाइड: NDRF ने 6 शव बरामद किए, 8 अब भी लापता
खड़गपुर रेल मंडल में रेल रोको आंदोलन : 10 अप्रेल को दुर्ग-रायपुर से गुजरने वाली यह ट्रेने रहेंगी रद्द… देखें ट्रेनों की सूची
छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो को इस वर्ष मिला पांच स्वर्ण पदक…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई : टैक्स नहीं पटाने पर 14 दुकानों में लगाया ताला
Next Article मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए साकार करेंगे विकसित छत्तीसगढ़ का सपना- सीएम साय मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए साकार करेंगे विकसित छत्तीसगढ़ का सपना- सीएम साय

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?