ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: नफरत की आंधी और प्यार पर पहरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: नफरत की आंधी और प्यार पर पहरा

By Om Prakash Verma
Published: January 22, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
यह तो होना ही था. जब सियासी लोग चारों तरफ नफरत की आग लगाते फिरेंगे तो किसी न किसी को तो प्यार का पैगाम देने के लिए पहल करनी ही होगी. लखनऊ से शुरू होकर प्यार का यह पैगाम भिलाई पहुंच गया. एक युवा जोड़ा बाइक पर रोमांस करता हुआ दिखा. इसका वीडियो वायरल हो गया. लड़का बाइक चला रहा है और लड़की फ्यूल टैंक के सहारे उसकी गोद में बैठी झप्पी पा रही है. लड़के के दोनों हाथ हैण्डल पर, नजर सामने और पैर फुटरेस्ट पर हैं. इससे पहले लखनऊ का एक वीडियो वायरल हुआ था. फर्क केवल इतना है कि लखनऊ वाला जोड़ा स्कूटी पर था और भिलाई का जोड़ा बाइक पर. लखनऊ वाला युवक जहां भीड़ भरी सड़कों पर स्कूटी दौड़ा दड़ा रहा था वहीं भिलाई का युवक लगभग सूनी पड़ी सड़क पर बाइक चला रहा था. इस तरह का रोमांस फिल्मों में देखकर 99 फीसदी लोग खुश होते हैं. जब यही सबकुछ अपनी आंखों के सामने रियल लाइफ में होता दिखाई देता है तो जान जल जाती है. मन में एक हूक से उठती है कि काश! उनकी जगह हम होते. हमारी तो उम्र खून से चिट्ठियां लिखते गुजर गई और नतीजा निकला आंखों से बहता नमकीन पानी. वैसे कुछ लोग इसे खतरनाक ड्राइविंग का मामला बता रहे हैं. इससे सहमत होना मुश्किल है. इससे भी ज्यादा खतरनाक ड्राइविंग लोग तब कर रहे होते हैं जब वे स्कूटी में पैरों के बीच गैस का सिलिंडर, गेहूं या चावल का कट्टा फंसाए चल रहे होते हैं. कंधे पर बांस, पीवीसी पाइप जैसे लंबी चीजें लेकर भी लोग बाइक से चलते दिखाई देते हैं. बाइक के हैण्डल पर सब्जी का थैला लटकाए होते हैं. कुहनी पर हेलमेट पहने होते हैं. तब तो नहीं बनता कोई रील, नहीं होता इसका वीडियो वायरल. बाइक रोमांस के इस वीडियो से ट्रैफिक पुलिस को बस इतनी शिकायत हो सकती है कि लड़के ने हेलमेट नहीं पहना है और बाइक पर नम्बर प्लेट नहीं है. रोमांस के खिलाफ कोई कानून नहीं है. किसी को गोद में बैठाने के खिलाफ भी कोई कानून नहीं है. फिर इतनी हायतौबा क्यों? इसकी एक ही वजह हो सकती है कि इस बिंदास रोमांस से जलन हो रही है, कुढ़न हो रही है. कुछ लोग तो केवल मजा लेने के लिए भी रील बनाते हैं. वे जिन्दगी को जीना चाहते हैं. हर पल से खुशियों को निचोड़ लेना चाहते हैं. उनसे जिन्दगी का यह सुख, यह पल क्यों छीना जाना चाहिए? वैसे भी हम इस पीढ़ी को क्या विरासत देकर जा रहे हैं? प्रदूषित वातावरण, कचोटता अकेलापन और अनिश्चित भविष्य?

मुख्यमंत्री साय ने जनप्रतिनिधियों के साथ सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’
धर्मस्व मंत्री के परिवार के सदस्य महानदी महाआरती में शामिल हुए
विश्व जल दिवस कल : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से किया जल संरक्षण का आह्वान
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ में सीएम फेस पर फिर दिया बयान, कहा- जो सीएम होगा वही चेहरा भी होगा
पीएम मोदी 20 फरवरी को करेंगे आईआईटी भिलाई का वर्चुअली लोकार्पण, सीएम साय होंगे मुख्य अतिथि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big accident : भिलाई तीन के सिरसागेट के पास ट्रक से भिड़े बाइक सवार, दो भाईयों की दर्दनाक मौत
Next Article 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नकल करने पर लगेगा NSA… निरीक्षकों पर भी होगी कार्रवाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?