ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: जो दे दे उसका हो भला, जो न दे उसका …
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: जो दे दे उसका हो भला, जो न दे उसका …

By Om Prakash Verma
Published: October 28, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ में नेताओं की चांदी हो गई है। उनके पास इतने आप्शन हो गये हैं कि किसी पार्टी की टिकट पर चुनाव लडऩा अब कतई मुश्किल नहीं है। तमाम पार्टियां बाहें फैलाए खड़ी हैं। ये कोई काडर बेस्ड पार्टियां नहीं हैं। इन्हें न तो नेतृत्व पैदा करना है, न उसे पालना पोसना है और न ही उसे जीतने योग्य प्रत्याशी बनाना है। ये तो असंतुष्टों को मौका देने वाली पार्टियां हैं। उन्हें पता है कि इतनी बड़ी आबादी वाले देश में नेतृत्व के गुण भले ही गिने-चुने लोगों के पास हों पर नेता हर किसी को बनना है। झक सफेद कुर्ता और ऊपर से अपनी पार्टी का गमछा मारे उसकी चाल देखते ही बनती है। पिछले कुछ दिनों से लगातार खबर आ रही है कि फलां नेता ने अपनी पार्टी छोड़ी और बगावत कर दूसरी पार्टी में प्रवेश कर गया। इसका फल भी हाथों हाथ मिल गया। दूसरी पार्टी ने उसे तत्काल अपना टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया। उसे अपनी जीत की कोई उम्मीद नहीं है। पर वह इतना जानता है कि अगर वह खड़ा हुआ तो उसकी मूल पार्टी में अफरातफरी मच जाएगी। विधानसभा चुनाव में कई सीटें ऐसी हैं जहां कुछ सैकड़ा वोटों से बाजी पलट जाती है। यदि सीट ऐसी ही निकली तो ये चुनाव परिणामों को तो प्रभावित कर ही देंगे। इसके बाद पांच साल तक वो इसी उपलब्धि के साथ खुश रहेंगे कि उसने पार्टी को मजा चखा दिया। क्या पता पार्टी उसे फिर से ससम्मान वापस ले ले। वैसे भी कहा जाता है कि राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता। एक ऐसे ही नेता ने पार्टी छोड़ी और विरोधी दल की गोद में जा बैठा। फौरन टिकट मिली और उसे प्रत्याशी बना दिया गया। नामांकन दाखिले के समय उसका आमना-सामना अपनी पिछली पार्टी के एक दिग्गज से हो गया। उसने तत्काल झुककर चरण स्पर्श किए। नेता भी मरता क्या न करता। उसने भी उसे आशीर्वाद दे दिया। वैसे इतनी अच्छी किस्मत सभी की नहीं होती कि वह किसी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी में चला जाए। अधिकांश लोगों को जेसीसीजे, जेसीपी जैसी क्षेत्रीय पार्टियों में जाना पड़ रहा है। वैसे आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी खड़े किये हैं। इन सभी दलों ने सभी 90 विधानसभा सीटों से चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। पर इतने प्रत्याशी उनके पास हैं ही नहीं। इसलिए उनकी नजर बागियों पर लगी हुई है। मुश्किल ये है कि उनके पास न तो स्टार प्रचारक हैं और न ही फंड। लिहाजा बागी भी इसी बात के इंतजार में हैं कि कोई तो उसे नामांकन वापसी के लिए मना ले। वैसे कुछ लोग मानते हैं कि ये छोटी पार्टियां किसी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी की बी-टीम हैं। इनका मुख्य काम प्रतिद्वंद्वी दल के प्रत्याशी का वोट काटना होगा। कुछ सीटों पर हार-जीत तय करने में इनकी निर्णायक भूमिका हो सकती है।

महान एनर्जेन लिमिटेड, बंधौरा के विस्तार की पर्यावरणीय जनसुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न
प्रगति यात्रा : विधायक देवेंद्र यादव ने किया लाखों के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण, चंद्र शेखर आजाद नगर में चली प्रगति यात्रा
छत्तीसगढ़ में कोरोना : पिछले 24 घंटे में मिले 1748 नए कोरोना मरीज, 13 लोगों की हुई मौत…
shreekanchanpath 20 # 03 November 2024
Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ते पर सियासी बतोलेबाजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : उपसरपंच का घर उड़ाने आईईडी ब्लास्ट, धमाके से दहशत में पूरा गांव… जांच में जुटी पुलिस
Next Article Bhilai : बीच सड़क व नो पार्किंग पर खड़े वाहन चालकों पर कार्रवाई, चार ट्रक चालकों पर 80 हजार का जुर्माना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?