ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ते पर सियासी बतोलेबाजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ते पर सियासी बतोलेबाजी

By Om Prakash Verma
Published: April 1, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ सरकार ने बेरोजगारी भत्ते की घोषणा कर सियासत की दिशा बदल दी है। घिसे-पिटे मुद्दों को छोड़कर अब विपक्ष बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार पर हमलावर हो रहा है। विपक्ष के एक कद्दावर नेता ने रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत 11 लाख से अधिक बेरोजगारों में से सभी को भत्ता देने की मांग की है। भत्ते की घोषणा के बाद वैसे भी रोजगार कार्यालयों में भीड़ उमड़ पड़ी है। प्रत्येक जिले में हजारों की संख्या में लोगों ने अपना पंजीयन कराया है। युवाओं में ऐसा उत्साह निर्वाचन नामावली में नाम जुड़वाने को लेकर भी कभी नहीं देखा गया। वैसे भी पिछले कुछ दशकों में रोजगार दफ्तरों पर से युवाओं का भरोसा उठ चुका है। शहरी क्षेत्रों के बहुत कम युवा 12वीं के बाद यहां पंजीयन कराते हैं। उनका पूरा फोकस उच्च शिक्षा में अपना लक्ष्य हासिल करने पर रहता है। बड़ी संख्या में बच्चे पसंदीदा विषय और कालेज के लिए राज्य छोड़ देते हैं। ऐसे युवाओं में से अधिकांश फिर कभी लौटकर राज्य में नहीं आते। केरल और गुजरात की संपन्नता की भी मूल वजह यही है कि यहां से बड़ी संख्या में लोग राज्य और देश से बाहर निकलकर काम करते हैं। लोगों को जानकर हैरानी होगी कि संपन्न माने जाने वाले राज्य हरियाणा में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा 37।4 प्रतिशत है जबकि गरीबी के लिए मशहूर ओड़ीशा में यह सबसे कम 0।9 प्रतिशत है। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 3।4 फीसदी है। ये आंकड़े दिसम्बर 2022 के हैं जिसे सेन्टर फॉर मानीटरिंग इंडियन इकोनॉमी (ष्टरूढ्ढश्व) ने जुटाए हैं। रोजगार और बेरोजगारी के बीच बड़ा अजीब सा संबंध है। हरियाणा बेरोजगारी के शीर्ष पर हो सकता है पर प्रति व्यक्ति आय के मामले में वह देश के शीर्ष पांच राज्यों में आता है। इस कसौटी पर सबसे कमजोर राज्य हैं उत्तर प्रदेश और बिहार। इसलिए बेरोजगारी भत्ते के लिए पात्र हितग्राहियों का चयन मुश्किल हो जाता है। कुछ लोग पंजीकृत बेरोजगार तो होते हैं पर उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। वे पैतृक व्यवसाय से जुड़ जाते हैं। अपना स्टार्टअप या बिजनेस शुरू कर देते हैं। ऐसे लोगों को बेरोजगारी भत्ता देने का कोई तुक नहीं बनता। छत्तीसगढ़ सरकार ने बेरोजगारी भत्ते की अवधि 2 साल की रखी है। इस दौरान युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं को रोजगार के लिए तैयार करना होगा। जो ऐसा नहीं करेगा उसे बेरोजगारी भत्ता की पात्रता नहीं होगी। कौशल विकास वह हुनर है जो नए रोजगार का सृजन कर सकता है। छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूहों ने समूह में काम करने और कौशल विकास के द्वारा उद्यमी बनने की मिसालें कायम की हैं। बेहतर हो कि युवा और विशेषकर विपक्ष बेरोजगारी भत्ते को चाय नाश्ते की क्षतिपूर्ति मानना बंद करे। 2500 रुपए में न तो किस्मत बदलेगी और न ही बेरोजगारी दूर होगी। सीधा लाभ केवल इतना होगा कि युवा रोजगार दफ्तरों से जुड़ जाएंगे।

सीएम बघेल ने दी सरगुजा और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को 324 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात… किया 302 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
स्मृति ईरानी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- सीएम की छवि को नुकसान पहुंचाना ही भाजपा का लक्ष्य
विधायक देवेंद्र यादव व मेयर नीरज पाल ने ली खुर्सीपार जोन की बैठक, आवश्यक कार्यों के लिए दिए दिशा निर्देश
पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए कहा है कि उन्हें दुख है कि वे तमिल नहीं सीख पाए। पीएम नरेंद्र मोदी
पुष्पा 2 द रूल का आज पटना में होगा ट्रेलर लॉन्च, नॉर्थ में अल्लू की फिल्म के ट्रेलर लेकर क्रेजी हुए फैंस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेक्टर-9 मंदिर में बीएसपी इंफोर्समेंट के कर्मियों व महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, महिलाओं ने लगाया बीएसपी प्रबंधन पर गुंडागर्दी का आरोप
Next Article स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थलों के पास नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें, 100 मीटर की दूरी निर्धारित अमन सिंह और यास्मीन सिंह को हाईकोर्ट से राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में अग्रिम जमानत मंजूर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?