ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ी गाने में अश्लील बोल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ी गाने में अश्लील बोल

By Om Prakash Verma
Published: May 23, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ी गाने में अश्लील बोल को लेकर पुलिस थाने में शिकायत हुई है। छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकारों समेत कुछ स्थानीय नेताओं ने इस संबंध में ऐसे गाना बनाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना ने कहा कि किशन नाम के एक गायक ने अश्लील और भद्दा गाना गया है, जिसमें निजी अंगों का उल्लेख किया गया है। इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। इस गाने में कई लोगों ने काम किया है। आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत करने वालों में प्रसिद्ध कवि मीर अली भी शामिल थे। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक अघोषित युद्ध छिड़ा हुआ है। लोगों को बताया जा रहा है कि यूट्यूब से लोग लाखों रुपए कमा रहे हैं। पर इसके लिए सब्सक्राइबर से लेकर व्यूअर और वॉच टाइम तक की तमाम शर्तें हैं। इस प्लैटफॉर्म पर लाखों चैनल हैं। प्रतिदिन थोक में कंटेंट अपलोड हो रहे हैं। इसके बीच व्यूअर पकड़ पाना तब तक बेहद कठिन है जब तक कि कंटेंट दमदार न हो या फिर एंकर दमदार न हो। अब हर कोई सेलेब्रिटी तो नहीं हो सकता न ही सबके पास अच्छा कंटेंट हो सकता है। ऐसे लोग मनुष्य की आदिम इच्छाओं को कैश करने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी शुरुआत तो बहुत पहले हो चुकी थी। पहले फिल्मों में दर्शक चित्रों को चलता-फिरता देखकर ही खुश होता था। फिर उन्हें बोलता हुआ अभिनेता भाने लगा। फिर रंगीन चलचित्र का जमाना आ गया। भीड़ बढ़ती गई और फार्मूले तलाशे जाने लगे। कपड़े उतरने लगे, चुम्बन के दृश्य आने लगे। फिर जब ओटीटी आया तो सारी वर्जनाएं टूट गईं। अब ब्लू फिल्म और ओटीटी के हॉट मूवीज के बीच बाल बराबर का फर्क रह गया है। देश के थिएटर और सिनेमाघर बंद हो रहे हैं। एकाधिक स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स इनकी जगह ले रहे हैं। इनके हाल छोटे हैं। अलग-अलग दर्शकों के लिए अलग-अलग स्वाद की फिल्में परोसी जा रही हैं। दर्शक इक_ा करने के कुछ सेट फॉर्मूले हैं। भगवान, पौराणिक पात्र, इतिहास, सैन्य कार्रवाई, मारधाड़, कॉमेडी, आयटम डांस और सेक्स। इनमें से सबसे सस्ता है सेक्स को पर्दे पर दिखाना। न हरड़ लगे न फिटकरी और रंग चोखा आए। लोग ऐसे कंटेंट को पूरा देखते हैं। आर्टिफिशल इंटेलीजेंस के चलते एक बार जिस कंटेंट को आपने पूरा देख लिया, एआई आपको उसी तरह के कंटेंट बार-बार दिखाने लगता है। एआई ने अलग-अलग टाइम स्लॉट भी बांट रखे हैं। रात होते ही लगभग प्रत्येक वर्ग की कोई न कोई महिला आपको इसपर गंदी बात करती मिल जाएगी। श्लीलता और अश्लीलता को तो कब का कफन ओढ़ा दिया गया है। अब तो लिखने के लिए गुम अक्षरों और बोलने के लिए बीप का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। दिक्कत उन्हें है जिन्हें व्यूअर्स नहीं मिल रहे।

पुश्तैनी जमीन विवाद में भाभी को उतारा मौत के घाट, टंगिया से किया वार…आरोपी गिरफ्तार
shreekanchanpath 258 # 01 july 2024
Bhilai : बाबा बालकनाथजी मंदिर प्रांगण में 80 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन और डोम शेड
अनंतनाग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: दो आतंकियों का सफाया… बांदीपोरा में इम्तियाज डार का खात्मा… नागरिकों की हत्या में था शामिल
CG Big Breaking: दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, आईईडी धमाके में 10 डीआरजी जवान शहीद, एक नागरिक की भी मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान की अर्थी को सीएम साय ने दिया कंधा, बोले- व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत
Next Article shreekanchanpath 219 # 23 May 2025
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?